हिसार टाइम्स – हिसार में भाजपा नेता पर महिला क्रिकेट खिलाड़ी से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। ​महिला क्रिकेट खिलाड़ी ने बीजेपी अर्बन मंडल उपाध्यक्ष भीमसेन पर यह आरोप लगाए। शुक्रवार रात पीडि़त महिला ने हिसार बस स्टैंड पर खूब हंगामा भी किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को काबू कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पीडि़ता के अनुसार वह बस से हिसार आ रही थी। बस जब बरवाला बस स्टैंड पर पहुंची तो वहीं से भाजपा शहर उपाध्यक्ष भीमसेन बस में चढ़ गया। इस दौरान उसने पहले खिलाड़ी के पास में बैठकर उससे बातचीत की और फिर अचानक से वो छेड़छाड़ करने लगा।

आरोपी भीमसेन को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस का वीडियो 👇https://www.facebook.com/share/v/B6hSPV6yw8W7h6qB/

प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुना नगर में अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता हो रही है। यहां पर कई जिलों से लड़कियां पहुंच रही हैं। पीडि़ता भी अपनी टीम के साथ पहुंची थी। मैच खत्म होने के बाद जब वह यमुनानगर से हिसार की बस में बैठी तो बरवाला बस स्टैंड पर भाजपा शहर उपाध्यक्ष भीमसेन भी बस में चढ़ गए। बस में चढ़ते ही सीधा वो पीडि़ता के से पास बैठ गए और जैसे ही बस थोड़ा आगे निकली तो वह उससे से बातें करने लगे। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि बातें

करते करते अचानक से भाजपा नेता ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान पीडि़ता ने इसका विरोध किया और बस में ही बैठी अन्य खिलाडिय़ों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पहले बस में हंगामा किया गया और फिर जब बस हिसार बस स्टैंड पहुंची तो वहां पर खिलाडिय़ों ने खूब हंगामा किया। इस दौरान भाजपा नेता भीमसेन के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।

हंगामे की सूचना मिलते ही हिसार बस स्टैंड पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने खिलाडिय़ों के साथ साथ भीमसेन से भी पूरे मामले की जानकारी ली। जिसके बाद पुलिस ने मौके से ही भाजपा भीमसेन को काबू कर लिया। फिलहाल सिटी थाना पुलिस थाने ने दोनों पक्षों के लोग पहुंचे हुए हैं। मामले को लेकर अभी तक एफआईआर नहीं हुआ है पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है।