हिसार टाइम्स – बुधवार रात बेखौफ चोरों ने एक के बाद एक आठ दुकानों के ताले चटकाए और नकदी व सामान ले गए। पुलिस को दिए बयान में अग्रोहा मोड़ निवासी संदीप ने बताया कि चौक पर सिद्धि विनायक किराना स्टोर के नाम से दुकान है। बुधवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा मिला। दुकान से सिगरेट के 400 पैक के अलावा अन्य सामान व गल्ले से साढ़े 21 हजार रुपये गायब मिले। दुकानदार आशीष ने बताया कि दुकान से दस हजार रुपये व सामान चोरी हुआ है।

पकंज किराना स्टोर के संचालक ने बताया कि चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर 17 हजार कीमत का सामान व गल्ले से दो हजार रुपये ले गए। इसके अलावा आसपास की पांच अन्य दुकानों में चोरी की सूचना है। हालांकि चोर सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। थाना प्रभारी तनेजा पाल ने बताया कि दुकानदारों की शिकायत पर मामला दर्ज कर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने दुकानदारों का माल बरामद नहीं कराया तो पूरा बाजार बंद कर देंगे।

पुलिस जल्द से जल्द व्यापारियों का चोरी शुदा माल बरामद करें नहीं तो बाजार बंद कर प्रदर्शन किया जाएगा : गर्ग
अग्रोहा में चोरी की वारदात का पता चलने पर वीरवार को दुकानदारों ने हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल अग्रोहा के प्रधान डॉ. खेमराज महता की अध्यक्षता में बैठक हुई। व्यापारी नेता गर्ग ने पुलिस से जल्द चोरीशुदा माल बरामद कराने की बात कही है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो अग्रोहा चौक के बाजार को बंद रख धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर कोषाध्यक्ष विनोद नैन, ईश्वर सेठ, कार्यकारी प्रधान नरेंद्र राठौड़, अनिल मदान, विजेंद्र थोरी, रमेश गोदारा, व्यापार मंडल प्रदेश सचिव निरंजन गोयल, सीताराम सिंगल, रवि सिंगला, प्रेम मित्तल, आत्माराम सरपंच, धर्मवीर वर्मा आदि मौजूद

शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024 मुख्य सामाचार

✍️ट्रूडो की उलटी गिनती शुरू ! भारत से पंगे पर अपनी ही पार्टी के सांसदों ने दिया अल्टीमेटम- 28 अक्तूबर तक इस्तीफा दो वर्ना हटा दिया जाएगा

✍️J&K: LOC के पास सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद, दो पोर्टर भी मारे गए

✍️जस्टिस संजीव खन्ना की नियुक्ति को केंद्र से मिली हरी झंडी, बनेंगे देश के अगले CJI

✍️अजीत पवार के खिलाफ भतीजे को दिया टिकट, शरद गुट ने 45 उम्मीदवारों का किया ऐलान

✍️VIDEO: अमेरिका में गुरुद्वारा प्रधान का साहसिक एक्शन ! नगर कीर्तन में आए खालिस्तान समर्थकों दिया अल्टीमेटम, कहा-” 5 मिनट में निकलो बाहर”

✍️LAC Patrolling: पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सैन्य विघटन शुरू; देपसांग-डेमचॉक में 4-5 दिनों में पेट्रोलिंग होगी

✍️हरियाणा विधानसभा सत्र आज, नए MLA लेंगे शपथ:स्पीकर- डिप्टी स्पीकर का होगा चुनाव, 40 विधायक पहली बार लेंगे शपथ

✍️सुप्रीम कोर्ट बोला- आधार कार्ड उम्र का प्रमाण नहीं, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले को रद्द किया

✍️महाराष्ट्र महाविकास अघाड़ी में सीट बंटवारे की आखिरी बैठक आज:कांग्रेस 48, NCP शरद 45 और शिवसेना उद्धव 65 नाम का ऐलान कर चुका

✍️ओडिशा के तट पर साइक्लोन दाना का लैंडफॉल जारी:धामरा में पेड़ उखड़े; कोलकाता एयरपोर्ट सुबह 9 बजे तक बंद; बंगाल समेत 7 राज्यों पर असर

✍️हरियाणा से निकलकर महाराष्ट्र के चुनावी दंगल में विनेश फोगाट की हुई एंट्री, कांग्रेस ने दिया ये जिम्मा

✍️महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए केजरीवाल ने बनाया खास प्लान, महाविकास अघाड़ी के लिए करेंगे प्रचार

✍️बिहार में पलटने से बची ट्रेन, पटरी पर रची गयी थी साजिश, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…

✍️Jharkhand Chunav 2024: हिमंता बिस्वा सरमा बोले, सरकार बनी तो CGL परीक्षा की CBI जांच और सालभर में दो लाख को नौकरी

✍️इंडियन स्टूडेंट्स को कट्टरपंथी बनाने की कोशिश कर रहे खालिस्तानी : कनाडा से लौटे भारतीय उच्चायुक्त

✍️राजस्थान उपचुनाव: शेखावाटी क्षेत्र की दुश्मन है कांग्रेस, यमुना जल समझौते को रद्द करने की थी प्लानिंग: भजनलाल

✍️IND vs NZ Test Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, भारत अपनी पहली पारी में 16/1, न्यूजीलैंड से अब भी 243 रन पीछे

✍️भारतीय महिला टीम ने पहला वनडे 59 रन से जीता:न्यूजीलैंड के खिलाफ सारीज में 1-0 की बढ़त बनाई; दीप्ती प्लेयर ऑफ द मैच

हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड