हिसार टाइम्स – हिसार मे धनतेरस पर सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, ऑटोमोबाइल और गारमेंट्स शोरूम में लोगों ने जमकर खरीदारी की। बर्तन कारोबारियों के प्रतिष्ठानों में तो शाम को पैर रखने तक की जगह नहीं थी, महंगी होने के बावजूद ज्वैलरी शोरूम ग्राहकों से गुलजार रहे। सभी व्यापारिक संगठनों के अनुमान के मुताबिक 400 करोड़ का कारोबार हुआ है, अगले तीन दिन में और बढ़ने की उम्मीद है।

अनुमानित आंकड़े
सोना-चांदी 250 करोड़ वाहन 50 करोड़
बर्तन 25 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक्स 30 करोड़
गारमेंट्स 20 करोड़
मिठाई 05 करोड़
गिफ्ट 20 करोड़
(व्यापारिक संगठनों के अनुमान के आधार पर आंकड़े)

राजगुरु मार्केट में डेढ़ सौ से अधिक फड वाले रोड पर ही चद्दर डाल लगा रहे स्टॉल – धनतेरस को देखते हुए राजगुरु मार्केट में फड़ लगाने वालों की संख्या बढ़ गई। दुकानदारों ने भी सड़कों पर मेजें सजा लीं। यह देखकर निगम कर्मचारियों ने सख्ती की और मेजों को हटवाना शुरू कर दिया। इसके विरोध में मार्केट की एक एसोसिएशन के प्रधान निगम की गाड़ी के आगे धरने पर बैठ गए।

राजगुरु मार्केट में बिना वर्दी में पुलिस मौजूद – राजगुरु मार्केट में पुलिस ने की पैदल गश्त राजगुरु मार्केट का भीड़ का आलम ये था कि शाम के समय पैर रखने के लिए भी जगह नहीं थी। लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस की टीमें पैदल गश्त करती रहीं। बिना वर्दी में भी पुलिस गश्त कर रही है।

चिकित्साको व नर्सिंग अफसरों की संख्या बढ़ाई गई एंबुलेंस चालकों की छुट्टी रद्द – दिवाली के मद्देनजर किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में चिकित्सकों व नर्सिंग अफसरों की संख्या बढ़ाई गई है। आतिशबाजी से दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर चिकित्सकों की ड्यूटियां लगा दी हैं। साथ ही विशेषज्ञ ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगे। एंबुलेंस चालकों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। सीएमओ डॉ. सपना ने चिकित्सकों को ड्यूटी में कोताही न बरतने के निर्देश दिए हैं