✍️स्टेशन पर चल रहा चेकिंग अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा रही
हिसार टाइम्स – हिसार और हांसी में दिवाली के मौके पर रेलवे पुलिस अलर्ट मोड पर है रोहतक में दिल्ली जाने वाली ट्रेन के डिब्बे में धमाके के साथ आग लगने के हादसे के बाद हांसी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को सुबह से ही सतर्कता बरती जा रही है। इस दौरान राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चौकी पुलिस हांसी की टीम ने स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया है। अभियान के दौरान जीआरपी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार की अध्यक्षता में पुलिस टीम हांसी रेलवे स्टेशन पर आई सभी ट्रेनों की चेकिंग की।

यात्रियों के सामान को अच्छे से चेक किया गया। यात्रियों को सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं रेलवे स्टेशन पर घूमने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। यात्रियों को संदिग्ध सामान संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पुलिस को सूचना देने के लिए भी जागरूक किया। पुलिस कर्मचारियों ने यात्रियों को कहा कि ट्रेन में सफर करते समय कोई भी ज्वलनशील पदार्थ, गंदरफ, पोटेशियम, पटाखे सहित अन्य सामान साथ लेकर न चलें। इनसे हादसा होने का खतरा होता हे। उन्होंने बताया कि रोहतक में दिल्ली जाने वाली ट्रेन में हुए हादसे से सबक लेना है।

यहां आपको बता दें कि 28 अक्टूबर को रोहतक से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के एक डिब्बे में सांपला के पास आग लग गई थी। आग लगने का कारण डिब्बे में किसी सवारी का रखा विस्फोटक पदार्थ जैसे पटाखे बनाने वाले पोटेशियम में धमाका होना बताया जा रहा है। जोर का धमाका होने से पूरे डिब्बे में आग लग गई। ट्रेन के आपातकालीन ब्रेक लगाकर सवारियों को सुरक्षित नीचे उतारा व आग पर काबू पाया था। जिस डिब्बे में आग लगी उसमें करीब 100 यात्री सवार थे। इस दौरान जीआरपी चौकी हांसी की पूरी पुलिस टीम मौजूद रही।




✍️रन फॉर यूनिटी में बिगड़ा हरियाणा CM का संतुलन: भीड़ में ठोकर लगने से गिरे, कमांडो ने संभाला; सैनी बोले- सबके कल्याण में लगे हैं
✍️लॉरेंस गैंग में 700 शूटर, जिनमें 70% हरियाणा-पंजाब के: छोटी उम्र के क्रिमिनल्स का जेल से सिलेक्शन; मूसेवाला, गोगामेड़ी और सिद्दीकी मर्डर में शामिल…
