हिसार टाइम्स – हिसार शहर के आज़ाद नगर क्षेत्र की गीता कॉलोनी निवासी सुनील सोनी ने गुरुवार को परिवार सहित डीसी कॉम्प्लेक्स के सामने धरना देकर बैठ गया। टैक्सी चलाक सुनील सोनी ने बताया कि उन कि 16 वर्षीया बेटी हर्षिता सोनी 29 सितम्बर से लापता है। आज़ाद नगर पुलिस चौकी में शिकायत दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। सोनी ने कहा कि अब किसी को नहीं मिलूंगा, लेकिन अगर मेरी लडक़ी नहीं मिली तो यहीं पर में जहर खाकर मरुंगा। सुनील सोनी के साथ उस की पत्नी रागनी सोनी और दो छोटे बच्चे भी धरने पर बैठे हैं।


