हिसार टाइम्स – हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मंगलवार को पंचकूला स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पंचकमल की लिफ्ट में फंस गए। श्याम सिंह राणा भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में भाग लेने पहुंचे थे।श्याम सिंह राणा के साथ नलवा के विधायक रणधीर पनिहार समेत चार लोग मौजूद थे। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और लिफ्ट के अंदर पानी और अन्य जरूरी चीजें पहुंचाई। करीब आधा घंटा तक सभी लिफ्ट में फंसे रहे। गनमैन भी लिफ्ट के बाहर खड़े थे।

पहले भी कई बार खराब हो चुकी है लिफ्ट
इसके बाद सभी को लिफ्ट और गेट में बनी जगह में से खींचकर बाहर निकाला गया। इसके साथ ही लिफ्ट का संचालन बंद कर दिया गया है। बाहर नोटिस भी लगा दिया गया है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार पहले भी इस लिफ्ट में कुछ खराबी आ चुकी है।हालांकि, ओवरलोड का कारण बताया जा रहा है। बाहर आने पर श्याम सिंह राणा ने कहा कि यह मशीन है, कई बार खराब हो जाती है। ठीक-ठाक निकल आए, कोई खास बात नहीं है।

बुधवार, 20 नवम्बर 2024 के मुख्य सामाचार
✍️यूक्रेन ने शुरू की नई जंग; रूस पर पहली बार लंबी दूरी की अमेरिकी मिसाइलों से हमला
✍️पुतिन के कदम से NATO में घबराहट, परमाणु युद्ध की आशंका; नागरिकों को चेतावनी
✍️रूस-यूक्रेन जंग भड़कने का खतरा बढ़ा ! स्वीडन और नॉर्वे ने अपने नागरिकों को बांटे पर्चे -“युद्ध के लिए रहो तैयार, रोडमैप किया जारी”
✍️ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई कोमा में ! कार्यालय ने तस्वीर जारी कर दी सफाई

✍️जम्मू-कश्मीर : खुफिया एजेंसियों को मिला इनपुट, जारी हुआ High Alert करीब 120 आतंकवादी घुसपैठ कर सकते हैं
✍️मणिपुर में मैतेई संगठनों ने NDA का प्रस्ताव ठुकराया; 24 घंटे का अल्टीमेटम थमाया
✍️श्रीभूमि कहलाएगा असम का करीमगंज जिला, आजादी के बाद यहां फहराया था पाक का झंडा
🔸झारखंड का दूसरा चरण, महाराष्ट्र की सभी सीटों पर वोटिंग, यूपी का उपचुनाव, I.N.D.I.A बनाम NDA की लड़ाई आज
✍️संगीतकार एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो ने शादी के 30 साल बाद किया तलाक का ऐलान

✍️Russia-Ukraine Conflict: अमेरिका यूक्रेन को 23 अरब रुपये से अधिक के हथियार देगा, विदाई से पहले बाइडन का फैसला
✍️पूर्व IPS का आरोप-महाराष्ट्र चुनाव में बिटकॉइन घोटाले का पैसा:सुप्रिया सुले-नाना पटोले शामिल; BJP ने पूछा- जिनका जिक्र वे बड़े लोग कौन; सुले बोलीं- यह गंदी राजनीति
✍️LIC की डिफॉल्ट भाषा हिंदी हुई:तमिलनाडु CM स्टालिन बोले- ये भाषाई अत्याचार; कंपनी बोली- टेक्निकल इश्यू था, अब इंग्लिश का भी ऑप्शन
✍️राजस्थान के अग्निवीर को पहली बार मिला शहीद का दर्जा:आतंकियों ने सिर में मारी थी गोली; पैरा स्पेशल फोर्स का हिस्सा थे

✍️G20 Summit: पीएम मोदी ने ब्राजील और चिली के राष्ट्रपति से की मुलाकात, द्विपक्षीय वार्ता हुई
✍️प्रदूषण संकट: दिल्ली सरकार चाहती है कृत्रिम बारिश, प्रधानमंत्री से की हस्तक्षेप की मांग; AQI अभी भी ‘गंभीर’ श्रेणी में
✍️मणिपुर: 3 जिलों में कर्फ्यू में ढील, शर्तों के साथ ब्रॉडबैंड इंटरनेट बहाल
✍️इंजीनियर राशिद की नियमित जमानत याचिका पर कोर्ट आज सुना सकता है फैसला

✍️फिर शुरू होगी कैलाश मोनसरोवर यात्रा, भारत से मिलेगी सीधी उड़ान, विदेश मंत्री एस. जयशंकर से चीन की हुई बात?
✍️एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम, अब करेगी चीन का सामना

