हिसार टाइम्स – हिसार के एक निजी अस्पताल में चार साल के बच्चे कर्ण के नाक का ऑपरेशन करने के बाद बेहोशी की हालत में चिकित्सक ने छुट्टी कर दी। परिजन बच्चे को घर राजस्थान के राजगढ़ ले गए। शनिवार रात को बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे राजगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रविवार को बच्चे के शव को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे और शहर थाना पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजस्थान के राजगढ़ के रहने वाले सतबीर ने बताया कि चार के बेटे कर्ण के नाक का मास बढ़ रहा था। इसके चलते बेटे को दर्द होता था। शनिवार दोपहर को उसको शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर आए थे। चिकित्सक ने जांच के बाद ऑपरेशन करने की बात कही। उसके बाद बेटे का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद बेहोशी की हालत में उसे बेड पर लिटा दिया। थोड़ी देर बाद चिकित्सक ने कहा कि इसे घर ले जाओ। परिवार ने जब चिकित्सक से कहा कि बच्चे को अभी होश नहीं आया, लेकिन चिकित्सक ने जबरन छुट्टी कर दी।

उसके बाद वह बच्चे को घर ले गए। रात 12 बजे के करीब बेटे की हालत बिगड़ गई। चिकित्सक को फोन किया तो उसने कहा कि बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले जाओ। जब बेटे को राजगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले गए तो वहां पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह बेटे के शव को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे और शहर थाना पुलिस को चिकित्सक के खिलाफ शिकायत दी। आरोप है कि चिकित्सक ने ऑपरेशन के बाद कर्ण को होश न आने से पहले की छुट्टी दे दी। चिकित्सक की लापरवाही के कारण कर्ण की मौत हो गई।

इस पर अस्पताल के चिकित्सक डॉ एस,के मेनन का कहना है कि बच्चे की नाक में मांस बड़ा हुआ था जिसका ऑपरेशन किया था वह होश में था और ना ही ब्लीडिंग थी परिजनों ने भी बच्चे को राजगढ़ ले जाने की जल्दी करी देर रात को फोन पर परिजनों ने बताया कि बच्चे की तबीयत बिगड़ गई है उसे नजदीकी अस्पताल लेकर जाने की सलाह दी थी. बाद में पता चला कि बच्चा दम तोड़ चुका है हमारे स्तर पर कोई लापरवाही नहीं बरती गई !

हिसार की अन्य मुख्य खबरें….
✍️हिसार के आजाद नगर से 61 श्रद्धालुओं को लेकर सिरसा के सिकंदरपुर राधा स्वामी डेरे ले जा रही बस मैं आग लग गई हादसा फतेहाबाद के गांव बड़ोपल से धाँगड़ के बीच मुख्य हाइवे पर सुबह 6:00 बजे हुआ आग में पूरी बस जल गई मौके से सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था !
✍️ हिसार के 12 क्वाटर रोड पर ढाणी किशन दत्त की गली नंबर 16 में शनिवार को देर रात 11:00 बजे दो पक्षों के बीच झगड़े में जमकर पथराव हुआ इस दौरान पड़ोसियों के मकानों में ईंटे बरसा दी जिससे गली में खड़ी गाड़ी,ई रिक्शा स्कूटी,सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया और कई लोगों को चोटे लगी !

✍️ हिसार के सेक्टर 13 के शॉपिंग कांप्लेक्स मे आर जे फिटनेस जिम के संचालक कृष्णा नगर वासी रवि पर हुए हमले के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करा है !
✍️हमारा प्यारा हिसार टीम ने मिल गेट क्षेत्र में पेंटिंग अभियान चलाया !
✍️हिसार समाज सेवी संस्था श्री रामायण प्रचारिणी सभा व प्रसादम द्वारा गरीब मजदूर वह असहाय परिवारों को सेक्टर 14 के कम्युनिटी सेंटर में लगभग 1100 रजाई और कंबल का वितरण किया गया साथ ही सुबह निशुल्क दूध,फल, ब्रेड,पेटिस व बिस्किट वितरीत किए गए !

✍️हिसार पुलिस टीम ने ऑटो मार्केट में खेडी जालब हाल आजाद नगर की गली नंबर 3 में रहने वाले तरुण उर्फ मीनू को चोरी शुदा इनोवा गाड़ी सहित गिरफ्तार किया !
✍️टोल टैक्स बचाने के लिए गांव जेवरा से होकर निकल रहे भारी वाहनों के विरोध में ग्रामीणों ने धरना देना शुरू कर दिया है !

सोमवार, 02 दिसंबर 2024 के मुख्य सामाचार
🔸 ट्रंप ने भारत सहित BRICS देशों को दी 100 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी, कहा- ‘कोई दूसरा बेवकूफ़ ढूंढो’
🔸अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव के लिए गठबंधन से किया इनकार, INDIA ब्लॉक को लगा झटका
🔸बिहार में बड़ा हादसा: मिट्टी में दबकर 4 बच्चियों की दर्दनाक मौत, खुदाई के दौरान भरभरा कर गिरा टीला
🔸EVM हैक करने का दावा कर फंसा सैयद शुजा, आयोग की अर्जी पर पुलिस ने दर्ज किया केस

🔸जय शाह ने BCCI सचिव का पद छोड़ा, ICC प्रमुख के रूप में संभाली जिम्मेदारी
🔸Jammu : नक्सलियों को ढेर करने वाली बीएसएफ की दो बटालियन जम्मू बॉर्डर पर तैनात, थमेगी पाकिस्तान तरफ से घुसपैठ
🔸जीएसटी से भरा सरकारी खजाना: नवम्बर में 1.82 लाख करोड़ रुपये का GST कलेक्शन
🔸किसानों का दिल्ली कूच: राजधानी की सीमाओं पर लगे बैरियर, Farmers March को लेकर कई रूट डायवर्ट
🔸केरल में आज होगी भारी बारिश; चार जिलों के लिए रेड अलर्ट, दिल्ली में हट सकता है GRAP IV

🔸महाराष्ट्र में नए CM के नाम का ऐलान आज:शिंदे बोले- महायुति में मतभेद नहीं, लेकिन गृह मंत्रालय के सवाल पर चुप्पी साधी
🔸मोदी ने दिया पुलिसिंग का SMART फॉर्मूला:स्ट्रिक्ट के साथ सेंसेटिव रहने को कहा; 59वीं DGP-IGP कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे
🔸राहुल बोले- GDP गिरी, महंगाई बढ़ी:भारतीय अर्थव्यवस्था का फायदा सिर्फ गिने-चुने अरबपतियों को; बेरोजगारी ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
🔸महाराष्ट्र में 137 EVM मशीनों की जांच का आवेदन:11 उम्मीदवारों ने ₹66 लाख का भुगतान किया; इनमें शरद पवार के पोते युगेन्द्र शामिल

🔸महबूबा मुफ्ती बोलीं- भारत और बांग्लादेश के हालात एक जैसे:वहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा, यहां भी अल्पसंख्यकों का वही हाल
🔸आंध्र प्रदेश में वक्फ बोर्ड भंग:CM नायडू ने जगन सरकार का आदेश बदला; अब नई कमेटी का गठन किया जाएगा
🔸पश्चिम बंगाल में डॉक्टर ने क्लिनिक में तिरंगा लगाया:मैसेज लिखा- बांग्लादेशी मरीज झंडे को सलाम करें, तभी इलाज होगा

🔸Sambhal Violence: संभल हिंसा की जांच शुरू, न्यायिक आयोग की टीम ने किया जामा मस्जिद का दौरा
🔸घर पर मृत पाई गईं साउथ एक्ट्रेस शोबिता शिवन्ना! 30 की उम्र में दे दी जान
🔹Syed Modi International 2024: पीवी सिंधु ने दो साल बाद पहला खिताब जीता, त्रिशा-गायत्री की ऐतिहासिक जीत

