हिसार टाइम्स – नगर निगम के निवर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सैनी मानी ने आगामी निगम चुनावों को लेकर गांव सातरोड और वार्ड 11 में जनसपंर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गांव सातरोड में कृष्ण बिश्रोलिया के आवास पर जलपान कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान अनिल मानी ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनावों में जिस प्रकार से देश व प्रदेश की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताते हुए जीत की हैट्रिक लगाने का काम किया है।

उसी तरह से आगामी नगर निगम चुनावों में भी हिसार की जनता कमल खिलाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सही मायनों में देश व प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है। सरकार की नीतियों का आम जनता तक लाभ पहुंचा है। बिना पर्ची व बिना खर्ची के युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी भाजपा सरकार में मिली है। इसलिए हिसार को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए आगामी नगर निगम चुनावों में भाजपा को विजयी बनाने का काम करें।
इस दौरान स्वामी धर्मानंद जी, कृष्ण बिश्नोलिया, विक्रम सैनी, मास्टर सुदर्शन, मोहनलाल सेठ, कुंदन लाल, सुरेंद्र सैनी खेड़ा वाले, आनंद किरोड़ीवाल आदि भी मौजूद रहे।