हिसार टाइम्स – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया। गुरुग्राम मेदांता में उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी, 3-4 साल से मेदांता में ही इलाज चल रहा था। शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 11:35 पर मेदांता की इमरजेंसी में लाया गया था। मेदांता प्रशासन ने उनके निधन की पुष्टि की है। हरियाणा की राजनीति को शुक्रवार को एक बड़ा झटका लगा। इनेलो के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश चाैटाला का निधन हो गया। 89 साल के चाैटाला पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के बेटे थे। ओम प्रकाश चौटाला पांच बार हरियाणा के सीएम रह चुके हैं। चाैटाला ने गुरुग्राम स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे।
ओम प्रकाश चाैटाला जाट राजनीति के दिग्गजों में से थे। साल 2012 में वे जेबीटी भर्ती घोटाला में दोषी करार दिए गए थे। बारहवीं पास चौटाला पांच बार हरियाणा की कमान संभाल चुके थे।
