हिसार टाइम्स – हिसार के जिंदल चौक के पास गाड़ी सवार 2 युवकों ने शनिवार रात को गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया। बाद में दोनों युवकों को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार एसआई अजय कुमार, मुख्य सिपाही जगदीप सिंह और चालक कुलदीप सिंह शनिवार रात को गाड़ी में गश्त पर थे। जिंदल चौक नाके से ईएएसआई बक्शीराम ने फोन कर बताया कि गाड़ी बिना नंबर के तेज गति से नाके पर 2-3 बार आई और गई।

उसमें 2-3 युवक हैं। जब बैरिकेड्स लगाकर गाड़ी रोकने की कोशिश की तो चालक ने हमारी तरफ गाड़ी मोड़ दी। खुद को बचाने के लिए हम पीछे हट गए। कुछ देर बाद देखा तो वही गाड़ी जिंदल चौक से एक होटल की तरफ मुड़ी। पुलिस गाड़ी के पास पहुंची तो 2 युवक शराब के नशे में धुत मिले। पुलिस ने उनको अपनी आईडी और गाड़ी के कागजात दिखाने के बारे कहा तो दुर्व्यवहार करने लगे। बाद में ईआरवी स्टाफ भी मौके पर पहुंचा। युवकों से आईडी और गाड़ी के कागजात दिखाने बारे कहा तो युवकों ने पुलिस के साथ गाली-गलौज कर हाथापाई करने लगे। एक युवक ने मुख्य सिपाही जगदीप सिंह को थप्पड़ मार दिया। पुलिस कर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि थप्पड़ मारने वाला युवक ने सुनील भिवानी जिले के कलाली और दूसरे ने अपना नाम मंदीप बताया। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

हिसार की अन्य मुख्य खबरें..

▪️हिसार के प्रीति नगर निवासी रेस्टोरेंट संचालक रविकांत से बीकानेर चौक पर स्कूटी सवार दो लड़कों ने सोने की अंगूठी और 15000 रूपये छीने !

▪️हिसार के सात रोड क्षेत्र में रहने वाले 32 वर्षीय युवक अनिल कि नशे का टीका लगाने के बाद मौत हो गई. वह रंग पेंट का काम करता था !

▪️हमारा प्यारा हिसार के सदस्यों ने रविवार को कैमरी रोड पर पीएलए की दीवारों को पेंट कर सुंदर बनाया !

▪️ शादी सहित अन्य समारोह में हर्ष फायरिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई.डीएसपी सहित सभी थाना एवं चौकी प्रभारी को दिशा निर्देश जारी !

▪️ संत शिरोमणि गुरु रविदास महासभा हिसार ने रविवार को सिरसा बाईपास पर गुरु रविदास चौक पर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की गई भीमराव अंबेडकर के ऊपर कथित टिप्पणी के विरोध में अमित शाह, चिराग पासवान और अर्जुन राम मेघवाल के पुतले जलाए !

हरियाणा की मुख्य खबरें, सोमवार, 23/12/2024

▪️ चण्डीगढ / “हरियाणा में 24 फसलों पर MSP की गारंटी:सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया; गेहूं-धान-सरसों और बाजरा की फसलें भी शामिल”

▪️ कुरुक्षेत्र / “पेहोवा पहुंचे सीएम नाय‍ब सैनी:ग्रामीणों को देखकर बीच रास्ते में रोका काफिला, समस्याएं सुनी; कृषि मंत्री के आवास पर हुआ स्वागत”

▪️ पानीपत / “हरियाणा में प्रदूषण फैलाने वाली इंडस्ट्रियों पर जुर्माना पेंडिंग:230 करोड़ रुपए की नहीं हुई वसूली, NGT की सख्ती पर बोर्ड ने मांगा समय”

▪️ “पलवल / कांग्रेस का प्रदर्शन 24 को:गुर्जर भवन से लघु सचिवालय तक जाएंगे कांग्रेसी; उदयभान बोले- गृहमंत्री शाह इस्तीफा दें”

▪️ करनाल / “परिवार ने शव लौटाया:बोले- यह हमारा बेटा नहीं, इसकी जींस का कलर अलग; लापता बेटे की लाश समझकर लिया था”

▪️ करनाल / “ट्रक ने 2 युवकों को कुचला:शव फंसे; 2 हाइड्रा मशीनें बुलानी पड़ी, रोड किनारे पंक्चर लगा रहे थे”

▪️ फतेहाबाद / “सिर में लठ मार बेटे की हत्या:कत्ल के बाद बगल वाली चारपाई पर सो गया; पत्नी को बोला-रात शराब ज्यादा पी ली थी”

▪️”इस्माईलाबाद / 13 वर्षीय दिव्यांग लड़की से रेप:खेतों में ले गया 63 वर्षीय व्यक्ति; गांव के युवक ने बनाई वीडियो”

▪️सिरसा / “ओपी चौटाला की रस्म पगड़ी देवीलाल स्टेडियम में:पूर्व CM पर जल्द 2 किताबें आएंगी; एक आत्मकथा, दूसरी 119 देशों की यात्रा पर होगी”

▪️ चण्डीगढ / “शिक्षा मंत्रालय ने बदले 5वीं-8वीं की परीक्षा के नियम:स्टूडेंट्स को टीचर कर सकेंगे फेल; दो माह बाद मिलेगा दोबारा एग्जाम देने मौका”

▪️ “पंचकूला / भाजपा मनाएगी सुशासन दिवस:3 चरणों में होंगे कार्यक्रम, छात्रों के लिए होगी विभिन्न प्रतियोगिताएं”

▪️”फरीदाबाद / सैलरी नहीं बढ़ने पर भड़के मिड-डे मील वर्कर:बोले- महीने की 7000 सैलरी, वह भी 4 से 5 महीने बाद मिल रही”

▪️ “नारनौंद / डीएसपी की मेडिकल स्टोर संचालकों को हिदायत:बोले- डॉक्टर की पर्ची बिना न बेचें दवाइयां; दूसरों के नाम रजिस्ट्रेशन पर होगी कार्रवाई”

▪️ “पंचकूला / गांव में लगे सुरक्षा गेट:रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक बंद रहेंगे, इमरजेंसी के लिए एक खुला रहेगा”

▪️”हिसार / निगम चुनाव के लिए वार्ड आरक्षण प्रक्रिया पूरी:दिग्गजों के कटेंगे टिकट, पूर्व मेयर ने सवाल उठाए, हस्ताक्षर करने से इनकार किया”

▪️हिसार / “मंत्रियों ने जिला परिषद चेयरमैन की कुर्सी बचाई:अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रहे गुट से पार्षद तोड़े; CM सैनी के सामने परेड कराई”

▪️ गुडगाँव / “लाल डोरा का दंश झेल रहे परिवारों को मिलेगा संपत्ति का मालिकाना हक,  21 हजार लोगों को मिलेगा लाभ”

▪️चण्डीगढ / BJP ने शुरू की संगठन के विस्तार की तैयारी, चुनाव के लिए जिला स्तर पर नियुक्त किए अधिकारी

▪️ फरीदाबाद / वारंट लेकर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ की गई बदसलूकी, आरोपी गिरफ्तार

▪️”जींद / डॉ. मृत्युंजय गुप्ता बने अंतर्राष्ट्रीय स्कॉलर, अमेरिका में भारत का किया प्रतिनिधित्व”

देश दुनिया के मुख्य सामाचार…..

▪️राजस्थान: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफ़िले की गाड़ी पलटी, सात पुलिसकर्मी घायल

▪️​PM मोदी को मिला 20वां अंतर्राष्ट्रीय सर्वोच्च सम्मान, कुवैत ने “मुबारक अल कबीर ऑर्डर” से किया सम्मानित

▪️‘भारत के बिना दुनिया आगे नहीं बढ़ सकती’ – पूर्व जर्मन राजदूत वाल्टर जे लिंडनर

▪️असम में बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई के तीसरे चरण में 416 लोग गिरफ्तार, CM हिमंत सरमा

▪️बिहार में कांग्रेस की सियासी चाल से लालू यादव को झटका, आरजेडी सुप्रीमो के गढ़ में हो गया खेल, तेजस्वी हैरान

▪️जज को बर्खास्त करो; जाति जनगणना पर राहुल को नोटिस मिलने से भड़की कांग्रेस

▪️दिल्ली चुनाव में ओवैसी की एंट्री, 10 सीट पर लड़ेंगी, AAP-कांग्रेस की बढ़ी टेंशन

▪️​भारत, कुवैत ने की सीमा पार आतंकवाद की निंदा; आतंकवाद विरोधी सहयोग को मजबूत करने का लिया संकल्प

▪️हैदराबाद में अल्लू अर्जुन के आवास पर उस्मानिया यूनिवर्सिटी से जुड़े लोगों ने की तोड़फोड़, 8 गिरफ्तार

▪️हम विकसित भारत के निर्माण में युवा साथियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध : पीएम मोदी

▪️जयपुर-अजमेर रोड पर टला बड़ा हादसा, सीएनजी से भरे एक ट्रक के साइलेंसर में लगी आग

▪️चीन और पाकिस्तान की बढ़ती वायु शक्ति के बीच केंद्र का बड़ा फैसला, एयर फोर्स के लिए हाई लेवल कमेटी गठित

▪️गुजरात में इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, अमेरिका भेजा जा रहा था केटामाइन; तीन नाइजीरियाई समेत चार गिरफ्तार

▪️किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत गंभीर, आमरण अनशन अब भी जारी

▪️​​​​ताइवान को अमेरिकी मदद पर भड़का चीन, कहा- आग से खेल रहा अमेरिका

▪️शंभू के बाद खनौरी बॉर्डर आंदोलन का नया सेंटर बना:किसानों ने पक्के शेड बनाए, ठंड से बचने को कंबल–लकड़ियां पहुंची

▪️जम्मू-कश्मीर में बसाए 10 हजार रोहिंग्या:6 एनजीओ जांच के घेरे में; कई साल से मानव तस्करी नेटवर्क चल रहा था

▪️राजस्थान-मध्यप्रदेश में ओले गिरने, बारिश का अलर्ट:श्रीनगर में डल झील पर बर्फ की आधा इंच मोटी परत; बद्रीनाथ में उर्वशी नदी जमी

▪️Boxing Day Test : रोहित शर्मा को लगी चोट, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट से हो सकते हैं बाहर