हिसार टाइम्स – हिसार के नारनौंद में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। आधी रात को एक दीवार गिर गई, जिसके नीचे वहां पास में सो रहे 20 बच्चे दब गए जिनमे चार बच्चों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। मरने वाले बच्चों में एक तीन महीने की नवजात भी शामिल है। वहीं इस हादसे में घायल हुए बच्चों को हिसार के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, एक ईंट भट्ठे पर कई मजदूर काम करते हैं। मजदूर रात के समय काम कर रहे थे और उनके बच्चे सो रहे थे। इसी दौरान आधी रात को भट्ठे की चिमनी से जुड़ी दीवार गिर गई। इसमें वहां सो रहे मजदूरों के परिवार दब गए। बहुत से लोग घायल हो गए और चार बच्चों की मौत हो गई। मरने वाले चार बच्चों में तो लड़कियां और दो लड़के हैं। इनमें तीन महीने की नवजात निशा, 5 साल की नंदिनी, 9 साल का विवेक और 9 साल का सूरज शामिल है।इन दिनों भट्ठे पर ईंट बिछाने और चिमनी के पास खंभे लगाने का काम चल रहा है और यहां पर पर उत्तर प्रदेश के कई मजदूर काम करते हैं।

एक मजदूर ने हादसे को बयां करते हुए बताया कि रात के लगभग 12 बजे भट्ठे पर 25 मजदूर काम कर रहे थे। चिमनी के पास बनी पक्की ईंटों की दीवार के पास मजदूरों के बच्चे सो रहे थे, वो दीवार गिर गई। इस हादसे में 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन महीने की नवजात समेत तीन अन्य बच्चे घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने नवजात बच्ची को हिसार के लिए रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
हिसार की अन्य मुख्य खबरें…
▪️हिसार प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज के पंजाब जोन के चिकित्सा विंग संयोजक बीके डॉक्टर आरपी गल्होत्रा का बीते कल निधन हो गया वह 71 वर्ष के थे.उनका अंतिम संस्कार आज ऋषि नगर स्थित शमशान घाट में किया गया. उनकी अंतिम यात्रा में ब्रह्माकुमारी से जुड़े हुए शहर के अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए !

▪️ हिसार में आज सुबह से शुरू हुई बूंदाबांदी दोपहर बाद तक जारी रही.जिस वजह से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस बूंदाबांदी से किसानों को फायदा होगा आज जिले में 6.4 एमएम बारिश दर्ज की गई !
▪️रोटरी क्लब हिसार के प्रधान मोहित गुप्ता नाम अनाज मंडी स्थित भूमि आश्रम में रजाइया वितरित की इस अवसर पर गजानंद मित्तल, सुनील गोयल,पंकज बुढ़ाकिया,अश्वनी गर्ग, आशीष गोयल, दिनेश गुप्ता,सुरेंद्र गर्ग,प्रदीप सराफ वे अन्य रोटरी क्लब के सदस्य मौजूद रहे !

▪️हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में रेडीमेड कपड़े पर 18 व 28% जीएसटी लगाने से देश व प्रदेश में और ज्यादा महंगाई बढ़ेगी वह पॉपकॉर्न पर जीएसटी लगाना उचित नहीं है उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा घड़ी व जूतों पर 18% से बढ़कर 28% जीएसटी लगाने को गलत बताया !

