
हिसार टाइम्स – हिसार रेलवे रोड स्थित आरडी सिटी सेंटर में नक्शे के विपरीत किए गए निर्माण पर नगर निगम ने आज सुबह सख्त कार्रवाई करते हुए । हाईकोर्ट के आदेशों के तहत बेसमेंट में बनी चार दुकानों और चौथी मंजिल की छत पर अवैध रूप से संचालित बार को सील कर दिया। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने नगर निगम आयुक्त को 31 दिसंबर तक आदेशों का अनुपालन करने का निर्देश दिया है।


अनुराग मल्होत्रा द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस शील नागू और न्यायाधीश अनिल क्षेत्रपाल की डबल बेंच ने आदेश जारी किए थे।अनुराग मल्होत्रा ने कोर्ट में दायर याचिका में आरोप लगाया कि आरडी सिटी सेंटर के निर्माण में नियमों का घोर उल्लंघन किया गया है। नक्शा धोखाधड़ी से पास कराया गया, और इमारत में आपातकालीन निकास की सुविधा भी नहीं है। इसके अलावा, कॉम्प्लेक्स के मालिकों मैसर्स राधेगोपाल डेवलेपर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हरकेश सिंगला और राजपाल यादव पर आरोप है कि उन्होंने अवैध रूप से कॉम्प्लेक्स से सटी गली को अपनी संपत्ति में शामिल कर लिया और उसे आपातकालीन निकास के रूप में इस्तेमाल किया।

आरडी सिटी सेंटर में टॉप फ्लोर पर चल रहे अवैध बार को दोबारा सील किया !
इमारत के टॉप फ्लोर पर अवैध रूप से संचालित बार को पहले भी 18 जुलाई 2024 को नगर निगम ने सील किया था। लेकिन सील तोड़कर बार फिर से चलाया जा रहा था। मंगलवार की कार्रवाई में इसे दोबारा सील कर दिया गया।

हिसार जिले की अन्य मुख्य खबरें…
▪️हिसार के मटका चौक स्थित चर्च में शव को दफनाने को लेकर हुआ विवाद,ईसाई समुदाय के लोग मृत महिला का शव दफनाने के लिए चर्च पहुंचे थे,चर्च के अंदर नर्सरी चलाने वाले लोगों ने विरोध किया,चर्च और नर्सरी का जमीन विवाद को लेकर कोर्ट में कैस चल रहा है, पुलिस की मौजूदगी में कब्र खोदकर मृतक महिला को दफनाया गया !
▪️ हिसार जिले में कल हुई बूंदाबांदी के बाद आज कड़ाके की ठंड रही,मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 2 दिन सूखी ठंड रहेगी दो दिन बाद हल्की से लेकर मध्यम बारिश भी हो सकती है और कहीं कही ओले गिरने की भी संभावना है !

▪️हरियाणा प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बढ़ती सर्दी को देखते हुए स्कूलों में 1 से 15 जनवरी तक छुट्टियों की घोषणा की है, जो सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगी,जल्द ही विभाग इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर देगा !
▪️ हिसार के आदमपुर स्थित खेरमपुर रोड पर जाजूदा ऑयल एंड मिलस में सुबह आग लग गई, आग का कारण बिजली शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया,आग से काफी नुकसान हुआ पर गनीमत रही जान की हानि नहीं हुई !

▪️ हिसार मे समृद्ध भारत परिषद द्वारा GJU के चौधरी रणबीर सिंह ऑडिटोरियम में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से प्रसिद्ध हास्य कवि अरुण जेमिनी,राजेश चेतन, राजेश अग्रवाल,योगेंद्र शर्मा व अंजू जैन ने अपनी प्रस्तुतियां दी लगभग 4 घंटे चले इस कार्यक्रम में सब ने समां बांध दिया !
▪️मलिक ऑटोस होंडा ने शोरूम पर लक्की ड्रॉ निकाल कर विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए,निदेशक अक्षय मलिक ने बताया त्योहारों के समय 1अक्टूबर से 30 नवंबर तक लक्की ड्रॉ स्कीम चलाई गई थी जिसमें खरीदारी करने वाले ग्राहकों को लक्की ड्रा कूपन दिए गए थे, इस ड्रा मे 20 से अधिक पुरस्कार बांटे गए जिसमें तीन बड़े पुरस्कार शामिल है प्रथम पुरस्कार आदमपुर के रोहताश ने फ्रिज के रूप में जीता,दूसरा पुरस्कार इलेक्ट्रिक गीजर हिसार निवासी अमित जुनेजा वह तीसरा पुरस्कार हिसार कैंट निवासी विनी नायक को माइक्रोवेव ओवन के रूप में मिला !

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
▪️पीएम मोदी ने बांटे 71000 नियुक्ति पत्र; ओबीसी में 20901, तो एससी श्रेणी में 11355 नौकरियां !
▪️देश के विकास में युवा ताकत और नेतृत्व की अहम भूमिका’, पीएम मोदी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र !
▪️UP में 3 खालिस्तानी आतंकी एनकाउंटर में ढेर, पीलीभीत और पंजाब पुलिस का ऑपरेशन, गुरदासपुर में चौकी पर किया था ग्रेनेड अटैक !

▪️परभणी हिंसा- राहुल गांधी मृतक सोमनाथ के परिवार से मिले, बोले- ये 100% हिरासत में मौत, CM फडणवीस ने विधानसभा में झूठ बोला !
▪️आंबेडकर को हराने वाले को कांग्रेस ने दिया पद्म भूषण; भाजपा का ऐलान, पूरे देश में चलाएंगे अभियान !
▪️मणिशंकर अय्यर बोले-कांग्रेस INDIA ब्लॉक की अगुआई करना न सोचे, ममता बनर्जी में क्षमता है; जो भी विपक्षी गठबंधन को लीड करना चाहे, उसे करने दें !
▪️संसद के धक्काकांड में घायल भाजपा सांसदों प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को अस्पताल से छुट्टी !
▪️पूर्व IAS पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, UPSC एग्जाम में धोखाखड़ी का आरोप; फर्जी दस्तावेज लगाए थे !

▪️पुणे में डंपर ने फुटपाथ पर 9 लोगों को कुचला, 2 बच्चों समेत 3 की मौत, देर रात की घटना; ड्राइवर नशे में था, गिरफ्तार !
▪️ श्रीनगर में डल झील पर आधा इंच बर्फ की परत, बद्रीनाथ में झरना जमा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार, MP में ओले गिरने का अलर्ट !
▪️ घरेलू शेयर बाजारों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। आंकड़ों के अनुसार, हर चार 4 नए निवेशकों में से लगभग एक निवेशक महिला है। भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी एक रिपोर्ट में यह दावा किया है !

▪️ पांच दिनों की गिरावट के बाद बाजार में हरियाली; सेंसेक्स 499 अंक चढ़ा, निफ्टी 23750 के पार !
▪️ कहीं अंधेरे में ना डूब जाए बांग्लादेश, भारत से ले रहा बिजली; बाकी है 200 करोड़ का बिल !

