▪️4 नगर निगम को ओपन रखा गया है। इनमें किसी भी वर्ग का व्यक्ति मेयर पद का चुनाव लड़ सकता है, जिनमें हिसार, पानीपत, करनाल और मानेसर शामिल हैं।

हिसार टाइम्स – हरियाणा में जल्द ही निकाय चुनाव होने है। इससे पहले मेयर पद के लिए नगर निगमों में रिजर्वेशन तय कर दिया गया है, जिनमें गुरुग्राम नगर निगम का मेयर पद BC-A वर्ग के लिए रिजर्व किया गया है। इसके अलावा फरीदाबाद निगम सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। साथ में रोहतक और यमुनानगर को SC (महिला) कैटेगरी के लिए रिजर्व किया गया है। इसके अलावा 4 नगर निगम को ओपन रखा गया है। इनमें किसी भी वर्ग का व्यक्ति मेयर पद का चुनाव लड़ सकता है, जिनमें हिसार, पानीपत, करनाल और मानेसर शामिल हैं।

2 चरणों में होंगे निकाय चुनाव

हरियाणा के चुनाव आयुक्त धनपत सिंह के मुताबिक निकाय चुनाव 2 चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण में गुरुग्राम, मानेसर और फरीदाबाद नगर निगम के चुनाव होंगे। इसके अलावा तीन नगर परिषदों सिरसा, पटौदी व अंबाला सदर और 21 पालिकाओं के लिए चुनाव भी पहले चरण में होगा।

इन जगह होगा मेयर पद का उपचुनाव

साथ ही सोनीपत और अंबाला में मेयर पद के लिए उपचुनाव कराए जाएंगे। दरअसल सोनीपत के मेयर निखिल मदान और अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा विधायक बन गए हैं। इसके लिए दोनों निगमों में मेयर का उपचुनाव होगा।