सावधान रहे….

हिसार टाइम्स – हिसार शहर के 12 क्वार्टर क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को साइबर अपराधियों ने परिवार की न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 1.20 लाख रुपये ऐंठ लिए। एचटीएम थाना पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 29 नवंबर 2024 को मोबाइल फोन पर एक लिंक आया। लिंक को खोला तो गोल्ड मैनी एप से जुड़ गया। उसके बाद पीड़ित ने बताए गए खाते में 15 हजार रुपये जमा करवा दिए। बाद में उसकी और परिवार के अन्य सदस्यों की न्यूड फोटो वायरल करने का दबाव बनाकर 20 दिसंबर को 35,000, 22 दिसंबर को 35,000 बाद में 21,000 और 14,000 रुपये जमा करवा लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।