पीड़िता-उसके बॉस मिले हुए, टिकट का चक्कर है, मैं बड़ौली को नहीं जानती – गवाह

हिसार टाइम्स – हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल एक महिला ने हिमाचल के सोलन में गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। इस केस की गवाह मीडिया के सामने आई। बुधवार को पंचकूला में कॉन्फ्रेंस कर पीड़िता की सहेली ने कहा कि वह कसौली के होटल में सिर्फ सिंगर रॉकी मित्तल से मिली थी। वह न तो मोहन बड़ौली को जानती है और न ही उसने उन्हें वहां देखा।

महिला ने मामले को लेकर कई खुलासे किए हैं। महिला ने बुधवार शाम को पंचकूला में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। महिला का कहना है कि वह दिल्ली की रहने वाली है और पीड़ित महिला की सहेली है। महिला ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मैं,मेरी फ्रेंड व उसका बॉस मनाली घूमने गए थे। मुझे गवाह बनाया है। इनका कुछ इश्यू है। इन्होंने कहा कि इन्हें पैसे मिलेंगे और एक यह कि फ्रेंड के बॉस (अमित बिंदल) को चेयरमैनशिप की टिकट मिलेगी।

सहेली ने कहा कि अगर इतने बड़े होटल में गैंगरेप होता तो क्या वह चिल्लाती नहीं। आसपास के लोगों को पता नहीं चलता। यह पूरा मामला झूठा है। क्योंकि वो सिंगर थे। मैं मेरी दोस्त उसके बॉस उसी रूम में थे। एक दिन पहले जब मैंने यह सब सुना और इस मामले में मेरा नाम भी आया है। विटनेस के नाम पर मेरा नाम ऐड किया गया है। विटनेस के तौर पर मुझे बुलाया गया है। मेरी फ्रेंड का बॉस का नाम अमित है। मैं शूट करती हूं। जिसने आरोप लगाया है वह मेरी नॉर्मल फ्रेंड थी।

मैं, मेरी दोस्त और उसके बॉस कसौली घूमने गए थे महिला ने कहा कि मैं काम से थोड़ा फ्री थी। मेरी फ्रेंड ने कहा कि चलो घूमने चलते हैं। मैं, मेरी दोस्त और उसके बॉस कसौली घूमने गए थे। कसौली पहुंचने के बाद वहां हम घूमे थे। केस में जिनका नाम है रॉकी मित्तल, वो वहां हमें मिले थे। क्योंकि वो सिंगर हैं।उनके काफी सॉन्ग हैं यूट्यूब पर। उनसे थोड़ी सी बातचीत हुई थी। उसके बाद उनसे हमारी कोई बातचीत नहीं हुई। मैं, मेरी दोस्त और उसका बॉस एक ही रूम में थे। हमने थोड़ी सी बात की और फिर सो गए थे। उसके बाद सुबह हम वहां से निकल गए थे।

वहां कुछ नहीं हुआ,महिला ने कहा वहा सब कुछ नॉर्मल था। वहां पर कुछ भी ऐसे नहीं था। उसके बाद मेरा इनसे कोई कॉन्टैक्ट नहीं था, क्योंकि मैं बिजी रहती हूं। मैं खुद जॉब करती हूं। अचानक मेरे पास ये सब चीजें आईं। मतलब कि उन्होंने कोई FIR दर्ज कराई है, जिसमें उसका रेप हुआ है। कल ये सब मैंने सुना। इसके बाद मैं यहां आई हूं। जो ये चीजें फैलाई जा रही हैं, ये सब झूठ है। महिला ने कहा कि मैं कोई विटनेस नहीं हूं।

यह झूठ है ऐसा कुछ नहीं हुआ था। 7 जुलाई 2023 हम घूमने गए थे। साथ मेरी दोस्त के बॉस थे। हमें रॉकी मित्तल वहां मिले थे। हम एक साथ एक रूम में थे। रात जल्दी सो गए और सुबह जल्दी निकल गए। ऐसा कुछ नहीं है। मुझे भी सोशल मीडिया से पता चला। यह सब झूठ है। मेरे सामने ऐसा नहीं हुआ। मोहन बड़ौली का नाम भी जुड़ा हुआ है। मुझे कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया पर मैं नहीं गई। मेरे बारे में जो बयान दिए गए वो सब झूठे हैं।मैंने होटल में बड़ौली को नहीं देखा। रॉकी मित्तल से हमारी बात हुई थी।