हिसार टाइम्स – हरियाणा में मेयर चुनाव के लिए कांग्रेस ने 8 नगर निगमों में मेयर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इनमें गुरुग्राम से सीमा पाहुजा, मानेसर से नीरज यादव, हिसार से कृष्ण सिंगला, करनाल से मनोज वाधवा, रोहतक से सूरजमल, यमुनानगर से किरणा देवी, अंबाला से अमीषा चावला और सोनीपत से कमल दीवान का नाम है।कांग्रेस ने पानीपत और फरीदाबाद में मेयर उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। इसी बीच पूर्व कांग्रेसी विधायक बिशनलाल सैनी ने यमुनानगर में भाजपा जॉइन कर ली है। CM नायब सैनी ने उनका स्वागत किया।