नोट – नौकरी से संबंधित सूचनाओं के लिए नीचे देखें हिसार टाइम्स क्लासीफाइड

हिसार टाइम्स – विद्युत नगर में कैफेटेरिया कम लाइब्रेरी को लेकर चल रहे विरोध में कॉलोनीवासियों ने बुधवार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण DHBVN सदन में घुस कर प्रदर्शन किया। कालोनीवासियों का साथ देने के लिए बिजली कर्मी भी आए। बिजली कर्मियों ने कहा कि जब तक कैफे को बंद नहीं किया जाएगा तब तक विरोध जारी रहेगा।

कॉलोनीवासी रविंद्र पान्नू, जगमहेंद्र चहल, मनोज, मनोज चंद्रवंशी, बलजीत शर्मा, प्रवेश, सोहन सिंह, आदि ने बताया कि विद्युत नगर के लोगों के साथ धोखा किया गया है। जब टेंडर मांगे गए तब हमें बताया कि यहां लाइब्रेरी बनेगी। इसके विपरित यहां कैफेटेरिया बना दिया। संचालक ने निर्धारित जगह से ज्यादा पर अतिक्रमण किया हुआ है। यहां अनैतिक गतिविधियां होती हैं। बाहर से गाड़ियां आती हैं। रात के समय यहां तेज आवाज में संगीत बजता है, जिससे आसपास रहने वाले लोग काफी परेशान रहते हैं। कालोनी का माहौल खराब हो गया है। कॉलोनी में शाम के समय लोगों का सड़कों पर या पार्क में जाना भी सुरक्षित नहीं रह गया है। बाहरी तत्वों ने यहां कब्जा कर लिया है। दूसरे जिले व प्रदेशों की गाड़ियां यहां घूमती रहती हैं। कॉलोनी से इस कैफेटेरिया को हटाया जाए।







हिसार कनाडा वर्क परमिट के नाम पर 20 लाख रुपए ठगने का आरोपी गिरफ्तार !
हिसार टाइम्स – हिसार की आजाद नगर पुलिस ने कनाडा वर्क परमिट धोखाधड़ी मामले में मुकलान के बलराज को गिरफ्तार किया है,आरोपियों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति से 20 लाख रुपए ठगे,किसान कॉलोनी के धीरज कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी !

हिसार पुलिस ने गश्त के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया !
हिसार टाइम्स – हिसार जिला पुलिस की नशा निरोधक टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों से 92. 91 ग्राम हेरोइन बरामद की है पुलिस की टीम ने अगस्त के दौरान पीरावली से तीन युवकों को पकड़ा आरोपियों की पहचान पीरावली के विजय रवि कुमार और अजय कुमार के रूप में हुई !











