हिसार टाइम्स – रामनिवास राड़ा ने सोमवार को हिसार नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मेयर पद के लिए नामांकन किया था। मजबूती से चुनाव लड़ने का एलान किया था। पिछले दिनों उनके भाजपा से टिकट के लिए आवेदन की खबरें आईं,

तो उन्होंने इसे मनगढ़ंत बताया था। उन्होंने कांग्रेस से मेयर की टिकट के लिए आवेदन नहीं किया था। सूत्रों के मुताबिक डॉ. कमल गुप्ता व सावित्री जिंदल के बीच शीतयुद्ध चल रहा है। डॉ. कमल गुप्ता ने अपना पक्ष मजबूत करने के लिए रामनिवास राड़ा को भाजपा में शामिल कराने में अहम भूमिका निभाई। इसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि सैनी, जिलाध्यक्ष अशोक सैनी भी सक्रिय हुए।

