▪️वार्ड नंबर 8 मे बदलाव की नई शुरुआत मधु शर्मा के साथ

हिसार टाइम्स – हिसार के वार्ड नंबर 8 से आजाद प्रत्याशी मधु शर्मा ने गुरुओं से आशीर्वाद लेकर हवन यज्ञ कर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया,इस मौके पर मधु शर्मा व उनके पति संजीव शर्मा अपने समर्थकों के साथ उत्साहित दिखे, उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 8 के लोग हमारा परिवार है हम वार्ड की एवं वार्ड के लोगों की तरक्की के लिए तत्पर है,
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य स्वामी राजदास जी महाराज आशीर्वाद देने पहुंचे, मुहूर्त के दौरान जनता का अपार समर्थन और जोश दिखाता है कि वार्ड 8 अब विकास की नई राह पर आगे बढ़ने को तैयार है, मधु शर्मा ने कहा आप सभी का सहयोग और आशीर्वाद हमारी सबसे बड़ी ताकत है। अब समय है एकजुट होकर वार्ड 8 को तरक्की की ओर ले जाने का, आने वाली 2 मार्च को सिलाई मशीन चुनाव चिन्ह पर वोट देकर अपने क्षेत्र में शिक्षा, विकास और सेवा को प्राथमिकता दें।

