▪️एनवाईपीएस में 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए बेबी शो का आयोजन किया गया
▪️मनमोहक प्रस्तुति देकर बच्चों ने लूटी खूब वाहवाही


हिसार टाइम्स – हिसार के अर्बन इस्टेट स्थित न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल में एक मनोरंजक बेबी शो का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को प्रदर्शित किया गया। इस बेबी शो में बच्चों ने अपने आयु वर्ग के अनुसार दो श्रेणियों में भाग लिया। शो में 1 से 3 साल और 4 से 6 साल की उम्र के बच्चों ने रैंप पर अपने जीवंत और जोशपूर्ण प्रदर्शन से सभी को आश्चर्यचकित कर खूब वाहवाही लूटी। बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों के लिए कई रोमांचक और मनोरंजक प्रतियोगिताएं और विभिन्न गतिविधियां थीं। शो की सबसे दिलचस्प प्रतियोगिता ‘बेबी रैंप वॉक’ थी, जिसमें बच्चों ने रैंप पर अपने जलवे दिखाए। बेबी शो में भाग लेने वाले बच्चों के लिए विभिन्न कैटेगरी रखी गई जिसमें बेबी फोटोजेनिक, शो स्टॉर ऑफ द डे, मोस्ट एक्टिव एंड फ्रेंडली बेबी, कॉन्फिडेंट जूनियर, मोस्ट अट्रैक्टिव बेबी, चबी चिक्स, स्पार्कलिंग आईस, प्रिंस एंड प्रिंसेस के खिताब बच्चों को दिए गए। वहीं अभिभावकों ने रैंप वॉक और म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताओं का भी आनंद लिया। शो के दौरान बच्चों ने पेंटिंग, कविता पाठ, जंप जोन में खेलना, शिल्प गतिविधियों का आनंद लिया। अंत में बच्चों और अभिभावकों को उपहार भी दिये गये।

बेबी शो में परिणामों में हेजल और नायरा को सर्वश्रेष्ठ डांसर एवं केविन दूसरे स्थान पर और जिगर व दिवस तीसरे स्थान पर रहे। ड्राईंग कम्पीटिशन में दिवस को विशेष पुरस्कार दिया गया। स्टोरी टैलिंग में जेसिका प्रथम स्थान पर रही। कविता वाचन में मायरा प्रथम व दिविशा द्वितीय रही। मोस्ट फोटोजेनिक बेबी का खिताब अजूनी ने जीता व किंजल दूसरे स्थान पर रहे। स्पार्कलिंक आईस में आदित्य मुंजाल ने पहला व दीप्ति ने दूसरा स्थान पाया। चबी चिक्स में पूर्वी ने प्रथम व हत्विक ने दूसरा स्थान पाया। मोस्ट फ्रेंडली बेबी का खिताब गर्विका जीता व मीत दूसरे स्थान पर रहे। दिवस को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। कविता में मायरा व देविशा ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहीं वहीं यथार्थ को प्रिंस एवं  लियाना को प्रिंसेस चुना गया। सुरभि महिपाल मदर्स रैंपवाक में प्रथम रहीं।