▪️भाजपा ने निकाय चुनावों में किसी भी पंजाबी चेहरे को पार्षद टिकट नहीं दिया !
▪️डॉ. कमल गुप्ता पंजाबी समाज के नेताओं को आगे बढऩे से रोक रहे हैं !
हिसार टाइम्स – भारतीय जनता पार्टी में गौतम सरदाना, तरुण जैन की एंट्री रोकने के बाद अब घमासान मचा हुआ है। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रधान अक्षय मलिक ने पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ गौतम सरदाना का नहीं, बल्कि पूरे पंजाबी समाज के सम्मान से जुड़ा हुआ है।

अक्षय मलिक ने आरोप लगाया है कि डॉ. कमल गुप्ता पंजाबी समाज के नेताओं को आगे बढऩे से रोक रहे हैं। उन्होंने निकाय चुनावों में किसी भी पंजाबी चेहरे को पार्षद टिकट नहीं दिया।अन्य समाज को टिकट देकर उन्हें प्राथमिकता दी गई। गौतम सरदाना हिसार में पंजाबी समाज का एक मजबूत चेहरा हैं। उनके साथ अन्याय हुआ है। भाजपा में तरुण जैन को सम्मान दिया।

गौतम सरदाना की एंट्री रोकने की कोशिश की गई। भाजपा के दो अलग-अलग चेहरे देखने को मिले। डॉ. कमल गुप्ता ने कुछ लोगों की पार्टी में एंट्री रुकवाई।
गोरतलब है की पूर्व मेयर गौतम सरदाना ने हिसार से विधानसभा का चुनाव भाजपा के मंत्री रहे डॉ.कमल गुप्ता के खिलाफ लड़ा था वह कमल गुप्ता को हिसार से टिकट मिलने के खिलाफ थे और उनकी हार तय मान रहे थे।
वहीं प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा खुद तरुण जैन के घर जाकर उन्हें भाजपा में शामिल करने के लिए मनाते दिखे। इस कदम से यह साफ हो गया कि भाजपा में गुटबाजी चरम पर है !







