हिसार टाइम्स – हिसार जिले में 567 निजी स्कूल है, जिनके 2500 से अधिक वाहन विभिन्न रूटों पर दौड़ते हैं। 50 फीसदी से अधिक वाहनों में कुछ न कुछ खामियां है।शिक्षा विभाग, रोडवेज, आरटीए व एसडीएम की संयुक्त टीम ने 30 दिन में 80 निजी स्कूलों के 1140 वाहनों की जांच की। जांच के दौरान एक वाहन अनफिट मिला जबकि 40 फीसदी में प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, आरसी रिन्यू व हेल्पलाइन नंबर में खामियां मिली।

इस पर आरटीए ने चालकों को फटकार लगाते हुए खामियां दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर उपरोक्त मानकों को पूरा नहीं करवाया तो संबंधित चालक व स्कूल प्रबंधन को जवाब तलब कर लिया जाएगा।बता दें कि परिवहन विभाग की ओर से 21 जनवरी से 28 फरवरी तक मुहिम चलाने के आदेश दिए थे, जिसमें स्कूली वाहन में मानकों की जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के आदेश भी दिए गए थे। जिस पर आरटीए सहित शिक्षा विभाग, रोडवेज व एसडीएम की ओर से गठित कमेटी बनाकर वाहनों की जांच करने के आदेश भी जारी किए गए थे।

=====================================

💥💥क्रिकेटभारत ने न्यूजीलैंड को हरा 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीती, देश में जश्न का माहौल💥💥

=====================================

▪️हिसार में भारत की जीत का जशन, कई जगह देखा गया बड़ी स्क्रीन पर मैच !

हिसार टाइम्स – आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को हराते ही रविवार को शहर के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत का जमकर जश्न मना। शहर में जगह-जगह बड़ी स्क्रीन पर मैच देख रहे क्रिकेट प्रशंसकों ने नाचकर खुशी का इजहार किया और मिठाई बांटकर मुंह मीठा करवाया। हिसार मे लोगो का हुज़ूम इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में चल रहे टीवी के सामने या बाजारों में लगी बड़ी स्क्रीन पर देखा गया। सनसिटी मॉल में रविवार को फिल्म शो रद्द कर लोगों को क्रिकेट मैच दिखाया गया।

▪️महिला को गाय ने उठा कर पटका हाथ मे आया फ्रैक्चर !

हिसार टाइम्स– हिसार बगला रोड स्थित एक वर्क स्टेशन के समिप रहने वाली 40 वर्षीय मुन्नी देवी को गाय ने उठाकर पटक दिया जिससे उसके हाथ में फ्रैक्चर आ गया व उपचार के लिए उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया जानकारी के अनुसार मुन्नी देवी जब सब्जी लेकर वापस लौट रही थी तब रास्ते में गाय ने उसे उठाकर पटक दिया जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर आ गया

▪️बिश्नोई मंदिर से दानपात्र से नकदी चुराने का आरोपी गिरफ्तार !

हिसार टाइम्स – हिसार के आजाद नगर थाना पुलिस ने गंगवा स्थित बिश्नोई मंदिर के दान पात्र से नकदी चोरी करने के मामले में दो आरोपी गंगवा वासी अक्षय और बंसी लाल को गिरफ्तार किया है,एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि गंगवा वासी राजेंद्र ने बिश्नोई मंदिर के दान पत्र से 490 चोरी होने के बारे में 8 मार्च को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया था

▪️अग्रवाल विकास ट्रस्ट महिला समिति ने मनाया महिला दिवस व होली पर्व !

हिसार टाइम्स– अग्रवाल विकास ट्रस्ट महिला समिति की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली पर्व के उपलक्ष में अग्रसेन भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया, कार्यक्रम 2 घंटे तक चला इसकी अध्यक्षता समिति की प्रधान रम्मी गुप्ता ने की,इस दौरान श्री राधा कृष्ण स्वरूप बने कलाकारों के साथ फूलों की होली खेली गई

▪️श्री श्याम मंदिर सेक्टर 16-17 में भक्तों की भारी भीड़ ध्वज अर्पित किया !

हिसार टाइम्स – श्री श्याम मंदिर सेक्टर 16-17 में चल रहे चार दिवसीय रंग रंगीला फाल्गुन मेले के दूसरे दिन श्याम भक्तों की भारी भीड उमड़ी, त्रिलोक बंसल ने बताया कि मंदिर में सुबह से ही डाबड़ा गांव, मॉडल टाउन, मॉडर्न डिफेंस स्कूल कैमरी रोड,नागोरी गेट सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निशान यात्राएं श्री श्याम मंदिर पहुंची, सैकड़ो की संख्या में भक्त रंग गुलाल लगाते होली खेलते नाचते गाते श्री श्याम प्रभु का जय जयकार करते श्री श्याम दरबार में पहुंचे और ध्वजा को बाबा के चरणों में अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया !

▪️राष्ट्रपति आज हिसार में 2080 विद्यार्थियों को करेंगे डिग्रियां वितरित !

हिसार टाइम्स – गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में सोमवार सुबह 11 बजे होने वाले छठे दीक्षांत समारोह मे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।यहां राष्ट्रपति 2080 विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित करने के साथ ही 564 मेधावियों को गोल्ड मेडल देंगी। राष्ट्रपति यहां दोपहर 12.30 बजे तक रुकेंगी और इसके बाद प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पीसे पैलेस में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी।

▪️पर्यटन मंत्री अचानक पहुंचे हिसार के ब्लू बर्ड टूरिस्ट रिजॉर्ट !

हिसार टाइम्स – प्रदेश के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने रविवार को सिरसा रोड स्थित ब्लू बर्ड टूरिस्ट रिजॉर्ट का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री ने रिजॉर्ट की ऑनलाइन बुकिंग की अपडेट स्थिति को जाना व एक माह का रिकॉर्ड जांचा। रविवार को हिसार में नलवा विधायक रणधीर पनिहार की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने उपरांत पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा सिरसा रोड स्थित ब्लूबर्ड टूरिस्ट रिजॉर्ट पहुंचे।


▪️बालसमंद नहर पर बनेगा पुल 12 से अधिक कॉलोनीयों व 15000 लोगों को मिलेगी राहत !

हिसार टाइम्स – कैमरी रोड स्थित 12 से अधिक कॉलोनियों के 15 हजार लोगों को शहर में आने के लिए नया रास्ता मिलेगा। मौजूदा समय में कॉलोनिवासियों को शहर में आने के लिए दो आरओबी पार करने और साउथ बाईपास तक पहुंचने के लिए मजबूर होना पड़ता है। वर्तमान में इन कॉलोनियों को अस्थायी रूप से लोहे के पुल से जोड़ा गया है। छोटे वाहन इस पुल से आ-जा सकते हैं। इस समस्या को देखते हुए बीएंडएआर विभाग बालसमंद नहर पर पुल बनाकर नया रास्ता देने की योजना बना रहा है। इस परियोजना के लिए बीएंडआर ने नहरी विभाग से एनओसी ले ली है। सड़क का निर्माण लगभग 18 फुट चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए 6 करोड़ का एस्टीमेट बनाया है। आचार संहिता हटते ही इसे मंजूरी मिल जाएगी। प्रशासनिक मंजूरी मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगा

▪️गीता भवन पार्क में तोड़फोड़,RWA रामपुरा मोहल्ला ने पुलिस में दी शिकायत

हिसार टाइम्स – हिसार के रामपुरा मोहल्ला रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने गीता भवन पार्क में हुई तोड़फोड़ की घटना और अवैध PG के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ सब्जी मंडी चौकी में शिकायत दर्ज कराई है, शिकायत में बताया गया की 5 मार्च की रात कुछ असामाजिक तत्वों ने पार्क में रखी कुर्सियों और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया, एसोसिएशन का कहना है कि मोहल्ले में बने अवैध पीजी में बिना किसी पहचान जांच के भाहरी लोग ठहरते हैं,जिससे सुरक्षा संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं,एसोसिएशन ने पार्क में की गई तोड़फोड़ व नुकसान की तस्वीरे भी पुलिस को पेश की !

▪️फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा,पांच गिरफ्तार लोन क्रेडिट आदि के नाम पर ठगी करते थे – दिल्ली के पीरागढ़ी में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का फरीदाबाद पुलिस ने भंडा फोड़कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है इनके पास है 14 मोबाइल में अन्य सामान बरामद हुआ है

▪️ 8 साल की बच्ची को अश्लील फिल्म दिखा करते थे दरिंदगी – यमुनानगर में रिक्शा चालक की 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी किए जाने के मामले में बाल कल्याण समिति इंवॉल्व हुई तो पुलिस ने 24 घंटे में ही घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले बच्चों के तीनों रिश्तेदार भाइयों को गिरफ्तार कर लिया इनमें बुआ व चाचा के तीन बेटे शामिल है, जिसमें दो नाबालिक है एक को जिला जेल तो 2 आरोपीयों को करनाल बाल सुधार गृह में भेजा गया है

▪️केंद्र सरकार ने हरियाणा में गांव के विकास और सुविधाओं के लिए 15वें वित्त आयोग की 210 करोड रुपए की राशि जारी की है यह राशि प्रति व्यक्ति 94.44 रुपए के हिसाब से दी गई है

▪️हरियाणा में गिरते लिंगानुपात से चिंतित स्वास्थ्य विभाग अब कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए ईनामी राशि बढ़ाने की तैयारी में है,भ्रूण हत्या की सूचना देने पर अब एक लाख की जगह 2 लाख रूपये मिल सकते हैं

▪️पानीपत के नगर निगम में रविवार को 52.02% मतदान हुआ यह आंकड़ा वर्ष 2018 के मुकाबले 10 फ़ीसदी कम है चुनाव के नतीजे 12 मार्च को आएंगे

▪️अमेरिका में मंदिर पर हमले की एक और घटना सामने आई है कैलिफोर्निया के चीनो हिल्स सिटी में स्थित स्वामीनारायण मंदिर को शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया मंदिर के दीवार पर भारत के विरोध में नारे लिखें भारत ने इस घटना की निंदा की है और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है !

▪️ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी व सीने में दर्द के बाद शनिवार रात एम्स में भर्ती कराया गया उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया है, रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी एम्स पहुंचे और धनखड़ के स्वास्थ्य की जानकारी ली

▪️ छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बनी फिल्म छावा ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है, फिल्म 2025 में यह आंकड़ा छूने वाली पहली फिल्म बन गई है जिसने रिलीज के 23 दिन में यह उपलब्धि हासिल की है !

▪️चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर भारत ने जीता खिताब,आईसीसी इवेंट्स में सातवें आसमान पर भारत, टीम इंडिया के पास अब 4 विश्व खिताब और 3 चैंपियंस ट्रॉफी

=====================================

▪️हिसार एयरपोर्ट संचालन का लाइसेंस 20 मार्च से पहले

हिसार टाइम्स – हिसार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट को हवाई सेवा संचालन के लिए 20 मार्च से पहले लाइसेंस मिल जाएगा। प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल के इस दावे को सही मानें तो लाइसेंस मिलने के बाद यहां से हवाई उड़ान भी शुरू हो जाएंगी। प्रदेश सरकार एलायंस एयर के साथ समझौता कर चुकी है और पहले चरण में 5 शहरों जयपुर, अहमदाबाद, चंडीगढ़, अयोध्या और जम्मू के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने की योजना है।

▪️निकाय चुनाव मतगणना की तैयारियां जोर-शोर से जारी

हिसार टाइम्स – नगर निकाय चुनाव 2025 मतगणना की तैयारियों के लिए द्वितीय रेंडमाइजेशन प्रक्रिया करवाते हुए कर्मचारियों की मतगणना पार्टियां बना दी गई हैं। पहले रेंडमाइजेशन के तहत 159 कर्मचारियों की ड्यूटियां मतगणना के लिए लगाई गई हैं। अब अगले चरण में इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि मेयर पद की मतगणना के लिए 16 टेबल, पार्षद पद के लिए 14 टेबल व नारनौंद नगर पालिका मतगणना के मद्देनजर 8 टेबल तय की गई हैं इसके अलावा दो-दो टेबल रिजर्व रखी गई हैं। एक आरओ के लिए व एक पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती के लिए सुनिश्चित की गई है।

▪️होली पर्व के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेने

हिसार टाइम्स – रेलवे ने होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए 3 जोडी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार 04821/04822, भगत की कोठी (जोधपुर)-हरिद्वार-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल गाड़ी संख्या 04821, भगत की कोठी (जोधपुर)-हरिद्वार स्पेशल 10 मार्च से 31 मार्च तक (04 ट्रिप) भगत की कोठी से प्रत्येक सोमवार को 08:30 बजे रवाना होकर मंगलवार को 04:15 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09003, मुम्बई सेंट्रल-दिल्ली द्वि-साप्ताहिक स्पेशल सात मार्च से 28 मार्च तक (07 ट्रिप) मुम्बई सेंट्रल से मंगलवार व शुक्रवार को 10:30 बजे रवाना होकर बुधवार व शनिवार को 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।