नोट – देश दुनिया की बड़ी खबरें व जॉब रिक्वायरमेंट देखे नीचे..

हिसार टाइम्स -हिसार नगर निगम के क्लर्क का मंगलवार की दोपहर कुछ लोगों ने दिन दहाड़े अपहरण कर लिया। करीब चार से पांच घंटे बाद क्लर्क मोनू तोशाम रोड पर आधार अस्पताल के पास गंभीर हालत में मिला। मोनू को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव लितानी निवासी मोनू नगर निगम में लिपिक के पद पर तैनात है। उसका भाई सोनू बिजली निगम में जूनियर इंजीनियर है।

मंगलवार दोपहर मोनू के दो साथी जाट कॉलेज के पास स्थित एसबीआई में आए थे। उन दोनों ने मोनू को फोन कर यहां बुला लिया। यह तीनों बैंक मैनेजर से मिलने आए थे। दोपहर को जब मोनू बैंक के बाहर खड़ा था। इसी बीच बुलेट पर सवार युवक वहां घूम रहे थे। कुछ देर बाद वहां एक कार आई। जिसमें सवार लोगों ने मोनू को जबरदस्ती कार में डाल लिया। जब मोनू के साथियों ने पूछा तो युवकों ने कहा कि हमारा कुछ अलग मैटर है। मोनू के साथियों ने पुलिस को सूचित किया। अर्बन एस्टेट चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ की।

पुलिस ने जांच शुरू की। शाम करीब 6.30 से 7 बजे मोनू आधार अस्पताल के पास मिला। उसके पैर, छाती कमर में डंडे मारे गए हैं। घायल मोनू को नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार मोनू एक लड़की से प्यार करता था, जिसकी 6 मार्च को शादी हो गई थी। इसके बावजूद भी वह उस लड़की के संपर्क में था और लड़की के परिजनों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है,माना जा रहा है कि यह अपहरण मामला भी उससे जुड़ा हो सकता है। अर्बन एस्टेट चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि अभी घायल मोनू ने बयान दर्ज नहीं कराए हैं। बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

▪️30 एकड़ मे विकसित हो रही अवैध कॉलोनी की इंटरलॉकिंग सड़के उखाड़ी,3 फार्म हाउस व ढाबो को गिराया !

हिसार टाइम्स -जिला नगर योजनाकार विभाग ने मंगलवार को आर्य नगर के पास 30 एकड़ में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर पीले पंजे की कार्रवाई की। इसके अलावा टीम ने एनएच 52 पर दो अवैध ढाबों को भी ध्वस्त किया।जानकारी के अनुसार आर्य नगर के पास 30 एकड़ में आर्य नगर कॉलोनी के नाम कॉलोनी विकसित की जा रही थी। कॉलोनी में इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण किया जा चुका था। इस कॉलोनी पर कार्रवाई को लेकर जिला नगर योजनाकार विभाग ने जिला प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग की थी।

इस पर पंचायती राज विभाग के एसडीओ विजेंद्र सिवाच को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। मंगलवार दोपहर टीम दल-बल के साथ मौके पहुंची। इस दौरान यहां कॉलोनी में बनी इंटरलॉकिंग सड़कों को उखाड़ दिया गया। साथ ही 10 चारदीवारी व 3 फार्म हाउस को भी ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद टीम एनएच 52 पर पहुंची। यहां पंघाल ढाबा व विराज ढाबा के नाम से दो ढाबे बिना सीएलयू के ग्रीन बेल्ट में चलाए जा रहे थे। जेसीबी की मदद से इन ढाबों को भी गिरा दिया गया। यह कार्रवाई शाम 5 बजे तक खत्म हुई। इस मौके पर डीटीपी गुंजन वर्मा, एफआई दीपक शर्मा सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

▪️जाट कॉलेज के नजदीक होटल में युवक ने किया सुसाइड,नोट में लिखा मैं प्यार करता था, मेरा इस्तेमाल हुआ

हिसार टाइम्स हिसार के जाट कॉलेज नजदीक अशोका होटल में 27 वर्षीय अक्षय सोनी ने सुसाइड कर लिया। वह राजस्थान के राजगढ़ का रहने वाला था, मृतक की जेब से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है।पेज में लिखा कि वह एक लड़की से प्यार करता था। इसने उसका सिर्फ इस्तेमाल किया। अपनी मौत के लिए गोपीचंद लोहिया, मनीषा लोहिया, स्वाति महेश्वरी काे जिम्मेदार ठहराया। युवती की शादी छह साल पहले हिसार में हो गई थी। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल भेज दिया है।

मृतक के परिजनों के देरी से आने के कारण मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका राजगढ़ निवासी 27 वर्षीय अक्षय सोनी 12 दिन पहले हिसार आया था। उसने 6 मार्च को होटल अशोका में कमरा बुक किया था और होटल संचालक को बताया कि वह नौकरी की तलाश में आया हुआ है। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे होटल स्टाफ सदस्यों ने कमरे का गेट खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। स्टाफ ने इस बारे में रिसेप्शन पर आकर जानकारी दी। इसके बाद होटल मैनेजर ने 10:30 बजे अक्षय को फोन किया। अक्षय के मोबाइल पर कॉल बजती रही, लेकिन फोन नहीं उठाया।


इसके बाद पुलिस को फोन किया। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। शाम करीब 5 बजे मृतक के परिवार की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया। जब पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो पता लगा कि अक्षय का शव बाथरूम के दरवाजे पर बेडशीट से फंदे पर लटका था। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अक्षय 2022 में दुबई भी गया था।जांच अधिकारी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि मनीषा लोहिया, गोपीचंद लोहिया और सविता माहेश्वरी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुसाइड नोट में यह लिखा…
मैं अक्षय सोनी निवासी राजगढ़ चूरू अपनी जिंदगी से परेशान हो चुका हूं। मैं एक लड़की से प्यार करता था। उस लड़की ने हमेशा मेरा इस्तेमाल किया। लड़की के भाई गोपीचंद लोहिया ने मेरे से पैसे ऐंठ लिए। दोनों ने मिलकर मेरी लाइफ को बर्बाद कर दिया। तब भी मैंने कुछ नहीं कहा। मेरी गलती मानकर मैं वहां से निकल जाता था। 14 नवंबर 2019 को मनीषा लोहिया ने हिसार में शादी कर ली। शादी के दो साल बाद मेरे पर दोबारा से आरोप लगाए जाने लगे कि मैं उसे ब्लैकमेल करता हूं। मुझे व मेरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई। मैं पूरी तरह से अवसाद में चला गया। यह मेरे वश में नहीं रहा इस कारण अपनी जिंदगी को खत्म कर रहा हूं। मेरी आत्महत्या के लिए मनीषा, उसका भाई हिमांशु व उसकी बुआ सविता जिम्मेदार हैं। मेरे परिवार, मम्मी-पापा किसी को परेशान न किया जाए।

▪️हरियाणा के 22 जिलों के लिए भाजपा ने की 27 जिला अध्यक्षों की घोषणा !

हिसार टाइम्स – हरियाणा में भाजपा ने जिला अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि प्रदेश में अभी 22 जिले हैं, लेकिन भाजपा ने 27 अध्यक्ष बनाए हैं। इनमें हांसी, ग्रेटर गुरुग्राम, गोहाना, डबवाली और बल्लभगढ़ शामिल हैं। माना जा रहा है कि भाजपा सरकार जल्द ही इन्हें जिला बनाने की घोषणा कर सकती है।भाजपा ने OBC वर्ग को साधने के लिए सबसे ज्यादा 8 जिलाध्यक्ष बनाए हैं। इसके अलावा 5 ब्राह्मण, 5 पंजाबी, 4 जाट, 2 राजपूत, 2 एससी और एक बनिया वर्ग से जिलाध्यक्ष बनाया है। इनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं।वहीं, नए बनाए अध्यक्षों में हिसार में आशा खेदड़ को दोबारा अध्यक्ष बनाया गया है। पहले उनका तत्कालीन मंत्री रणजीत चौटाला से विवाद हो गया था, जिस वजह से उन्हें हटा दिया गया था।

▪️रामपुरा मोहल्ला अवैध पी जी पर होगी कार्रवाई, जारी होंगे नोटिस – निगमायुक्त

हिसार टाइम्स – हिसार शहर के रामपुरा मोहल्ले की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सोमवार को निगमायुक्त नीरज से मिली। इस दौरान एसोसिएशन ने निगमायुक्त से मोहल्ले में तेजी से बढ़ रहे अवैध पीजी, असामाजिक गतिविधियों, अवैध पार्किंग और आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान की मांग की।निगमायुक्त ने एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि अवैध पीजी पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी पीजी संचालकों को संपत्ति के व्यावसायिक कर उपयोग के संबंध में नोटिस जारी किए जाएंगे

▪️ हिसार नागरिक अस्पताल में 100 बेड बढ़ेंगे, MRI होगी शुरू !

हिसार टाइम्स – मुख्यमंत्री ने सोमवार को पेश किए बजट में चिकित्सा क्षेत्र में जिले को बड़ी सौगात दी है। नागरिक अस्पताल में 100 बेड बढ़ाकर 300 करने के अलावा एमआरआई सुविधा देने की घोषणा जिले के मरीजों के लिए कारगर साबित होगी। अभी नागरिक अस्पताल में एमआरआई की सुविधा नहीं होने से मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। वहीं, इसके लिए मोटी राशि खर्च करनी पड़ती है।नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन की औसतन ओपीडी 1,600 के करीब रहती है, 

▪️सुनीता विलियम्स धरती पर लौटीं, स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन की फ्लोरिडा तट पर सफल लैंडिंग

▪️भारत से गुपचुप चीनी खरीद रहा पाकिस्तान… खुली शहबाज सरकार की पोल, कश्‍मीर के नाम पर पूरे देश से बोल रहा था झूठ

▪️खाली करो हमारा इलाका… PM के पॉडकास्ट पर अगर-मगर कर रहे PAK को भारत की दो टूक

▪️वोटर आईडी से लिंक होगा आधार, चुनाव आयोग की हाई लेवल मीटिंग में फैसला

▪️अमेरिका ने डूबोया ईरानी खुफिया जहाज! हूतियों के लिए था आंख और कान, बौखलाए यमनी गुट ने यूएस एयरक्राफ्ट कैरियर पर बोला हमला

▪️6 दिन के बच्चे के हार्ट में ब्लॉकेज, कोटा से सामने आया हैरान करने वाला केस, डॉक्टरों ने लगाया पेसमेकर

▪️​रूस-यूक्रेन युद्ध होने वाला है खत्म? ट्रंप और पुतिन के बीच लंबी बातचीत के बाद कुछ मुद्दों पर बनी सहमति

▪️आईआईटी रुड़की की बड़ी कामयाबी! वैज्ञानिकों ने ढूंढा चिकनगुनिया का संभावित इलाज

▪️2023 से 2025 तक 52 बार दुबई गई रान्या राव:26 बार दोस्त तरुण भी साथ गया, गोल्ड तस्करी की; सुबह जाते शाम को लौट आते

▪️मोदी बोले- महाकुंभ में अनेक अमृत निकले:एकता का अमृत इसका पवित्र प्रसाद; राहुल बोले- भगदड़ में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि नहीं दी

▪️टीटीपी के बाद पाकिस्तान में नए आतंकी संगठन का जन्म, हरकत इंकलाब इस्लामी पाकिस्तान रखा नाम

▪️​पंजाब सरकार का करप्शन पर वार, भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को किया बर्खास्त

▪️शिवपुरी के माता टीला डैम में नाव पलटी, 7 लापता:8 लोगों को बचाया, रात में भी रेस्क्यू जारी; सिद्ध बाबा मंदिर जा रहे थे

▪️मेक इन इंडिया विफल नहीं : निर्मला सीतारमण ने विपक्ष के आरोपों को किया खारिज, कहा- इस सफल अभियान से विनिर्माण को मिली गति 

▪️​​​​मनरेगा की न्यूनतम मजदूरी 400 की जाए… राज्यसभा में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की सरकार से मांग

▪️गर्भ में था बच्चा, लेकिन शिकारियों का नहीं पसीजा कलेजा..मांस के लिए हथिनी की हत्या

▪️बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस ने चला दलित कार्ड! अखिलेश प्रसाद को हटाकर राजेश कुमार को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

▪️ गाजा में हाहाकार, रमजान में अबतक का सबसे बड़ा हमला, इजरायली एयरस्ट्राइक में 413 लोगों की मौत

▪️चांदी पहली बार ₹1 लाख के पार:633 रुपए बढ़कर 1 लाख 400 रुपए किलो हुईं, 10 ग्राम सोना ₹88,354 ऑलटाइम हाई

▪️विराट कोहली के विरोध के बाद बैकफुट पर BCCI? खिलाड़ियों के परिवार को लेकर आ सकते हैं नए नियम

सुनीता विलियम्स धरती पर लौटीं, स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन की फ्लोरिडा तट पर सफल लैंडिंग