नोट – देश दुनिया की बड़ी खबरें व जॉब रिक्वायरमेंट देखे नीचे..

हिसार टाइम्स -हिसार नगर निगम में एक डाटा एंट्री ऑपरेटर ने एक होटल का प्रॉपर्टी टैक्स 17 लाख रुपये से घटाकर 50 हजार रुपये कर दिया। हालांकि मामले का खुलासा होने पर प्रॉपर्टी टैक्स को ठीक कर दिया गया। डाटा एंट्री ऑपरेटर की मानें तो उसने गलती से ऐसा कर दिया।वहीं अधिकारियों के संज्ञान में मामले आने पर उप निगमायुक्त ने सचिव को तलब किया है।

जानकारी के अनुसार सिरसा रोड पर बने एक होटल के मालिक ने प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड में प्रॉपर्टी को फोटो ठीक करने के आवेदन किया था। इस दौरान निगम के कार्यरत एक सचिव के डाटा एंट्री ऑपरेटर विकास ने फोटो बदलने के साथ-साथ उक्त प्रॉपर्टी का टैक्स घटाकर 50 हजार रुपये कर दिया, जो पहले 17 लाख रुपये था।हालांकि मामले का खुलासा होने पर आनन-फानन में इसे फिर से 17 लाख रुपये कर दिया गया। निगम कार्यालय में चर्चा है कि उक्त कर्मचारी ने पैसे लेकर यह काम किया है। वहीं, शाखा के कुछ कर्मचारियों का कहना है कि डाटा एंट्री ऑपरेटर से गलती से ऐसा हो गया था।

▪️ हिसार,फौजी ने युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, पैसे ऐंठे !

हिसार टाइम्स – गांव भगाना निवासी फौजी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर एक युवती को पिला दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। आरोप है कि बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और रुपये भी ऐंठ लिए। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 3 अक्तूबर 2023 को आंखों का इलाज करवाने के लिए अस्पताल आई थी।

इस दाैरान गांव भगाना निवासी राहुल फौजी से मुलाकात हुई। वह भी अस्पताल में उपचार के लिए आया था। इस दाैरान उसने युवती से उसका मोबाइल नंबर ले लिया और बातचीत शुरू हो गई। 4 दिसंबर 2024 को राहुल ने मिलने के लिए हिसार बुलाया। इसके बाद एक होटल में ले गया और कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। इसके बाद वह बेसुध हो गई। जब होश आया तो पता चला कि राहुल ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया।

▪️ हिसार,दो गाड़ियों में आये 12 -13 लोगों ने लव मैरिज कर रह रहे दंपति का किया अपहरण !

हिसार टाइम्स – हिसार की महावीर कॉलोनी में लव मैरिज करके रहने वाले दंपति के साथ मंगलवार रात करीब 8-9 बजे के बीच एक इनोवा व एक डिजायर गाड़ी में आये लड़की के माता-पिता व 12-13 अन्य लोगो ने लड़के अनिल और उसकी मां सुंदरी की पिटाई की और सुंदरी के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र छीन लिया। शिकायतकर्ता सुनीता ने बताया कि इस दौरान हमलावर लड़का लड़की (अनिल व आशा )का अपहरण कर ले गए। उन्होंने धमकी दी कि वह लड़का व लड़की को मार देंगे।

अपहरण के करीब 2 घंटे बाद केएमपी रोड पर फरुखनगर के समीप नाकाबंदी कर सकुशल छुड़ा लिया, जानकारी के अनुसार फरीदाबाद निवासी दंपती ने प्रेम विवाह करने वाली अपनी बेटी व दामाद का अपहरण कर लिया। लड़के के परिजनों ने मामले की शिकायत 12 क्वार्टर पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि महावीर कॉलोनी निवासी सुनीता ने शिकायत में बताया कि 13 मार्च को उसकी बहन का लड़का बरवाला निवासी अनिल अपनी पत्नी फरीदाबाद निवासी आशा के साथ घर आया था। अनिल ने सितंबर 2024 में आशा के साथ प्रेम विवाह किया किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लड़की के पिता जयसिंह समेत 13 के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। बुधवार को इस मामले में लड़की के माता-पिता सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

▪️सरकारी दरों पर सरसों बेचने के लिए कटा सिर्फ एक गेट पास !

हिसार टाइम्स- जिले की मंडियों में फरवरी से सरसों की आवक शुरू हो चुकी है। 15 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है, मगर पांच दिन बाद भी मंडी में सरकारी खरीद शुरू नहीं हो सकी। बुधवार दोपहर को एक किसान ने 18 क्विंटल सरसों बेचने के लिए गेट पास कटवाया, लेकिन सरसों में 8 प्रतिशत से ज्यादा नमी पाई गई। इस कारण सरसों की सरकारी खरीद नहीं हो सकी। मार्केट कमेटी के अधिकारियों की मानें तो सरसों में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण अभी किसान सरसों लेकर मंडी नहीं आ रहे हैं।

▪️सावित्री जिंदल ने जताया बजट के लिए मुख्यमंत्री का आभार,कहा पशु डेयरिया बाहर शिफ्ट हो, नागरिक अस्पताल एयरपोर्ट के पास बने !

हिसार टाइम्स- विधानसभा में हिसार की विधायक सावित्री जिंदल ने 2025-26 के बजट को प्रगतिशील दस्तावेज बताया। उन्होंने हिसार को फूड प्रोसेसिंग, खजूर उत्कृष्टता केंद्र, एयर कार्गो, वेयर हाउस, टेक्सटाइल यूनिट प्रोजेक्ट्स देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने पशु डेयरियों को शहर से बाहर स्थानांतरित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि डेयरियों के कारण सड़कों पर गंदगी फैल रही है। खुले में घूमते पशु हादसे का कारण बन रहे हैं।

सावित्री जिंदल ने कहा कि हिसार का नागरिक अस्पताल पुरातत्व विभाग के संरक्षित दायरे में आता है, जिसके कारण वहां कोई निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है। इसलिए एयरपोर्ट चौक के समीप चिह्नित जमीन पर अस्पताल का नया भवन बनवाया जाए। टीबी अस्पताल का भवन भी नया बनना चाहिए। हिसार में गुजरी महल के साथ लगती पीली कोठी में नशे की गतिविधियों हो रही हैं। ऐसे में इस पर रोक लगाकर पीली कोठी को लाभदायक कार्य के लिए प्रयोग में लाया जाए।

▪️महिलाओं ने एक जैसी ड्रेस पहन,बैंड बाजे व ढोल के साथ कलश यात्रा निकाली !

हिसार टाइम्स- श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर व बाल सेवा आश्रम कैमरी का वार्षिकोत्सव परमहंस स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में बुधवार से आश्रम के प्रांगण में शुरू हुआ। श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर से आश्रम तक निकाली कलश यात्रा में महिलाओं ने एक जैसी ड्रेस पहनी। बैंड बाजों व ढोल के साथ गांव की गलियों से गुजरी कलश यात्रा में लोग भजनों पर घंटों तक झूमते रहे। इसके बाद ध्वजारोहण किया गया। दोपहर 108 श्रीमद्तारतम पारायण महायज्ञ किया गया। इसमें स्वामी जगतराज महाराज, दिव्यानंद महाराज, मुकुंदशरण महाराज के अलावा हजारों लोगों ने भाग लिया।

▪️शंभू और खनौरी बॉर्डर से पुलिस ने किसानों को हटाया, विरोध में दिल्ली-अमृतसर NH पर बैठे

▪️क्या खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? जेलेंस्की से बात करने के बाद बोले ट्रंप- सही रास्ते पर हैं हम

▪️’हम अंतरिक्ष यात्रियों को मंगल ग्रह पर ले जा सकेंगे’, सुनीता विलियम्स की वापसी पर बोले एलन मस्क, बताया इस काम में लगेगा समय

▪️बेसिक सैलरी में DA होगा मर्ज? 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकार ने दी जानकारी

▪️जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में, पाकिस्तानी करेंसी और सामान बरामद

▪️AAP नेता सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार का एक और केस:571 करोड़ के CCTV प्रोजेक्ट में घोटाला किया; एंटी करप्शन ब्यूरो बोला- 7 करोड़ रिश्वत ली

▪️​ED 10 साल में 2 नेताओं को सजा दिला पाई:इस दौरान 193 नेताओं पर केस दर्ज हुए; केंद्र सरकार ने संसद में जानकारी दी

▪️नागपुर हिंसा, फडणवीस बोले-चादर पर कुरान की आयत नहीं थी:अफवाह फैलाई गई, पुलिस और मेरे बयान में फर्क नहीं; मास्टरमाइंड फहीम गिरफ्तार

▪️असम में नए यूरिया प्लांट को केंद्र की मंजूरी:साल में 12.7 लाख टन यूरिया प्रोडक्शन होगा; महाराष्ट्र में 6-लेन ग्रीनफील्ड हाईवे बनाया जाएगा

▪️मानवीय मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता कभी विलुप्त नहीं होने वाली : मुर्मु

▪️​बंगाल की सभी 294 सीट पर खुद को मजबूत करेगी कांग्रेस, गठबंधन को लेकर अभी कुछ तय नहीं

▪️UPSC प्रतियोगी परीक्षाओं में EWS को आयु सीमा में छूट का लाभ नहीं… एमपी हाई कोर्ट का आदेश, नंबर ऑफ अटेम्प्ट में भी राहत नहीं

▪️Sunita Williams Returns: दुनिया के लिए बड़ी खुशखबरी, सुनीता विलियम्‍स की धरती पर हुई वापसी, कैप्‍सूल से बाहर आते ही मुस्‍कुराई

▪️भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ बंद, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 2 प्रतिशत से अधिक उछले

▪️विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रायसीना डायलॉग में कई देशों के नेताओं से की द्विपक्षीय वार्ता

▪️​राजस्थान दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में राज्य सरकार देगी कई सौगात

▪️राजस्थान के बीकानेर में भीषण सड़क हादसा, कार के ऊपर ट्रेलर गिरने से 6 लोगों की मौत

▪️IPL 2025: मुंबई इंडियंस के पहले मैच में कप्तान होंगे सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या पर बैन

▪️आईआईटी रुड़की की बड़ी कामयाबी! वैज्ञानिकों ने ढूंढा चिकनगुनिया का संभावित इलाज

▪️2023 से 2025 तक 52 बार दुबई गई रान्या राव:26 बार दोस्त तरुण भी साथ गया, गोल्ड तस्करी की; सुबह जाते शाम को लौट आते

▪️मोदी बोले- महाकुंभ में अनेक अमृत निकले:एकता का अमृत इसका पवित्र प्रसाद; राहुल बोले- भगदड़ में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि नहीं दी

▪️टीटीपी के बाद पाकिस्तान में नए आतंकी संगठन का जन्म, हरकत इंकलाब इस्लामी पाकिस्तान रखा नाम

▪️​पंजाब सरकार का करप्शन पर वार, भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को किया बर्खास्त

▪️मेक इन इंडिया विफल नहीं : निर्मला सीतारमण ने विपक्ष के आरोपों को किया खारिज, कहा- इस सफल अभियान से विनिर्माण को मिली गति 

▪️​​​​मनरेगा की न्यूनतम मजदूरी 400 की जाए… राज्यसभा में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की सरकार से मांग

▪️गर्भ में था बच्चा, लेकिन शिकारियों का नहीं पसीजा कलेजा..मांस के लिए हथिनी की हत्या

▪️बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस ने चला दलित कार्ड! अखिलेश प्रसाद को हटाकर राजेश कुमार को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

▪️ गाजा में हाहाकार, रमजान में अबतक का सबसे बड़ा हमला, इजरायली एयरस्ट्राइक में 413 लोगों की मौत

▪️चांदी पहली बार ₹1 लाख के पार:633 रुपए बढ़कर 1 लाख 400 रुपए किलो हुईं, 10 ग्राम सोना ₹88,354 ऑलटाइम हाई

▪️विराट कोहली के विरोध के बाद बैकफुट पर BCCI? खिलाड़ियों के परिवार को लेकर आ सकते हैं नए नियम