नोट – देश दुनिया की बड़ी खबरें व जॉब रिक्वायरमेंट देखे नीचे..
हिसार टाइम्स – हिसार के सेक्टर 14 मे रहने वाले 29 वर्षीय अंकित सुथार ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया सेक्टर 14 की कोठी नंबर 2228 में गुरुवार की रात करीब 9:00 बजे 29 वर्षीय अंकित सुथार ने कमरे की कुंडी लगाकर लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी में गोली मार ली, मृतक के पिता महेंद्र ने पुलिस को बताया कि हमारी ऑटो मार्केट में मैकेनिक की शॉप है व मेरे दो बेटे हैं,इनमें अंकित सबसे बड़ा व शादीशुदा था 3 साल पहले प्रभु वाला वासी संध्या से उसकी शादी हुई थी,

गुरुवार को रात करीब 8:00 बजे दुकान से घर लौटे थे खाना खाने की तैयारी कर रहे थे, मे,पत्नी, पुत्रवधू व बेटा अंकित ड्राइंग रूम में बैठे थे, वह मेडिकल स्टोर से कोई दवाई भी लेकर आया था मैंने उसे समझाया था कि नशा करना अच्छी बात नहीं है, इस बात पर व गुस्सा होकर कमरे में चला गया, उसने दरवाजे की कुंडी लगा ली फिर अलमारी से लाइसेंसी पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी, हमने शोर मचाया और पड़ोसियों की मदद से दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर जाकर देखा तो फर्श पर अंकित पड़ा था, उसके सर से खून बह रहा था पिस्टल भी पास पड़ी हुई थी,

अचेत अवस्था में हम अंकित को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, सूचना मिलने पर डीएसपी सुनील कुमार, सिटी थाना एसएचओ तनेज पाल, नई अनाज मंडी चौकी इंचार्ज जय प्रकाश पहुंचे सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पिस्टल वह खोल को जपत करके खून के सैंपल लिए !


▪️दुष्कर्म पीड़ित महिला कांस्टेबल ने डॉक्टर को मारा थप्पड़, फाडे कपड़े,गला दबाया !
हिसार टाइम्स – हिसार के नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में गुरुवार को दुष्कर्म पीड़ित कांस्टेबल ने मेडिकल प्रशिक्षण के दौरान हंगामा किया,एम एल आर पर उसकी मां के हस्ताक्षर करवाने पर इतना भड़क गई की डॉक्टर ड्यूटी रूम में जाकर महिला चिकित्सा अधिकारी को थप्पड़ मार कर कपड़े फाड़ दिए,फिर जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया,डॉक्टर ने स्टाफ की मदद से अपना बचाव कर पुलिस को बुला लिया,डॉक्टर ने एम एल आर कटवाकर सिटी थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर कांस्टेबल के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है !

▪️न्यू ऋषि नगर में अवैध निर्माण को किया सील

हिसार टाइम्स – हिसार नगर निगम ने न्यू ऋषि नगर जगजीवन नगर में चल रहे निर्माण पर कार्रवाई करते हुए सील कर दिया, जे ई संदीप ने बताया कि इसकी शिकायत मिली थी जिसको लेकर भवन स्वामी को नोटिस जारी किया गया था, जिसका जवाब 7 दिन में देना था,परंतु भवन मालिक के द्वारा दी गई समय अवधि के दौरान जवाब न देने पर नगर निगम की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए भूमि तल पर अवैध निर्माण को सील कर दिया !

▪️30 सिविल सर्जन व पीएमओ का तबादला डॉ रघुवीर सिंह ने संभाला हिसार सिविल सर्जन का पद !
हिसार टाइम्स – हेल्थ विभाग ने 30 सिविल सर्जन व पीएमओ का तबादला कर दिया है हिसार सिविल सर्जन डॉ सपना गहलावत को भिवानी सिविल सर्जन व भिवानी सिविल सर्जन डॉ रघुवीर सिंह को हिसार सिविल सर्जन का कार्यभार सौपा है तत्कालीन पीएमओ डॉ रतना भारती के प्रमोट होकर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनने के बाद से पीएमओ का पद खाली था !

▪️खुलासा – निगम ऑपरेटर ने सचिव से OTP ले की थी होटल की टैक्स राशि में छेड़छाड़ !
हिसार टाइम्स – हिसार के सिरसा रोड स्थित गोल्डन पैलेस होटल के प्रॉपर्टी टैक्स में ब्याज राशि कम करने मामले में नया खुलासा हुआ है, डाटा एंट्री ऑपरेटर विकास ने करीब 16 लाख रुपए का टैक्स को घटाकर ₹50 हज़ार किया था उसने चेकर की आईडी खोलकर यह खेल किया, यह खेल फरवरी माह में किया गया था, करीब 20 से 25 दिन बाद मामला पकड़ में आया,
उधर होटल गोल्डन पैलेस संचालक का कहना है की बुधवार को निगम की टीम भी निरीक्षण को आई थी हमने टीम से टैक्स भरने की बात कही थी, लेकिन हम ब्याज पर आने वाली छूट का इंतजार कर रहे थे हम कभी ऑपरेटर से नहीं मिले ना ही हम उसे जानते हैं, तो मिली भगत का तो सवाल ही नहीं उठता, हमें यह जानकारी तो न्यूज़ के माध्यम से मिली की होटल का बिल कम हो गया है,

सचिव नगर निगम संदीप गर्ग ने बताया कि इस मामले में जाँच चल रही है ओटीपी तो ऑपरेटर ने मेरे से यह कह कर लिया था कि सर पेंडिंग फाइल कितनी है यह देखनी है लेकिन टैक्स राशि को एडिट कर दिया मुझे तो मामले के बारे में तब पता चला जब उच्च अधिकारियों के पकड़ में मामला आया !
कमिश्नर नगर निगम ने कहा मामले की जांच चल रही है सचिव को शो काज नोटिस जारी किया गया है, इस मामले में जिस भी स्टाफ की संलिप्तता मिली उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा !

▪️सर्वेश अस्पताल के सामने से बाइक चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार !

हिसार टाइम्स – अनाज मंडी चौकी पुलिस CIA ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4 मार्च को सेक्टर 14 स्थित सर्वेश अस्पताल के सामने से बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान लुदास निवासी रिंकू उर्फ़ टिंकू और से सियाहड़वा वासी हिमांशु के रूप में हुई है,पुलिस ने आरोपियों से चोरी शुदा सहित कुल 4 बाइक बरामद की है

▪️तेज गति से आ रही कार ने स्कूल टीचर को मारी टक्कर – मौत
हिसार टाइम्स – उकलाना के बिठमड़ा गांव के सरकारी स्कूल के निकट दोपहर को तेज गति से आ रही आल्टो कार की टक्कर से इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार प्राइवेट स्कूल के शिक्षक की मौत हो गई स्कूटी पर उनके दो बच्चे घायल हो गए घायलों को निजी अस्पताल दाखिल कराया गया जहां शिक्षक को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया, वासी साहिल ने पुलिस को बताया कि हिसार में कंप्यूटर का कोर्स करता है और मेरा चाचा जितेंद्र बिठमड़ा सूरेवाला स्थित गोल्डन पब्लिक स्कूल में प्राइवेट टीचर है

मेरे चाचा जितेंद्र का लड़का लोकेश व लड़की अंशु भी इसी स्कूल में पढ़ते हैं 20 मार्च को मैं मेरे निजी काम से उकलाना मंडी आया था दोपहर 2 बजे सूरेवाला चौक पर पहुंच गया वहां पर मुझे चाचा जितेंद्र इलेक्ट्रिक स्कूटी पर अपने दोनों बच्चों सहित मिल गए वहां हम अपने घर के लिए चल दिए मेरे चाचा जितेंद्र मेरे आगे आगे चल रहे थे जब हम बिठमड़ा गांव के सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रही सफेद रंग की अल्टो गाड़ी ने मेरे चाचा की स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे मेरे चाचा में उनके दोनों बच्चे स्कूटी से नीचे गिर गए उन तीनों को चोटे वहां से दोनों बच्चों और चाचा को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया, पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है


▪️ हिसार,फौजी ने युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, पैसे ऐंठे !
हिसार टाइम्स – गांव भगाना निवासी फौजी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर एक युवती को पिला दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। आरोप है कि बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और रुपये भी ऐंठ लिए। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 3 अक्तूबर 2023 को आंखों का इलाज करवाने के लिए अस्पताल आई थी।

इस दाैरान गांव भगाना निवासी राहुल फौजी से मुलाकात हुई। वह भी अस्पताल में उपचार के लिए आया था। इस दाैरान उसने युवती से उसका मोबाइल नंबर ले लिया और बातचीत शुरू हो गई। 4 दिसंबर 2024 को राहुल ने मिलने के लिए हिसार बुलाया। इसके बाद एक होटल में ले गया और कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। इसके बाद वह बेसुध हो गई। जब होश आया तो पता चला कि राहुल ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया।

▪️ हिसार,दो गाड़ियों में आये 12 -13 लोगों ने लव मैरिज कर रह रहे दंपति का किया अपहरण !
हिसार टाइम्स – हिसार की महावीर कॉलोनी में लव मैरिज करके रहने वाले दंपति के साथ मंगलवार रात करीब 8-9 बजे के बीच एक इनोवा व एक डिजायर गाड़ी में आये लड़की के माता-पिता व 12-13 अन्य लोगो ने लड़के अनिल और उसकी मां सुंदरी की पिटाई की और सुंदरी के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र छीन लिया। शिकायतकर्ता सुनीता ने बताया कि इस दौरान हमलावर लड़का लड़की (अनिल व आशा )का अपहरण कर ले गए। उन्होंने धमकी दी कि वह लड़का व लड़की को मार देंगे।

अपहरण के करीब 2 घंटे बाद केएमपी रोड पर फरुखनगर के समीप नाकाबंदी कर सकुशल छुड़ा लिया, जानकारी के अनुसार फरीदाबाद निवासी दंपती ने प्रेम विवाह करने वाली अपनी बेटी व दामाद का अपहरण कर लिया। लड़के के परिजनों ने मामले की शिकायत 12 क्वार्टर पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि महावीर कॉलोनी निवासी सुनीता ने शिकायत में बताया कि 13 मार्च को उसकी बहन का लड़का बरवाला निवासी अनिल अपनी पत्नी फरीदाबाद निवासी आशा के साथ घर आया था। अनिल ने सितंबर 2024 में आशा के साथ प्रेम विवाह किया किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लड़की के पिता जयसिंह समेत 13 के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। बुधवार को इस मामले में लड़की के माता-पिता सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।



▪️महाराष्ट्र CM ने नागपुर हिंसा का ठीकरा फिल्म छावा पर फोड़ा वहीं शिवसेना के मुखपत्र सामना में दावा- भाजपा-संघ ने प्रचार किया
▪️हाईकोर्ट का अहम फैसला: चेक बाउंस हुआ तो जुर्माना चेक के बराबर की राशि का हो, इतना ब्याज भी देना होगा
▪️नागपुर हिंसा: मास्टरमाइंड फहीम खान सहित 6 लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज
▪️भारत के साथ अच्छे रिश्ते, लेकिन टैरिफ को लेकर है समस्या : डोनाल्ड ट्रंप
▪️जब किसानों पर गोलियां और आंसू गैस चल रहे थे तब कांग्रेस नेता कहां थे, अब मगरमच्छ के आंसू बहा रहे है: डां बलबीर सिंह
▪️बाबासाहेब का सपना आज भी अधूरा, उनकी लड़ाई हम पूरी ताकत से लड़ेंगे : राहुल गांधी

▪️मौलाना शहाबुद्दीन ने की फिल्म ‘छावा’ पर प्रतिबंध की मांग, बोले- नागपुर दंगे की वजह है ये फिल्म
▪️आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के लिए 54,000 करोड़ रुपये के नये हथियार खरीदेगा भारत
▪️Israel-Hamas War: गाजा में हमास पर जमकर बरस रही इजरायली सेना, हमलों में कई घर क्षतिग्रस्त; 85 फलस्तीनी मारे गए
▪️Trump Action: हमास से संबंध रखने पर अमेरिका में भारतीय छात्र हिरासत में, जबरन भेजा जाएगा भारत

▪️हिडमा की तलाश में 125 से ज्यादा गांवों की मैपिंग, आज 30 नक्सली ढेर, तीन महीने में 77 का खात्मा
▪️कर्नाटक के मंत्री का दावा- 48 नेता हनीट्रैप में फंसे:इनमें राज्य और केंद्र के मंत्री भी; गृहमंत्री ने जांच के आदेश दिए
▪️देश के 21 राज्यों में बारिश की संभावना:मौसम बदलने से झारखंड में 8.9°C तक गिरा पारा; 2 दिन आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट
▪️पंजाब को किसान आंदोलन से 20 हजार करोड़ का नुकसान:उद्यमी बोले- 60% कारोबार घटा, कई इंडस्ट्री बंद; हरियाणा को 4 गुना फायदा

▪️मस्क के X ने भारत सरकार के खिलाफ याचिका लगाई:कर्नाटक हाईकोर्ट में कहा- अधिकारी कंटेंट ब्लॉक कर रहे, यह IT एक्ट का दुरुपयोग
▪️बिहार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजों के बीच फायरिंग : गोलीबारी में एक की मौत, दूसरा भांजा और बहन गम्भीर घायल
▪️रूस से परमाणु युद्ध की तैयारी में फ्रांस, बनाएगा नया एयरबेस हाइपरसोनिक मिसाइल से लैस 40 सुपर राफेल होंगे तैनात
▪️विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज समेत 25 अभिनेताओं पर तेलंगाना में सट्टेबाजी को बढ़ावा देने के आरोप में मामला दर्ज

▪️मई 2022 से दिसंबर 2024 के दौरान प्रधानमंत्री की 38 विदेश यात्राओं पर करीब 258 करोड़ रुपये हुए खर्च: सरकारी आंकड़े
▪️चुनाव से पहले स्वास्थ्य विभाग में 32 हजार वैकेंसी निकलेगी:सदन में राबड़ी से बोले नीतीश-पति के सस्पेंशन पर CM बन गईं, मोबाइल देख भड़के मुख्यमंत्री
▪️IPL 2025: आईपीएल के पहले मैच पर छाए संकट के बादल, बारिश कर सकती है दर्शकों का मजा किरकिरा
▪️बजट सत्र के दूसरे फेज का आठवां दिन, अनुदान मांगें पास कराने के लिए चर्चा किए बिना वोटिंग होगी; भाजपा ने व्हिप जारी किया

▪️”टोल प्लाजा अब नहीं लगेगी लाइन, सालाना पास सिस्टम लाएगी सरकार; सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी दी जानकारी”
▪️पंजाब में सरकार और किसानों के बीच जारी खींचतान के बीच 26 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने चंडीगढ़ में पंजाब विधानसभा का घेराव करने की घोषणा की है। इन सब के बीच अब पंजाब सरकार ने किसान संगठनों के साथ आज एक अहम बैठक बुलाई है
▪️केंद्रीय चुनाव आयुक्त बनने के 30 दिनों के भीतर ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में EC ने लिए कई बड़े फैसले, बोगस वोटर्स हो जाएंगे खत्म

▪️फर्जी मतदाताओं पर लगाम लगाने के लिए आधार कार्ड और वोटर कार्ड को लिंक करने की मांग लंबे समय से उठती रही है। इसको ध्यान में रखते हुए मंगलवार को ही एक बड़ी बैठक में हुई,आयोग ने कहा था कि एक वोटर एक ही चुनाव क्षेत्र में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकता है। फिर भी कई दशकों से चली आ रही इस समस्या को नए केंद्रीय चुनाव आयुक्त ने 3 महीने में ही जड़ से खत्म करने का प्रण लिया है।
▪️54 हजार करोड़ की डिफेंस डील, केंद्र सरकार की मंजूरी, सेना को मिलेंगी 307 हॉवित्जर तोपें; पाकिस्तान और चीन बॉर्डर पर तैनात किया जाएगा

▪️छत्तीसगढ़ में दो मुठभेड़, 30 नक्सली मारे गए, बीजापुर में 26, कांकेर में 4 शव मिले; हथियार बरामद, एक पुलिस जवान शहीद
▪️राष्ट्रगान का अपमान मत करिए; जन गण मन के बीच नीतीश के हंसने पर लालू-तेजस्वी का हमला
▪️ 20 मार्च 2025 को सेपकटकरा वर्ल्ड कप 2025 के उद्घाटन समारोह के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। समारोह में राष्ट्रगान के दौरान नीतीश कुमार अचानक हंसने लगे और अपने पास खड़े एक वरिष्ठ अधिकारी से बातचीत करने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया,

▪️ IPL में गेंद पर लार लगाने से बैन हटा, गेंदबाजों को स्विंग कराने में फायदा होगा; कोविड की वजह से BCCI ने रोक लगा दी थी
▪️ ट्रंप का एक और फरमान, अब संघीय शिक्षा विभाग बंद; यूक्रेन के साथ खनिज को लेकर भी बड़ा समझौता किया















