नोट – देश दुनिया की बड़ी खबरें व जॉब रिक्वायरमेंट देखे नीचे..
हिसार टाइम्स – हिसार शहर में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों के लिए रोड पर चलना बड़ा मुश्किल होता जा रहा है प्रतिदिन औसतन करीब 15 लोगों को आवारा कुत्ते काट रहे हैं,अभी कल हुई ताजा घटना में साढे आठ साल की बच्ची जान्हवी की गर्दन को एक कुत्ते ने अपने दांतों से पकड़ लिया, बच्ची सड़क पर गिर गई कुत्ते ने उसकी गर्दन को बुरी तरह से कई जगह से काटा, गर्दन को पकड़े जाने के कारण बच्ची की आवाज तक नहीं निकली

वहीं बच्ची के साथ खेल रहे बच्चों ने उसके घर जाकर बताया तो परिजन मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बच्ची को कुत्ते से छुड़ाया परिजन लहू-लोहान हालत में बच्ची को सिविल अस्पताल में लेकर गए, ईएनटी चिकित्सक डॉ सुरेंद्र बिश्नोई ने पौने घंटे तक माइनर ऑपरेशन कर बच्ची की जान बचाई, बच्ची को 40 टांके लगाने पड़े, सिरसा रोड पर एक फैक्ट्री के पास रहने वाली जान्हवी का अस्पताल के वार्ड में उपचार चल रहा है, बच्ची अभी बोलने की स्थिति में नहीं है, अस्पताल मैं कुत्तो के काटने के मामले में पहुंचने वाले 60 से 80% तक के मामलों में बुजुर्ग,महिलाएं और बच्चे हैं जानकारी के अनुसार हिसार शहर में करीब 6000 आवारा कुत्ते हैं जिसमें सूर्य नगर में सर्वाधिक 1100 कुत्ते मिले हैं यह सर्वे 23 जनवरी 2020 को भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड ने करवाया था !


▪️हिसार मेरा परिवार, 20 पार्षद मिलकर शहर का विकास करेंगे – मेयर प्रवीण पोपली

हिसार टाइम्स – हिसार नगर निगम सदन में शहर की सरकार ने पदभार संभाल लिया है इस मौके पर डॉ कमल गुप्ता ने मेयर को पटका पहनाया, मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि हिसार शहर को आदर्श शहर बनाएंगे, शहर मेरा परिवार है पहले मैं घर तक सीमित था आज मेरा परिवार बड़ा हो चुका है, 20 पार्षद के साथ मिलकर शहर के विकास के कार्य करेंगे मेरी पहली प्राथमिकता सफाई के साथ साथ जनता को मूलभूत सुविधाएं मोहाया करवाना रहेगा, साथ ही उन्होंने.. हिसार मेरा स्वाभिमान का नारा भी दिया.. उन्होंने कहा मैं पहले जनता के साथ डेस्क के उस पार था अब इस पार हूँ सेतु का काम कर जनता की समस्याओं का समाधान करूंगा !

▪️मनमर्जी – अब बिजली विभाग ने बिल भुगतान के बावजूद काटा अर्बन UE सामुदायिक केंद्र का कनेक्शन
हिसार टाइम्स – बिजली विभाग ने बिल भुगतान के बावजूद अर्बन स्टेट सामुदायिक केंद्र का बिजली कनेक्शन काट दिया, मामला विभाग के आला अफसरो के संज्ञान मे आने के बाद तुरंत प्रभाव से बिजली विभाग ने 10 मिनट के अंदर ही कनेक्शन वापस जोड़ दिया, एसई ने संज्ञान लेते हुए मीटिंग आयोजित कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि कनेक्शन काटने से पहले रिकॉर्ड सही तरह से जांच लें, उपभोक्ता को बेवजह परेशान ना किया जाए, इससे पहले भी बिजली विभाग ने बिल भुगतान के बावजूद वार्ड 13 के पार्षद संजय डालमिया का बिजली कनेक्शन काट दिया था

▪️रेलवे कर्मचारी से 3.17 लाख ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार

हिसार टाइम्स – रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से पार्ट टाइम जॉब में टास्क पूरा करने के नाम पर 3.17 लाख की ठगी करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,पुलिस ने दोनों आरोपियों राजस्थान के जिला सीकर के मकड़ी निवासी अमित यादव और रोहित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है !

▪️देवेंद्र बुडीया मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई अब 2 अप्रैल को !
हिसार टाइम्स – पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में दुष्कर्म मामले में फंसे अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुडीया की अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई, आरोपी के वकील पवन रापड़िया ने बताया कि शिकायतकर्ता के वकील की तरफ से हाई कोर्ट में कैस से संबंधित दस्तावेज एकत्रित करने के लिए समय मांगा गया है, अब अग्रिम जमानत याचिका पर 2 अप्रैल को सुनवाई होगी

▪️पुलिस चौकी में शीशे तोड़ने, दुर्व्यवहार व कांच मुंह में डालने मामले में केस दर्ज
हिसार टाइम्स – हिसार की नई सब्जी मंडी पुलिस चौकी के शीशे तोड़ने कांच मुंह में डालने और पुलिस की ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के मामले में एसडीएम थाना पुलिस ने भारत नगर निवासी मोनू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है, ईएसआई सतबीर ने बताया कि सूचना मिली थी कि भारत नगर में एक युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा है मौके पर पहुंच मोनू को पकड़ा जब सब्जी मंडी पुलिस चौकी लेकर आए यहां पर उसने कांच के शीशे पर सर मारा और कांच को मुंह में डाल लिया,टीम के साथ दुर्व्यवहार किया !

▪️कलेक्टर रेट वृद्धि वापस लेने के लिए हिसार प्रॉपर्टी डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ने सौपा ज्ञापन !
हिसार टाइम्स – हिसार उपायुक्त कार्यालय द्वारा हाल ही में कलेक्टर रेट में की वृद्धि को वापस लेने को लेकर हिसार प्रॉपर्टी डीलर वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल प्रधान संजय डालमिया की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय पहुंचा, आला अधिकारी न होने की वजह से संगठन ने डीडीपीओ कार्यालय में लगे समाधान शिवर में अपना ज्ञापन पत्र सौपा, मंडल का कहना है कि कलेक्टर रेट्स बढ़ने के पश्चात पिछले कई सालों की अपेक्षा पहले ही इस साल कितनी कम रजिस्ट्रीया हुई है इस तथ्य की पुष्टि संबंधित कार्यालय से की जा सकती है, तथा कलेक्टर रेट वृद्धि को वापस लिया जाए !

▪️अंबेडकर बस्ती से महिला काबू, 13.72 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद।

हिसार टाइम्स- नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो पर कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम ने अंबेडकर बस्ती हिसार से एक महिला को काबू कर 13.72 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है।
टीम प्रभारी उप निरीक्षक इंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम सूचना के आधार पर अम्बेडकर बस्ती से पुलिस टीम को देख असहज हुईं महिला को महिला पुलिस कर्मचारी की मदद से काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अंबेडकर बस्ती निवासी गुलाबो बताया। नियमनुसार पुलिस उप अधीक्षक श्री संजीव कुमार की मोजुदगी में तलाशी लेने पर उक्त महिला के कब्जे से एक पॉलिथीन की थैली में 13.72 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।

▪️हिसार, कोठी से 5 लाख चोरी मामले में,महिला ने पुलिस पर मारपीट व थर्ड डिग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया !

हिसार टाइम्स – हिसार के सेक्टर 14 की झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली महिला ने पुलिस कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, सिविल अस्पताल में उपचाराधीन महिला ने सोमवार को बताया था कि, सेक्टर 14 के कोठी में काम करती हूं पुलिसकर्मी रविवार के दिन करीब 11बजे गाड़ी लेकर झुग्गी के सामने आए और मुझ पर एक कोठी से ₹5 लाख चोरी करने का आरोप लगाकर नई अनाज मंडी चौकी और फिर शहर थाना और बाद में सीआईए में ले गए थे,

पुलिस कर्मियों ने उसके हाथ बांधे और पानी में डुबोकर यातनाएं दी वहीं मंगलवार को महिला ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों ने थर्ड डिग्री के दौरान गलत व्यवहार किया था, वहीं महिला के साथ मारपीट करने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित परिवार जय भीम आर्मी और अन्य संगठनो ने सिविल अस्पताल परिसर में धरना दिया, उनका कहना है कि जब तक मारपीट करने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती संघर्ष जारी रहेगा !







▪️सिरसा – सिरसा के सहायक प्रोफेसर मोहित बिश्नोई ने शादी का झांसा देकर महिला व्याख्याता से दुष्कर्म किया शादी से इनकार करने पर महिला ने नई फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस स्टेशन में आरोपी पर दुष्कर्म का कैस दर्ज करवाया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, इसके बाद जेएमआई प्रशासन ने बुधवार को आरोपी सहायक प्रोफेसर की सेवाएं समाप्त कर दी !
▪️रतिया – रतिया शहर में एक शादी समारोह में दो जगह से आई बारात के कुछ लोगों के बीच लड़कियों से शरारत करने पर बवाल हो गया, इस दौरान दूल्हे के भाई ने दुल्हन के पिता को थप्पड़ मार दिया,फिर दूल्हे ने भी तलवार निकाल ली,इसके बाद तलवार वाले दूल्हे के साथ दुल्हन ने फेरे लेने से मना कर दिया और बारात को बिना दुल्हन ही वापस लौटना पड़ा !
▪️रोहतक- एमबीबीएस की परीक्षा में नकल के मामले में नामजद छात्रों से पूछताछ की गई इसमें,आंसर शीट से छेड़छाड़ की बात सामने आई है पीजीआईएमएस के अनुशासन समिति के सामने हुई सुनवाई में एक निजी कॉलेज के कुछ एमबीबीएस छात्रों ने आंसर शीट में छेड़छाड़ की पुष्टि की !

▪️यमुनानगर – थाना छप्पर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपनी साली के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी तैयार कर उसकी फोटो पर अश्लील पोस्ट कर डाली, पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका पत्नी से तलाक हो गया है और तलाक करवाने में उसकी साली की मुख्य भूमिका थी !
▪️ उत्तराखंड में 30 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा में इस बार वीडियो रील बनाने वालों और यूट्यूबरो की एंट्री रोकने की तैयारी की जा रही है,केदारनाथ बद्रीनाथ पंडा समाज ने तय किया है इस बार मंदिर परिसर में इन लोगों को नहीं आने देंगे !
▪️हरियाणा में ईद की गजटेड छुट्टी रद्द: BJP सरकार ने फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग का हवाला दिया, चीफ सेक्रेटरी ने ऑर्डर जारी किए !
▪️राणा सांगा पर टिप्पणी को लेकर बवाल, सपा सांसद के घर करणी सेना का धावा, लाठीचार्ज

▪️भारत में बेरोजगारी दर 4.8 से घटकर 3.2 फीसदी हुई, सरकार ने लोकसभा में लिखित जवाब में बताया
▪️India-China: ‘फिर संबंध सुधारने का प्रयास कर रहे भारत-चीन, मतभेद नहीं बनने चाहिए विवाद’, जयशंकर का बयान;
▪️US-India: ‘अमेरिका के साथ टैरिफ पर बन सकती है बात’; जयशंकर बोले- हार्ले डेविडसन-व्हिस्की पर कम हो सकता है कर;
▪️Trump Tariff: ट्रंप ने विदेशी कारों पर 25 प्रतिशत भारी टैरिफ की घोषणा की, दुनियाभर के ऑटो सेक्टर में मची खलबली
▪️संसद: बैंक अकाउंट में चार नामिनी वाला विधेयक राज्यसभा में भी पारित, ध्वनिमत से मिली मंजूरी

▪️तुम्हारा समय खत्म, इस्तीफा दो; PAK सेना में बगावत, आर्मी चीफ की खड़ी हुई खाट
▪️यूट्यूब से हटेगा कुणाल कामरा का वीडियो? टी-सीरीज ने भेजा नोटिस; भड़क गए कॉमेडियन
▪️कंगाल पाकिस्तान पर IMF मेहरबान, जलवायु परिवर्तन के नाम पर दिया 1.3 अरब डॉलर कर्ज
▪️भारत 307 हॉवित्जर तोपें खरीदेगा:रक्षा मंत्रालय ने ₹6900 करोड़ की डील साइन की; पहली बार इतनी स्वदेशी तोपें सेना में शामिल होंगी

▪️देश में ढाई घंटे पेमेंट ट्रांजैक्शन सर्विस डाउन:GPay, Paytm से लेनदेन में दिक्कत हुई, 10 से ज्यादा बैंकों की सर्विस भी प्रभावित
▪️महादेव-सट्टा…भूपेश बघेल के घर CBI की रेड:3 गाड़ियों में निकले अफसर, 4 IPS के यहां भी छापेमारी, 4 राज्यों के 60 जगहों पर एक्शन
▪️’मुझे सदन में बोलने की अनुमति नहीं दी गई’, राहुल गांधी ने ओम बिरला पर लगाया आरोप
▪️भारत के अमीरों को देश नहीं पसंद! 22% चाहते हैं दूसरे देशों में बसना
▪️Hindu Nav Varsh 2025: 30 मार्च से होगी हिंदू नववर्ष की शुरुआत, सूर्य होंगे इस साल के राजा, ‘सिद्धार्थ’ होगा नवसंवत्सर का नाम

▪️अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट ने चीन और भारत को ड्रग तस्करी को बढ़ावा देने वाले ‘देश’ बताया
▪️सेंसर बोर्ड ने ‘पुलिस की नकारात्मक छवि’ दिखाती, दुनियाभर में सराही गई ‘संतोष’ फिल्म की रिलीज़ रोकी
▪️पहले गेंदबाजों ने बरपाया कहर, फिर क्विंटन डिकॉक का आया तूफान; KKR ने राजस्थान को 8 विकेट से धोया
▪️नीशाम का पंजा, सिफर्ट की 10 छक्कों वाली बवंडर पारी… न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 4-1 से रौंदा
▪️दिल्ली स्कूल में 3 साल में एक बार से ज्यादा यूनिफॉर्म नहीं बदल सकेंगे सरकारी संबंध में जल्द आदेश जारी कर सकती है !

▪️इनेलो ने नए सिरे से संगठन बनाया है अभय चौटाला को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है आर एस चौधरी व शेर सिंह बडशामी को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कृष्णा जालान, अंजू चौधरी व ब्रिगेडियर ओपी चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है !
▪️जस्टिस वर्मा के बंगले पर गई जांच टीम ने मौजूद स्टाफ से पूछा आग बुझाने के बाद मलबा किसने हटाया और किसके कहने पर हटाया !
▪️दिल्ली में सीएम आवास शीश महल अब पर्यटन केंद्र में तब्दील हो सकता है,सी एम और वित्त मंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को बजट में घोषणा की,कहा शीश महल को पर्यटन स्थल बनाएंगे, टिकट लगाकर दिखाएंगे !
▪️गुरुग्राम में म्यूज़िक कॉन्सर्ट के दौरान फैन ने हरियाणवी गायक मासूम शर्मा पर स्टेज से कॉलर पकड़ कर उतारने, व गाली गलौज का आरोप लगाया है, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है !
▪️1 मई से एटीएम से पैसे निकालने पर ज्यादा चार्ज देना पड़ेगा,फ्री लिमिट खत्म होने के बाद हर ट्रांजैक्शन पर 17 की जगह 19 रूपये लगेंगे, बैलेंस इंक्वारी के 6 से बढ़कर 7 रुपए होंगे

▪️भारत सरकार ने दक्षिण कोरिया इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग और उसके अधिकारियों को 5160 करोड रुपए का बैक टैक्स और पेनल्टी चुकाने के आदेश दिए हैं, कंपनी पर टेलीकॉम उपकरणों के आयात में टैक्स चोरी करने का आरोप है !
▪️अनीता कुंडू नेपाल की 8091 मीटर ऊंचे पर्वत पर चढ़ाई के लिए रवाना !
▪️झज्जर के तीन मुक्केबाजों का भारतीय टीम में चयन मुक्केबाज दीपांशु गुलिया, अभी धनखड़, हेमंत खिलाड़ी आयरलैंड में 10 दिवसीय ट्रेनिंग तौर पर जाएंगे वहां से अपनी प्रतिभा निखारेंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव लेंगे !

▪️भारत ने अपनी पहली स्वदेशी MRI मशीन तैयार कर ली है जिसे अक्टूबर तक एम्स दिल्ली में ट्रायल के लिए स्थापित किया जाएगा, आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत इस कदम से इलाज की लागत कम होंगी, वर्तमान में भारत 80 से 85% चिकित्सा उपकरणों को इंपोर्ट करता है जिससे इलाज महंगा पड़ता है !
▪️यूपी के नोएडा में शराब की एक दुकान पर एक के साथ एक फ्री ऑफर से भीड़ लग गई, 31 मार्च तक दुकानों को पुराना स्टॉक खत्म करना है इसलिए शराब विक्रेता 40 से प्र 50% तक की छूट दे रहे हैं !

=====================================

=====================================


=====================================

=====================================












