नोट – देश दुनिया की बड़ी खबरें व नौकरी व जॉब से संबंधित सूचनाए नीचे देखें !
हिसार टाइम्स – हिसार का युवक ऋषिकेश में चोर पकड़ने के लिए पीछा करते समय त्रिवेणी घाट पर लोहे की रेलिंग से टकराकर 25 फीट गहरी खाई में गिर गया, इस हादसे में युवक की मौत हो गई बुधवार की रात सूचना के बाद परिजन ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए, गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया, शहर के राजीव नगर वासी राहुल शर्मा उत्तराखंड के ऋषिकेश में नौकरी के लिए गया था,

परिजनों के मुताबिक राहुल वहां नौकरी कर रहा था सब कुछ ठीक चल रहा था, बुधवार की रात 11:00 बजे एक चोर ने आश्रम के सामने से किसी का पर्स छीन लिया, पर्स छीनकर भागे चोर का राहुल ने पीछा किया चोर त्रिवेणी घाट के निकट रेलिंग लाँघ कर निकल गया, रास्ते का अंदाजा न होने के कारण रेलिंग से टकराकर राहुल 25 फीट गहरी खाई में गिर गया,जिससे उसके सिर में काफी चोटे आई, काफी देर तक राहुल खाई में पड़ा रहा फिर किसी की नजर पड़ी तो किसी तरह उसे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया,लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी,

आधी रात घर वालों को सूचना मिली परिजनों ने बताया कि राहुल पत्नी और दो बच्चों को ऋषिकेश में ले जाने की तैयारी में था, उसका एक बेटा 6 साल और दूसरी संतान 6 माह की है, हादसे में बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया है मां और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है,परिजनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस से कोई सहयोग नहीं मिला !


दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन का विस्तार,दोपहर 2.10 बजे सातरोड से दिल्ली के लिए रवाना होगी।
हिसार टाइम्स – दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन का विस्तार करने के बाद शुक्रवार को यह ट्रेन दोपहर 2.10 बजे सातरोड से दिल्ली के लिए रवाना होगी। कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल और हिसार की विधायक सावित्री जिंदल सातरोड स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अभी यह ट्रेन दिल्ली और रेवाड़ी के बीच प्रतिदिन संचालित हो रही है। रेलवे ने इसे रेवाड़ी से वाया भिवानी होकर सातरोड तक संचालित करने का निर्णय लिया है। इसका सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली से सीधे सातरोड तक यात्रा करने वाले यात्रियों को होगा

कॉलेज में 2025-26 सत्र के लिए दाखिला ऑनलाइन पोर्टल पर 19 मई से ओपन होगा !
हिसार टाइम्स – कॉलेज में 2025-26 सत्र में अंडर ग्रेजुएट (यूजी) कोर्सों में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन पोर्टल 19 मई से ओपन हो जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों को पत्र जारी किया है। पत्र में लिखा है कि दाखिले से पहले सभी कॉलेज के प्राचार्य अपने-अपने कॉलेजों का ब्योरा 17 मई तक अपडेट करना होगा। इसके बाद से सभी कॉलेज अपनी डिटेल अपडेट करने में लगे हुए हैं। वहीं विद्यार्थी https://admissions.highereduhry.ac.in पर आवेदन कर सकते है। कॉलेजों में दाखिलों को लेकर विद्यार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। सभी कॉलेजों में हेल्प डेस्क भी लगाए जाएंगे।

GJU में हॉस्टल के विद्यार्थियों पर कूलर के ₹2000 फाइन को लेकर हंगामा !
हिसार टाइम्स – हिसार की गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में दो दिन पहले हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थी जिनके पास कूलर है उनको 2 हजार रुपये फाइन देने के लिए नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद से ही छात्रों में रोष था। इसको लेकर वीरवार को विद्यार्थियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे चीफ वार्डन ने नोटिस वापस लेने का आश्वासन दिया,

जिसके बाद विद्यार्थी शांत हुए। वीरवार को दोपहर तीन बजे के बाद विद्यार्थियों ने केएसओ छात्र नेता हरिकेश ढांडा के नेतृत्व में बॉयज हॉस्टल दो में प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही मौके पर चीफ वार्डन प्रो. ओपी सांगवान पहुंचे और विद्यार्थियों की समस्या को सुना। विद्यार्थियों ने 2 हजार रुपये फाइन लगाने की बात कही, जिस पर उन्होंने आदेश वापस लेने का आश्वासन दिया और लेटर का वापस लिया, जिसके बाद विद्यार्थी शांत हुए।
CAV स्कूल मामला – 16 दिन बाद जांच अधिकारियों ने रिपोर्ट डिप्टी डीईओ को सौपी !
हिसार टाइम्स – हिसार के सीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टाफ व ट्रस्ट प्रबंधन के बीच विवाद का पेंच फंसता जा रहा है। आलम यह है कि 16 दिन बीतने के बाद मामले के जांच अधिकारी एवं हिसार द्वितीय खंड के बीईओ अनिल नेहरा ने रिपोर्ट डिप्टी डीईओ को सौंपी है। साथ ही मामले पर चुप्पी साध ली है। जबकि धरने पर बैठे आक्रोशित पूर्व प्राचार्या सहित 11 सदस्यों ने बीईओ पर ढिलाई बरतने के आरोप लगाए हैं।

डोभी के राजेश सेठ से 50 लाख रंगदारी मामले में आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर हिसार लाएगी पुलिस !
हिसार टाइम्स – गांव डोभी निवासी राजेश सेठ से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी लुका को हिसार पुलिस शुक्रवार को भरतपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। यहां लाने के बाद उससे गहन पूछताछ की जाएगी। इस मामले में बालसमंद पुलिस चौकी ने केस दर्ज किया था। राजेश ने वीरवार एसपी से मिलकर सुरक्षा की गुहार भी लगाई।

पुलिस को 11 मई को दी शिकायत में डोभी निवासी राजेश ने बताया था कि वह गांव में पेस्टीसाइड और अनाज खरीदने-बेचने का काम करता है। 10 मई को उसके पास डोभी निवासी लुका के नाम से कॉल आई। उसने कहा, रिकॉर्डिंग कर ले, पुलिस को सुनाने में जोर ना आवेगा। तेरे से 50 लाख रुपये की सहायता चाहिए। दो दिन में रुपये न दिए तो हम तेरा घर जानते हैं, अंजाम भुगतने को तैयार रहना। बालसमंद

पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि रंगदारी मांगने वाला लुका वर्ष 2021 से राजस्थान के भरतपुर की जेल में हत्या के आरोप में कैद है। जेल से ही उसने कॉल कर रंगदारी मांगी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस नंबर से रंगदारी मांगी गई है उसी नंबर से उसने डोभी के तीन-चार अन्य युवकों से भी बातचीत की है। पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए आवेदन किया था।

हरियाणा से बड़ी खबरें
▪️रोहतक / “MBBS एग्जाम घोटाले की जांच का दायरा बढ़ा:4 बैच के स्टूडेंट्स के नाम आए; 3 कर्मचारी चार्जशीटेड, कल हैंडराइटिंग एक्सपर्ट जांचेंगे कॉपियां”
▪️”गुरुग्राम / छात्र ने 15वीं मंजिल से लगाई छलांग:12वीं में कम अंक आने से डिप्रेशन में था, पेरेंट्स बोले-पढ़ाई को लेकर कभी नहीं कहा”
▪️ “नूंह / कपड़ा व्यापारी की सड़क हादसे में मौत:सोहना से गुड़गांव जा रहे थे,रोहतक में है कपड़े का काम,रास्ते में कार हुई खराब”

▪️”सोनीपत / यूनिवर्सिटी VC से ₹15 लाख रिश्वत महंगी पड़ी:वीसी के करीबी ने DGP को बता दिया; इंस्पेक्टर गिरफ्तार, सस्पेंड भी किया”
▪️भिवानी / “हरियाणा में आया रेतीला तूफान:राजस्थान बॉर्डर से दिल्ली NCR तक 60 किमी एरिया में असर; घरों के अंदर-बाहर की दीवारों पर रेत जमी”
▪️ भिवानी / “हरियाणा 12वीं बोर्ड में 18 स्कूलों का रिजल्ट जीरो:100 स्कूलों की लिस्ट निदेशालय को भेजी गई; शिक्षकों पर हो सकती है कार्रवाई”

▪️चण्डीगढ़ / कर्नल सोफिया कुरैशी पर बीजेपी मंत्री की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, पार्टी को करनी चाहिए कार्रवाई :दीपेंद्र हुड्डा
▪️हांसी / “भाटला केस जांच के लिए SC की कमेटी हांसी पहुंची:3 दिन रहेगी तैनात; दलित पक्ष की पैरवी कर रहे वकील कलसन भी मौजूद”
▪️ चण्डीगढ़ / हरियाणा में 50 हजार परिवारों की कमाई जीरो: क्रिड की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, सरकार ने बिठा दी जांच

▪️”गुरुग्राम / रिश्वत लेते सुपरवाइजर-फील्ड अफसर रंगेहाथ काबू:स्वीपर से मांगे थे 50 हजार, वेतन न मिलने पर आई-कार्ड बनाने का दिया झांसा”
▪️”फरीदाबाद / जहरीली गैस से दो लोगों की मौत:सीवर टैंक की सफाई करने उतरे थे, सुरक्षा उपकरण भी नहीं थे”
▪️हिसार / “हरियाणा में भिवानी बोर्ड की सेवा फिर शुरू:1970 से अब तक का डेटा ऑनलाइन, सरल केंद्र से मिलेंगे मार्कशीट-माइग्रेशन सर्टिफिकेट”

▪️ “कैथल / एटीएम उखाड़ने का प्रयास:यूपी से बदमाश पकड़ा, पीछा करने पर पुलिस पर की फायरिंग, 5 पहले ही पकड़े जा चुके”
▪️कुरुक्षेत्र / “पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा:महिलाओं ने ईंट-पत्थर बरसाए, युवकों ने थप्पड़-मुक्के मारे; 3 बदमाशों को छुड़ाया”
▪️ चण्डीगढ़ / “हरियाणा में 9 आईएएस- HCS अफसरों का ट्रांसफर:आशिमा बराड़ की जिम्मेदारी बढ़ाई; एक्साइज-टैक्सेशन दिया, प्रियंका को अतिरिक्त चार्ज मिला”
▪️ चण्डीगढ़ / “बड़ौली पर गैंगरेप केस कराने वाली युवती पर दूसरी FIR:सहेली बोली-गवाही का दबाव बनाया; हरियाणा BJP अध्यक्ष को पुलिस क्लीन चिट दे चुकी”

▪️”झज्जर / निजी स्कूल में बच्चे का तोड़ा हाथ:पाटौदा स्थित संस्कारम स्कूल का मामला, बच्चे के पिता ने कराई FIR”
▪️”दादरी / रिश्वत लेते ड्रग इंस्पेक्टर व एक अन्य काबू:दलाल के माध्यम से ली जा रही थी रिश्वत,विजलेंस टीम ने कार्रवाई की”
देश दुनिया की बड़ी खबरें
▪️पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाईंड आसिफ का Encounter और साथ में दो और आतंकी भी ढेर
▪️ मैंने नहीं कराई भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

▪️’भारत-पाकिस्तान सीजफायर 18 मई तक’, पाक विदेश मंत्री इशाक डार का दावा
▪️रिर्जव कोच में घुसे हाजी अय्यूब और सद्दाम, दिव्यांग हितेश ने टोका तो चलती ट्रेन से फेंका, गुजरात में सनसनी
▪️राजस्थान:चांदी के कड़ों के लिए मां की चिता पर लेटा बेटा, नहीं होने दिया अंतिम संस्कार

▪️ब्रिटेन में नहीं चली नीरव मोदी की होशियारी, ब्रिटिश कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ
▪️अब व्योमिका सिंह पर रामगोपाल यादव की टिप्पणी पर विवाद, कहे जातिसूचक शब्द, सीएम योगी ने घेरा
▪️उदयपुर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, तनाव के बाद पूरे इलाके में भारी सुरक्षाबल तैनात

▪️Dragonpass: अदाणी ग्रुप ने चीन की ड्रैगनपास कंपनी से तोड़ा करार, पाक तनाव के बीच ड्रैगन पर कड़ा प्रहार
▪️बिना परमिशन छात्रावास जाने पर राहुल गांधी पर FIR:बिहार में 7 घंटे रहे, कहा- प्राइवेट सेक्टर में रिजर्वेशन न मिलने तक लड़ेंगे
▪️Operation Sindoor: ‘पाकिस्तान एक डरे हुए कुत्ते की तरह दुम दबाकर भागता रहा’… पेंटागन के पूर्व अधिकारी ने बताया सीजफायर का सच

▪️ट्रम्प बोले- भारत में नहीं बनने चाहिए एपल प्रोडक्ट, कंपनी के CEO को सलाह- भारत खुद रख लेगा अपना ख्याल
▪️तुर्की को पहला बड़ा झटका, 9 हवाई अड्डों पर सेवा देने वाली कंपनी पर हो गया ऐक्शन
▪️हरियाणा में रेतीला तूफान:60 किमी एरिया में असर; दिल्ली NCR के लोग भी डरे; घरों के अंदर और बाहर की दीवारों पर रेत जमी

▪️शुभांशु शुक्ला 8 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाएंगे:पहले 29 मई को एक्सिओम मिशन 4 लॉन्च होना था; ISS जाने वाले पहले भारतीय बनेंगे
▪️रोटवीलर डॉग के हमले में 4-महीने की बच्ची की मौत:गुजरात कैबिनेट में उठा मामला, अब सरकार नए नियम बनाने की तैयारी में
▪️नेपाल की सीमा से सटे जिलों में बुलडोजर एक्शन! अब तक 225 अवैध मदरसे और 30 मस्जिदें ध्वस्त

▪️ट्रंप के ‘जीरो टैरिफ’ बयान के बाद शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 1000 अंक चढ़ा, निफ्टी ने छुआ 25,000 का स्तर
▪️शुभमन गिल को अभी समय चाहिए, रविंद्र जडेजा को बना सकते हैं कप्तान : अश्विन




=====================================

=====================================






















