हिसार टाइम्स – हरियाणा में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को पूरे प्रदेश में 7 नए मामले पॉजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने दी है। शनिवार को जांच के लिए 212 सैंपल लिए गए थे जिनमें गुरुग्राम में तीन, फरीदाबाद में दो और पंचकुला में भी दो मामले सामने आए हैं।

30 एक्टिव केस
हरियाणा में अब तक कोरोना के 45 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से अभी भी 30 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सभी नए मरीजों में हल्के लक्षण हैं और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। हरियाणा सरकार और स्वास्थ्य मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने स्थिति पर नियंत्रण का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नए वैरिएंट्स की गंभीरता अधिक नहीं है, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में मास्क, सैनिटाइजर, ऑक्सीजन सिलेंडर, और अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की है।




