डॉ. सरिता कालरा और डॉ. उमेश कालरा ने हवन-यज्ञ के साथ 1 जून 2025 से पूर्ण रूप से हस्पताल मे अपनी सेवाएं आरंभ कीं !

हिसार टाइम्स -1 जून 2025 को हिसार के सर्वेश हेल्थ सिटी में स्वास्थ्य, सेवा और संस्कारों का अनुपम संगम देखने को मिला, जब प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. उमेश कालरा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. सरिता कालरा प्रसिद्ध महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ने हवन-यज्ञ की पवित्र अग्नि के बीच अपनी सेवाएं आरंभ कीं। यह अवसर हिसार व हरियाणा के चिकित्सा जगत के लिए गौरव का क्षण था !

डॉ. उमेश कालरा, जो पिछले तीन दशकों से अधिक समय से हिसार व हरियाणा में अपनी अमूल्य सेवाएं देते आ रहे हैं
वहीं, डॉ. सरिता कालरा महिलाओं की देखभाल, गर्भावस्था, बांझपन एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट पहचान रखती हैं।

हवन-यज्ञ के इस शुभ अवसर पर
अस्पताल के निदेशकगण, प्रबंधन टीम, चिकित्सकगण तथा उनके परिवारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।” शहर के कई प्रमुख गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, डॉक्टर, पत्रकार और आम लोग उपस्थित रहे।

लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब हिसार को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर डॉक्टर कालरा ने बताया कि सर्वेश हेल्थ सिटी में अब तक 1,35,000 से अधिक ओपीडी पेशेंट, 15000 से अधिक आईपीडी पेशेंट, 10000 से अधिक एमआरआई सीटी स्कैन,1100 से अधिक कार्डियक प्रोसीजर्स, 320 से अधिक कार्डियक सर्जरी, 10 किडनी ट्रांसप्लांट, 700 से अधिक रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट, 2000 से अधिक एंडोस्कोपी,कोलोनोस्कोपी व 200 से अधिक ओन्को सर्जरी हो चुकी है

न्यूरोसर्जरी में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉक्टर उमेश कालरा अब तक,10000 से अधिक जटिल ब्रेन व स्पाइन सर्जरी कर चुके हैं वही डॉ सरिता कालरा को 25 वर्षों से अधिक का नैदानिक अनुभव है वह हाई-रिस्क प्रेगनेंसी, IVF, एंडोस्कोपिक व लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में माहिर है
डॉ कालरा ने बताया कि सर्वेश हेल्थ सिटी को यह तकनीकी विशेषताएं अद्वितीय बनाती है !
300+ बेड का विशाल सुविधा संपन्न परिसर,75 क्रिटिकल केयर बेड कार्डियक ICU, नियोनेटल ICU, पीडियाट्रिक ICU,10 अत्याधुनिक ग्रीन ऑपरेशन थिएटर,इंटीग्रेटेड ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट,लैमिनर फ्लो व OT ऑटो सेंसिंग सिस्टम


विश्वस्तरीय जांच एवं उपचार तकनीकें जो यहां उपलब्ध है
3 Tesla Silent MRI – सबसे उन्नत इमेजिंग तकनीक, डेक्सा स्कैन, हेमोडायफिल्ट्रेशन (HDF),CRRT मशीन, Zeiss Tivato 700 माइक्रोस्कोप एवं न्यूरो नेवीगेशन, ECMO प्रणाली – हार्ट और लंग्स फेल्योर के गंभीर मरीजों के लिए,Discovery IQ Gen – 2 PET/CT Scan – कैंसर, न्यूरोलॉजी और हृदय रोगों की शुरुआती पहचान हेतु, CUVIS जॉइंट रोबोटिक सिस्टम – फुली ऑटोमेटेड, दिल की बाईपास सर्जरी (CABG),कैथ लैब – न्यूनतम चीरे में एंजियोप्लास्टी,True beam लिनियर एक्सेलरेटर, न्यूमेटिक शूट सिस्टम, किडनी ट्रांसप्लांट, एंडोस्कोपी द्वारा डिस्क व स्पाइन की सर्जरी

सर्वेश हेल्थ सिटी के स्तंभ – 40+ विशेषज्ञ डॉक्टर,100 + नर्सिंग व टेक्निकल स्टाफ,24×7 इमरजेंसी रिस्पांस यूनिट,अंतरराष्ट्रीय अनुभव रखने वाली प्रबंधन टीम !