नोट – हिसार जिले में नौकरी संबंधित सूचनाओं के लिए नीचे देखें हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासीफाइड !
▪️ हिसार में हुआ चाइल्ड पोर्नोग्राफी का पर्दाफाश, कई बच्चियों के अश्लील वीडियो मिले है आरोपी के पास से
▪️सदमे मे गांव के लोग आरोपी की शादी नहीं हुई है दोनों पैरों से दिव्यांग है
हिसार टाइम्स – हिसार को शर्मसार कर देने वाला बड़ा मामला सामने आया है,हिसार जिले में CBI ने मासूम बच्चियों से दुराचार और उनकी वीडियो बनाकर पोर्न साइट्स पर डालने के आरोप में एक दिव्यांग CSC सेंटर संचालक को काबू किया है। आरोपी वर्षों से यह गंदा काम कर रहा था, लेकिन इसकी भनक तक आसपास के लोगों को नहीं थी। वह छोटी बच्चियों को टॉफी व चॉकलेट का लालच देकर बुलाता और उनका यौन शोषण करता। इसकी वीडियो बनाकर उन्हें दोबारा ब्लैकमेल करता। CBI की टीम ने यह कार्रवाई गुप्त रूप से किए गए एक लंबे ऑपरेशन के बाद की, जिसमें आरोपी की डिजिटल गतिविधियों, मेल आईडी, सोशल मीडिया और डिवाइसेज़ की बारीकी से जांच की गई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सोमनाथ (उम्र 40) के रूप में हुई है, जो हिसार के हांसी क्षेत्र के गढ़ी अजीमा गांव का रहने वाला है।

गूगल पर संदिग्ध सर्च और अपलोड से मिला आरोपी का सुराग
यह मामला तब सामने आया जब आरोपी की संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों पर अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने नज़र डाली। इंटरपोल के बाल यौन शोषण डेटाबेस (ICSE) और गूगल की साइबर टिपलाइन रिपोर्ट से जुड़े कुछ क्लिप्स और फोटो भारत की जांच एजेंसियों तक पहुंचे। इसके बाद गृह मंत्रालय की अनुमति से CBI ने इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के जरिए एक विस्तृत जांच शुरू की। डिजिटल फॉरेंसिक उपकरणों की मदद से वीडियो की लोकेशन ट्रेस की गई और पुष्टि हुई कि ये वीडियो हरियाणा के हिसार जिले से डाले गए हैं। CBI ने अपनी छानबीन को गोपनीय रखा ताकि आरोपी को भनक न लगे। जब वीडियो और फोटो की पुष्टि हो गई, तब पीड़ित बच्चियों और उनके परिजनों से बात कर मामला दर्ज किया गया। 3 जून को सीबीआई ने गुप्त दबिश देकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से मोबाइल, लैपटॉप, हार्ड ड्राइव और कैमरे जब्त किए गए।

कई बच्चियों के अश्लील वीडियो मिले है आरोपी के पास से !
आरोपी के पास से बरामद सभी डिवाइस में बड़ी संख्या में बच्चों से संबंधित अश्लील कंटेंट पाया गया। खास बात यह रही कि आरोपी ने इनमें से कई वीडियो खुद रिकॉर्ड किए थे और पोर्न वेबसाइटों पर अपलोड भी किए थे। वह बच्चियों को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। लेकिन इतने वर्षों में किसी बच्ची ने भी घर जाकर इसकी शिकायत नहीं की। यदि कोई भी बच्ची इसकी शिकायत कर देती तो यह खेल वहीं बंद हो जाता।

सदमे मे गांव के लोग आरोपी की शादी नहीं हुई है दोनों पैरों से दिव्यांग है !
गांव के लोग अब तक सदमे में हैं। उनका कहना है कि 40 वर्षीय सोमनाथ जन्म से दिव्यांग है, दोनों पैर कमजोर हैं और वह चलने-फिरने में असमर्थ है। इसके बावजूद, उसने जिस तरह से इन घटनाओं को अंजाम दिया, वह हैरान कर देने वाला है। उसकी शादी नहीं हुई थी और वह अकेला रहता था। उसकी दो बहनों की शादी पहले ही हो चुकी थी। वह भी आश्रम में रहकर ही बड़ी हुई थीं।








▪️14 साल के वैभव सूर्यवंशी को इनाम में मिली Tata Curv कार… इस मामले में रहे सबसे आगे
Vaibhav Suryavanshi को आईपीएल 2025 में तूफानी बैटिंग के चलते ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ अवॉर्ड मिला. वैभव सूर्यवंशी ने अपना आईपीएल डेब्यू 19 अप्रैल 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में किया था।

▪️मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को ACB का समन, सरकारी स्कूल निर्माण में घोटाले का आरोप
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी ACB ने दिल्ली के पूर्व मंत्रियों और आप नेताओं मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को नोटिस भेजा है। सत्येंद्र जैन को 6 जून को एसीबी कार्यालय में बुलाया गया है, जबकि मनीष सिसोदिया को 9 जून को पेश होने के लिए कहा गया है।
▪️फर्जी बीपीएल पर चला बुलडोजर 1 लाख 17 हजार 361 राशन कार्ड काटे – आज हरियाणा में 1 लाख 17 हजार 361 के फर्जी बीपीएल राशन कार्ड काटे गए

▪️भारत की ताकत के सामने पाकिस्तान ने आठ घंटे में ही टेक दिए घुटने : सीडीएस चौहान
▪️भारत ने आतंकवाद पर बताया कड़ा रुख, मलेशिया ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल को दिया धन्यवाद
▪️डर पर भारी पड़ी आस्था: पहलगाम हमले के बाद भी खीर भवानी मेले में पहुंचे कश्मीरी पंडित

▪️ब्राजील में थरूर की पाकिस्तान को लताड़-“आतंकी पनाहगाह बंद करोगे तभी होगी बात”
▪️राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर तीखा हमला, ‘ट्रंप का फोन आया और PM ने सरेंडर कर दिया
▪️अब अंडरवाटर 1100 KG बम से उड़ाया पुल, 3 दिनों में रूस पर यूक्रेन का दूसरा हमला

▪️ऑपरेशन सिंदूर पर चौंकाने वाला खुलासा… भारत ने पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट, 1 C-130 एयरक्राफ्ट और AWACS भी मार गिराए
▪️ईरान में किडनैप तीन भारतीय नागरिक बचाए गए, जल्द लौटेंगे भारत
▪️डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक जाल: 75 वर्षीय बुजुर्ग से ₹23.56 लाख की ठगी, मुख्य खाताधारक दिल्ली से गिरफ्तार

▪️पाकिस्तान जाने से पहले-आने के बाद काशी गई यूट्यूबर ज्योति:PM ने जिस वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई, उसमें भी सवार थी; NIA वाराणसी लाएगी
▪️बाढ़-लैंडस्लाइड से नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में 37 लोगों की मौत:सिक्किम में हेलिकॉप्टर से 36 लोगों का रेस्क्यू; MP-राजस्थान समेत 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट
▪️हनीमून मनाने गए इंदौर के युवक की हत्या हुई थी:शिलांग में पेड़ काटने वाले हथियार से मारा गया, पत्नी अब भी लापता

▪️ ऑफिसर्स की प्राइवेसी के लिए रक्षा मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की; कहा- बिना इजाजत निजी जानकारी न छापें
▪️वॉन्टेड है नेतन्याहू… इजराइल के प्रधानमंत्री के खिलाफ दिल्ली में लगे पोस्टर
▪️एरोल मस्क सनातन धर्म से हुए प्रभावित, कहा-शिव के अनुसरण से दुनिया बेहतर बन सकती है

▪️राहुल चीन-पाकिस्तान के पेड एजेंट की तरह कर रहे बात: संबित पात्रा
▪️जम्मू कश्मीर प्रशासन ने आतंकवादियों से संबंध को लेकर तीन सरकारी कर्मियों को बर्खास्त किया
▪️भूकंप के बाद निकासी के दौरान पाकिस्तान की जेलों से 200 से अधिक कैदी भागे
▪️IPL Final 2025 : विराट का 18 साल का इंतजार खत्म, RCB ने पहली बार जीता आईपीएल खिताब


=====================================

=====================================





