हिसार टाइम्स – हरियाणा विधानसभा की सब्जेक्ट कमेटी की बुधवार को चंडीगढ़ में हुई महत्वपूर्ण बैठक में कमेटी के सदस्य उकलाना विधायक नरेश सेलवाल ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के मुख्यालय को हिसार से गुरुग्राम स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। मुख्यालय को हिसार में ही रखने के पक्ष में जोरदार पैरवी की।विधायक सेलवाल ने कहा, हिसार डीएचबीवीएन का मुख्यालय है

और इसे यहीं रहना चाहिए। यदि गुरुग्राम के लिए नए मुख्यालय की आवश्यकता महसूस होती है तो एक अलग जोन बनाकर नया मुख्यालय बनाया जा सकता है। हिसार का मुख्यालय किसी भी कीमत पर स्थानांतरित नहीं होना चाहिए। हिसार में मुख्यालय का होना न केवल स्थानीय निवासियों के लिए सुविधाजनक है, बल्कि यह क्षेत्र के आर्थिक और प्रशासनिक महत्व को भी दर्शाता है। मुख्यालय के स्थानांतरण से हिसार के लोगों को अनावश्यक परेशानी होगी। प्रशासनिक कामकाज भी प्रभावित होगा।विधायक सेलवाल ने कहा,

हिसार डीएचबीवीएन का मुख्यालय है और इसे यहीं रहना चाहिए। यदि गुरुग्राम के लिए नए मुख्यालय की आवश्यकता महसूस होती है तो एक अलग जोन बनाकर नया मुख्यालय बनाया जा सकता है। हिसार का मुख्यालय किसी भी कीमत पर स्थानांतरित नहीं होना चाहिए। हिसार में मुख्यालय का होना न केवल स्थानीय निवासियों के लिए सुविधाजनक है, बल्कि यह क्षेत्र के आर्थिक और प्रशासनिक महत्व को भी दर्शाता है। मुख्यालय के स्थानांतरण से हिसार के लोगों को अनावश्यक परेशानी होगी। प्रशासनिक कामकाज भी प्रभावित होगा।