
हिसार टाइम्स – जेईई एडवांस का परिणाम जारी होने के बाद सक्षम जिंदल पहली बार अपने घर आया। उसके घर आते ही उसे बधाई देते वालों का तांता लग गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता भी समक्ष को बधाई देने उसके घर पहुंचे। डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि सक्षम का जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। वह सोमवार को एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उसकी मुलाकात करवाएंगे और उसे सम्मानित भी करवाएंगे। बता दें कि जेईई एडवांस में शहर के सेक्टर 14 निवासी सक्षम जिंदल ने ऑल इंडिया लेवल पर दूसरी रैंकिंग हासिल की है। 2 साल से सक्षम कोटा रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था और 2 साल से घर भी नहीं आया था।





