हिसार टाइम्स – रविवार को बीएंडआर रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हिसार लोकसभा से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने ऑपरेशन सिंदूर को फेल बताते हुए केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1971 को देखकर छाती चौड़ी हो जाती है। देश का कितना मान सम्मान दुनिया में हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी ने खुद इंदिरा गांधी को दुर्गा की संज्ञा दी थी। पूरी दुनिया में संदेश गया था कि भारत को मत छेड़ना। पाकिस्तान ने छेड़ा था। 10-12 दिन में उसे दो देश बना दिए। मगर. ऑपरेशन सिंदूर में हमारी विदेश नीति फेल हो गई।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि इंटरनल व एक्सटरनल एजेंसी भी फेल। हम फेल ही फेल रह गए। दुनिया में किसी ने भी हमारा साथ नहीं दिया। सबसे चिंता की बात ये हैं। एक टाइम था कि इंदिरा के समय में, जब अमेरिका ने हमारे खिलाफ जंगी बेड़ा उतार दिया था, तो भी बिना किसी प्रार्थना के रूस ने उसी समय अपना जंगी बेड़ा उतार दिया। जब इंदिरा के ऊपर दबाव पड़ा तो उन्होंंने कहा कि मुझे दो दिन का समय दो। अमेरिका की बात नहीं मानी। दो दिन में एक देश के दो देश बना दिए और ये हमारे ऊपर आरोप लगा रहे हैं। बाहर बताने की क्या जरूरत है। जनता चाहती थी कि पीओके को ले लो। अगर कांग्रेस व इंडिया गठबंधन का राज होता तो परिणाम कुछ और ही होता।