हिसार टाइम्स – हिसार नगर निगम ने आज टैक्स बकाया मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नई अनाज मंडी के सामने स्थित एक बहुमंजिला बिल्डिंग को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में एक शराब का ठेका भी संचालित हो रहा था।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, संबंधित बिल्डिंग मालिक को कई बार संपत्ति कर चुकाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन बार-बार की चेतावनियों के बावजूद टैक्स जमा नहीं किया गया। इसके चलते निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले नोटिस चस्पा किया और फिर विधिवत रूप से बिल्डिंग को सील कर ताला जड़ दिया।

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई निगम की बकाया वसूली अभियान के अंतर्गत की गई है, ताकि शहर में टैक्स नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे।

स्थानीय लोगों में यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही और नगर निगम की इस तत्परता की सराहना भी की गई।


…………..शोक सन्देश……………..