हिसार टाइम्स – महाराष्ट्र में रविवार को पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया है। जिसमे 25-30 पर्यटकों के बहने की आशंका है। इनमें कई छोटे बच्चे भी हैं।स्थानीय विधायक सुनील शेलके ने बताया कि अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं।
देखें घटना का वीडियो👇
https://www.facebook.com/share/v/16b1dvmppH/

यह हादसा मावल स्थित पर्यटन स्थल कुंडमाला में हुआ।
इस इलाके में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। इससे इंद्रायणी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके बाद भारी संख्या में लोग नदी के किनारे जमा हुए थे। लोगों कहना है कि इंद्रायणी नदी पर बना यह पुल काफी पुराना और जर्जर है। इस पुल पर कई लोग सेल्फी ले रहे थे।
ब्रिज की क्षमता करीब 100 लोगों की थी, लेकिन रविवार को छुट्टी होने के चलते इस पर करीब 500 लोग जमा थे। साथ ही लोग पुल पर टू व्हीलर और मोटरसाइकिल भी ले जा रहे थे इस वजह से पुल भार नहीं सहन कर सका यही हादसे की वजह बना। ब्रिज टूटने से जहां लोग गिरे, वहां 15 फीट तक पानी था। कुछ लोग तैरकर बाहर निकल आए थे। लेकिन बाकी लोग बच नहीं सके थे।

