▪️विद्यार्थी रजिस्ट्रार व सीएसओ की गिरफ्तारी और कुलपति प्रोफेसर बीआर कांबोज को बर्खास्त करने पर अढ़े !

हिसार टाइम्स – चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों के भविष्य के मद्देनजर उनकी सभी मांगे मान ली गई है। इसके साथ ही छात्रों से भी अब अपना आंदोलन समाप्त करने की अपील की गई है। आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप संबंधित व अन्य मांगों को मान लिया गया है, कृषि विश्वविद्यालय में जोर-शोर से चल रहे आंदोलन के बीच विश्वविद्यालय ने सोमवार से परीक्षाएं करवाने की घोषणा कर दी है।

विश्वविद्यालय ने छात्रों से आंदोलन छोड़ परीक्षाएं देने को कहा है।विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से एक संदेश जारी किया गया है जिसमें लिखा है “छात्रों के भविष्य के मद्देनजर उनकी सभी मांगें मान ली गई है। इसके साथ ही छात्रों से अपील है कि वह अपना आंदोलन समाप्त करें। इसलिए अब धरना देने का कोई औचित्य नहीं रह जाता। पर विद्यार्थी रजिस्ट्रार व सीएसओ की गिरफ्तारी और कुलपति प्रोफेसर बीआर कांबोज को बर्खास्त करने पर अढ़े हैं, वही प्रशासन की ओर से कहा गया है कि विश्वविद्यालय में सोमवार से परीक्षा होने जा रही है।

अन्य दैनिक कार्य भी सुचारू रूप से आरंभ हो जाएंगे। ऐसे सभी छात्रों से अनुरोध हैं कि वे परीक्षाओं के सफल संचालन व अन्य दैनिक कार्यों में सहयोग करें क्योंकि यह सीधे रूप से उनके भविष्य से जुड़े विषय है। छात्रों की पढ़ाई कल से सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी। समय पर सेमेस्टर के पूरा होने के लिए परीक्षाएं बेहद जरूरी है, इसलिए सभी छात्र पूरी मेहनत व लगन से पढ़ाई करके अपनी परीक्षाएं दें।

परीक्षाओं के स्थगित होने से सेमेस्टर लेट होगा। छात्रों को आगे की पढ़ाई भी बाधित होगी। छात्रों को आगे के लिए दाखिला लेना होता है। कई छात्र विदेशी संस्थानों में भी दाखिला लेते हैं। परीक्षाओं के विलंब होने में छात्रों के पास अन्य संस्थानों में दाखिला लेने के अवसर नहीं रहेंगे और उनका साल खराब हो सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बताया गया कि सोमवार से आरंभ होने वाली परीक्षाओं के लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। परीक्षाओं के मद्देनजर सुरक्षा प्रबंध भी पूरे कर लिए गए हैं।