हिसार टाइम्स – हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने CET-2025 ग्रुप-C भर्ती परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को दो दिनों में चार शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

▪️ शिफ्ट टाइमिंग:

  • सुबह 10:00 से 11:45 बजे तक
  • दोपहर 3:15 से 5:00 बजे तक
    प्रत्येक शिफ्ट की अवधि 1 घंटा 45 मिनट की होगी।

▪️ मुख्य तथ्य:

  • एग्जाम OMR बेस्ड ऑफलाइन मोड में होगा।
  • ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न, हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में।
  • साढ़े 13 लाख से अधिक युवा परीक्षा में होंगे शामिल।
  • यह भर्ती परीक्षा तीन साल बाद आयोजित हो रही है।

HTET की नई डेट भी घोषित

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने HTET-2025 की नई तिथियों की घोषणा कर दी है।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि परीक्षा अब 30 और 31 जुलाई को आयोजित होगी।
पहले यह परीक्षा भी 26-27 जुलाई को निर्धारित थी, लेकिन अब CET के चलते इसकी तिथि बदली गई है।


सीएम नायब सैनी ने दी शुभकामनाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने CET एग्जाम की तारीखों के एलान पर सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा बिना खर्ची, बिना पर्ची रोजगार दे रही है भाजपा सरकार। प्रदेश के युवाओं से किए गए हर वादे को प्राथमिकता दी जा रही है। CET-2025 के माध्यम से लाखों युवाओं के भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा।” मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।