हिसार टाइम्स – हिसार में पली बड़ी भारतीय बैडमिंटन की स्टार प्लेयर और राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की चैंपियन साइना नेहवाल ने अपने पार्टनर पारुपल्ली कश्यप से अलग होने का ऐलान किया है। दोनों का रिश्ता सात सालों तक चला। 13 जुलाई रविवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इसको लेकर एक छोटा सा बयान जारी कर अपने इस डिसीजन के बारे में बताया। साल 2018 में दोनों ने शादी रचाई थी और अब सात साल बाद एक दूसरे से अलग हो रहे हैं।

साइना ने रविवार को इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि ” जिंदगी कभी-कभी हमें अलग दिशा में लेकर जाती है। काफी सोचने और विचार करने के बाद पारुपल्ली कश्यप और मैंने अलग होने का निर्णय लिया है। हमनें शांति चुना, ग्रोथ और एक दूसरे के लिए स्वस्थ जीवन चुनने का फैसला किया। इन यादगारों के लिए मैं आभारी हूं। इस समय हमारी प्राइवेसी को समझने और इसका सम्मान करने लिए धन्यवाद।”