नोट – हिसार जिले में नौकरी संबंधित सूचनाओं, मुख्य समाचारों के लिए नीचे कॉलम पढ़े !

————————————————————————–

हिसार टाइम्स – हिसार शहर में बस स्टैंड के नजदीक बने जिंदल पार्क में मिलगेट एरिया की रहने वाली महिला कृष्णा को कोबरा सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में महिला को सिविल अस्पताल के में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। बाद में स्वजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं ढाई घंटे की मशक्कत के बाद स्नैक मैन गौरव ने सांप को पकड़ा। महिला की पहचान मिलगेट एरिया की रहने वाली कृष्णा जिंदल के रूप में हुई है। बता दें कि इससे पूर्व शनिवार को दिन में कैमरी रोड पर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के अंदर एक क्लास रूम में बेबी कोबरा निकला था। यहां पर पहुंच कर गौरव ने करीब एक साल के कोबरा को पकड़ा था।

बताया जा रहा है कि महिला एक पेड़ के नीचे साफ सफाई का काम कर रही थी। इसी दौरान काले रंग के कोबरा सांप ने हाथ पर डस लिया और वह हाथ पर चिपट गया। जैसे तैसे कर हाथ से सांप हटाया। वहां पर काम करने वाले अन्य कर्मचारी उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में लेकर आए। यहां के बाद स्वजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर उसका आइसीयू में उपचार चल रहा है।सांप पकड़ने वाले गौरव ने बताया कि उसको सूचना मिली थी जिंदल पार्क में एक कोबरा सांप ने महिला को काट लिया है। उसके बाद मौके पर पहुंचा। करीब ढाई घंटे के बाद कोबरा सांप को पेड़ के नीचे से पकड़ा। गौरव ने बताया कि सांपों को वह सुरक्षित जंगल में छोड़ देता है।


▪️भारत-पाक संघर्ष पर ट्रंप ने किया चौकाने वाला खुलासा, ऑपरेशन सिंदूर में पांच जेट विमान हवा में मार गिराए गए

▪️’दुनिया की कोई ताकत भारत को निर्देश ना दे’, भारत-पाक संघर्ष को लेकर ट्रंप के दावे पर बोले उपराष्ट्रपति धनखड़

▪️भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र, अल्पसंख्यक इस देश में सर्वाधिक सुरक्षित, क्यों बोले केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू

▪️यूपी में कहर बनकर बरसे बादल, 18 लोगों की मौत… उत्तराखंड, बंगाल, केरल, हिमाचल में भी तबाही मचा रही बारिश, देश में प्रचंड रूप में मॉनसून

▪️इजरायल के हमलों में 2023 से अब तक 58 हजार फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत

▪️Trump claim 5 Jets Shot Down: मोदी जी 5 जहाजों का सच क्या है? ट्रंप के दावे पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला

▪️अब असम में भाषाई विवाद: ममता बनर्जी ने भाषा को लेकर हिमंत बिस्वा पर साधा निशाना, सरमा बोले-मुस्लिम घुसपैठ को दिया जवाब

▪️Liquor Scam: आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी सांसद मिधुन रेड्डी गिरफ्तार; 3200 करोड़ के शराब घोटाले में कार्रवाई

▪️मानसून सत्र से पहले I.N.D.I.A. की ऑनलाइन बैठक: सरकार को घेरने की रणनीति बनाई, पहलगाम हमला-ट्रम्प के सीजफायर के दावे जैसे 8 मुद्दे संसद में उठाएगा विपक्ष

▪️​UP News: डिजिटल हेल्थ में उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, व्हाट्सएप और SMS पर पाएं अपनी लैब जांच रिपोर्ट

▪️ओलंपिक 2036 की तैयारियों के लिए केंद्र सरकार ने खोला खजाना, 3000 खिलाड़ियों को मिलेंगे हर महीने 50 हजार रुपये

▪️​​Religion Conversion: आगरा में ‘केरल स्टोरी’ जैसा मतांतरण, 6 राज्यों से जुड़े नेटवर्क का भंड़ाफोड़, दस गिरफ्तार

▪️बिहार में मतदाता सूची संशोधन के दौरान 36 लाख से अधिक मतदाता अपने पते पर नहीं मिले: चुनाव आयोग

▪️​​​हुर्रियत अब अप्रासंगिक, कश्मीरियों को भारत को भारत के रूप में देखना चाहिए: पूर्व अलगाववादी बिलाल लोन

▪️​​​​​​पीएम मोदी की यूके और मालदीव यात्रा: मुक्त व्यापार समझौता और रिश्तों को सुधारने पर रहेगा जोर

▪️​​​राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 91 IPS; 12 IAS और 142 RAS अधिकारियों का तबादला

▪️AAP MLA Resign: आप विधायक अनमोल गगन मान ने दिया इस्तीफा, अचानक राजनीति छोड़ने का लिया फैसल

▪️ED ने छांगुर बाबा पर कसा शिकंजा: 22 खातों में 60 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन, मुंबई से पनामा तक मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा नेटवर्क!

▪️Lord’s ODI: बारिश से बाधित मैच में इंग्लैंड ने भारतीय महिला टीम को 8 विकेट से हराया, सोफी बनीं प्लेयर ऑफ द मैच


=====================================

=====================================