नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटाफट

————————————————————————–

हिसार टाइम्स – प्रदेश में महिला टीचर की मौत को लेकर जगह-जगह चल रहे प्रदर्शनो के बीच पुलिस नें मेडिकल जांच रिपोर्ट मैं कई खुलासे किए, हरियाणा के भिवानी में हुए शिक्षिका मनीषा हत्याकांड में सोमवार देर शाम को सुनारिया लैब से मेडिकल जांच रिपोर्ट भिवानी पुलिस को मिल गई है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि रिपोर्ट में चिकित्सकों के अनुसार मनीषा की मौत कीटनाशक की वजह से हुई। मनीषा की बिसरा रिपोर्ट में कीटनाशक मिला है। 

एसपी ने बताया कि चिकित्सकों से हुई बातचीत में अब तक चार बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट हो पाई हैं, जिसमें पहला मनीषा की बिसरा रिपोर्ट में कीटनाशक के अंश मिले हैं, दूसरा मनीषा के शरीर पर कोई सीमन नहीं मिला है, जिससे दुष्कर्म की कोई बात सामने नहीं आई है। तीसरा यह है कि मनीषा के चेहरे पर कोई भी एसिड या कैमिकल नहीं मिला है। जबकि चौथी बात मनीषा की मौत के बाद ही उसके शरीर के अंग गायब हुई हैं, जिससे की जंगली जानवरों द्वारा नोंच कर खाए गए हैं। मनीषा के सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग भी मैच हो गई है। 

पुलिस कर रही है मामले की अभी विस्तृत जांच
भिवानी पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार का कहना है कि मनीषा की मौत मामले में पुलिस विस्तृत जांच कर रही है। अभी इस मामले में पुलिस किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंची हैं। पुलिस ने लैब से बिसरा जांच रिपोर्ट परिजनों को भी दी है। परिजनों के पुलिस को लेकर कुछ सवाल हैं, लेकिन इस मामले में परिजनों की पुरी संतुष्टि की जाएगी। पुलिस की जांच अभी बंद नहीं हुई है, पुलिस इस मामले की हर पहलु से जांच तक तह तक जाने में लगी है।

सुसाइड थ्योरी पर परिजनों ने उठाए सवाल
वहीं दूसरी तरफ मनीषा हत्याकांड मामले में पुलिस की थ्योरी से परिजन भी अनभिज्ञ हैं। मनीष की मौत के पांच दिन बाद परिजनों को सोशल मीडिया से सोमवार को पता चला कि सुसाइड नोट मिला है। जबकि परिजनों ने सुसाइड थ्योरी पर गंभीर सवाल भी खड़े किए हैं। वहीं मीडिया के सामने मनीषा के दादा रामकिशन भी फफक पड़े। रामकिशन ने बताया कि पौती सारी बातें साझा करती थी। पौती मनीषा तीन साल का नर्सिंग कोर्स करना चाहती थी। दादा ने मनीषा को कोर्स के लिए खर्चा देने की बात कही थी। वहीं मनीषा के परिजनों ने बताया कि सुसाइड करने वाला कैसे अपना गला काट लेगा और चेहरे पर तेजाब कैसे छिड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने पहले सुसाइड नोट की कोई भी बात उन्हें नहीं बताई थी।

इस हाल में मिला था मनीषा का शव
19 वर्षीय महिला शिक्षिका मनीषा 11 अगस्त की सुबह ढाणी लक्ष्मण अपने घर से सिंघानी प्ले स्कूल जाने के लिए रोजाना की तरह तैयार होकर निकली थी। लेकिन दोपहर बाद वह घर नहीं लौटी तो देर शाम तक परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। परिजनों ने उसी दिन रात को लोहारू थाना में भी शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया। मनीषा की तलाश करने की बजाए पुलिस ने लड़की के चरित्र पर ही सवाल उठा दिया। इसके बाद निराश परिजन वापस घर लौट आए। 13 अगस्त की सुबह सिंघानी नहर के पास किसी ने शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर मृतका की पहचान मनीषा के रूप में कर दी।

गला कटा हुआ था। चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था वहीं दोनों आंखे भी गायब थी। महिला की पूरी गर्दन ही धड़ से अलग थी, मात्र पांच इंच ही गर्दन धड़ से जुड़ी थी। कपड़े भी फटे थे। वहीं वारदात स्थल के पास ही मनीषा का दुपट्टा और जूती भी पड़ी थी। 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि परिवार की मांग को मानते हुए शिक्षिका मनीषा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंप देनी चाहिए। क्योंकि पूरे मामले में अब तक हरियाणा सरकार और पुलिस की भूमिका गैर जिम्मेदाराना रही है। हुड्डा सोमवार को डी पार्क स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हुड्डा ने आरोप लगाया कि मनीषा हत्याकांड को सुसाइड साबित करने का प्रयास किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

दूसरी तरफ नृशंस वारदात को अंजाम देने वाले अब तक आजाद घूम रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। आए दिन वारदात सामने आ रही हैं। लोहारू में मनीषा की हत्या के बाद अब जींद में भी बच्चों पर फायरिंग का मामला सामने आया है। गुरुग्राम में कलाकारों पर फायरिंग की गई। प्रदेश में रोज तीन से चार हत्याएं हो रही हैं। कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति हो गई है। 

मंगलवार, 19 अगस्त 2025 के मुख्य समाचार

▪️पुतिन से बातचीत के लिए तैयार, युद्ध रोकना जरूरी: ट्रंप के साथ PC में बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की

▪️गाजा में 62,000 मौतों के बाद हमास ने किया युद्धविराम प्रस्ताव स्वीकार! बंधकों की रिहाई पर बनी सहमति

▪️भारत यात्रा पर वांग यीः सीमा पर शांति बहाली को तैयार चीन, कहा- ‘भारत संग मिलकर करेंगे काम

▪️सीपी राधाकृष्णन 20 अगस्त को उपराष्ट्रपति का नामांकन दाखिल करेंगे: किरेन रिजिजू

▪️पुतिन ने पीएम मोदी को किया फोन, अलास्का में ट्रंप के साथ मुलाकात पर साझा की अहम बातें

▪️चीन के साथ खुल सकता है बॉर्डर ट्रेड, जयशंकर-वांग यी मुलाकात से खुलेंगे रास्ते!

▪️मनिका विश्वकर्मा के सिर सजा मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज, 74वें Miss Universe प्रतियोगिता में भारत को करेंगी रिप्रेजेंट

▪️टोल एजेंसी पर 20 लाख जुर्माना, ठेका होगा रद्द… ऑपरेशन सिंदूर में शामिल फौजी से मारपीट मामले में NHAI का एक्शन

▪️जेलेंस्की संग बैठक में बोले ट्रंप: रूस-यूक्रेन जंग के लिए बाइडन जिम्मेदार,अब त्रिपक्षीय वार्ता के संकेत

▪️​उपराष्ट्रपति चुनाव: राज मोहन गांधी-तिरुचि शिवा या अन्नादुरई पर दांव लगा सकता है विपक्ष; आज फिर होगा मंथन

▪️Donald Trump: ‘भारत-पाकिस्तान संघर्ष मैंने रुकवाया’, ट्रंप ने फिर किया दावा, परमाणु संकट टालने की बात दोहराई

▪️​​PM मोदी ने शुभांशु को गले लगाया, पीठ थपथपाई:पूछा- अंतरिक्ष में रहना कितना मुश्किल; एस्ट्रोनॉट ने सफर की पिक्चर दिखाई

▪️​​विपक्ष बोला- SIR हड़बड़ी में क्यों हो रहा:चुनाव आयोग वोट चोरी पर सवालों का जवाब दे; EC ने कहा था- हलफनामा दें या माफी मांगे

▪️​​​हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी विपक्ष की याचिका खारिज, महाराष्ट्र चुनाव धांधली मामले में बड़ा झटका

▪️​भारत को हथियार देना खतरनाक, वह चीन और रूस के करीब जा रहा है: वाइट हाउस अधिकारी

▪️​​​उत्तर भारत में भारी बारिश से हरिद्वार में गंगा और दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप, प्रशासन ने अलर्ट किया जारी

▪️शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 676 अंक बढ़त के साथ 81,273 पर बंद

▪️’बाबा रामदेव पतंजलि के नाम पर कर रहे हैं धंधा’ – अटल श्रद्धांजलि में बृजभूषण की विवादित टिप्पणी पर बजीं तालियां, उठे सवाल

▪️आज मंगलवार को हो सकता है एशिया कप और महिला विश्वकप के लिए भारतीय टीम का ऐलान

=====================================

=====================================