नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – हिसार के मॉडल टाउन में चावला अस्पताल के पास तेज़ रफ़्तार गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद साइड में खड़े एक कंपनी के डिलीवरी बॉय को चपेट में ले लिया। इसमें तीन को चोटें लगी हैं। इसके अलावा दुपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। यह देखकर वहाँ मौजूद लोगों ने गाड़ी सवार महिला चालक का विरोध किया।

लोगों ने कहा कि सभी को एक पुलिस अधिकारी की धौंस भी दिखाई। हालाँकि इस मामले में किसी भी पक्ष से पुलिस को शिकायत नहीं पहुँची है। चावला अस्पताल में दाख़िल सूर्य नगर के घायल व्यक्ति के साथ आए लोगों ने बताया कि मामला निपट गया है। यह ज़रूर बताया कि गाड़ी को महिला चला रही थी जो तोशाम रोड पर सेक्टर 13 चौक से आई थी। वहाँ से बाइक पर सवार होकर जाते सूर्य नगर के युवक को टक्कर मारकर डिलीवरी बॉय को चपेट में ले लिया था।

अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी विजय पाल ने बताया कि अभी तक हमारे पास किसी भी घायल का रुक्का या शिकायत नहीं मिली है।

21 माह बाद नए स्वरूप में मिलेगा टाउन पार्क, मुख्यमंत्री 1 दिसंबर को करेंगे उद्घाटन

हिसार टाइम्स – हिसार शहरवासियों का 21 माह का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगामी एक दिसंबर को नवनिर्मित टाउन पार्क का उद्घाटन करेंगे। इसी कार्यक्रम में शहर के 20 वार्डों में घरों से कचरा संग्रहण की नई व्यवस्था की भी शुरुआत की जाएगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने 8 मार्च 2024 को प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था।

निगमायुक्त नीरजन ने सोमवार को टाउन पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पार्क के सुंदरीकरण के सभी कार्य अंतिम चरण में हैं और उद्घाटन से पहले इन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा, ताकि शहरवासियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिल सकें। इसके बाद उन्होंने साउथ बाईपास पर चल रहे स्ट्रीट लाइट कार्य का भी निरीक्षण किया और तकनीकी खामियां मिलने पर अधिकारियों व ठेकेदार को तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसई सतीश गर्ग, एक्सईएन जयवीर डूडी और एमई अमित बेरवाल मौजूद रहे।

ऑटो मार्केट में आज से 9 दिन तक चलेगा अतिक्रमण हटाओ महा अभियान

हिसार टाइम्स – ऑटो मार्केट में मंगलवार से अतिक्रमण हटाने का महा अभियान शुरू होगा, जो 9 दिन तक चलेगा। सोमवार को अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा ने मार्केट का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान निगम ने मार्केट में मुनादी भी करवाई।
निरीक्षण के दौरान डॉ. हुड्डा ने अधिकारियों से स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल कुछ दिनों के लिए सफाई करना नहीं, बल्कि मार्केट को स्थायी रूप से अतिक्रमण मुक्त बनाना है।

मॉडल टाउन के कावेरी पार्क का 10.23 लाख से होगा सुंदरीकरण, मेयर ने किया शभारंभ
हिसार टाइम्स – मेयर प्रवीण पोपली ने सोमवार को मॉडल टाउन स्थित कावेरी पार्क में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इन कार्यों पर लगभग 10 लाख 23 हजार रुपये खर्च होंगे। मेयर ने बताया कि पार्क में फुटपाथ निर्माण, ग्रिल और गेट की पेंटिंग, मुख्य द्वार चौड़ा करना, धौलपुर पत्थर की मरम्मत, चबूतरे की फेंसिंग और सुंदरीकरण के अन्य कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद पार्क की साफ-सफाई, सुरक्षा और उपयोगिता में सुधार होगा।






◾Delhi Airport पर अफगान विमान की गलत रनवे पर लैंडिंग, बड़ा हादसा होने से टला; जांच के आदेश
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर एक अफगान विमान ने टेक-ऑफ रनवे पर लैंडिंग की, जिससे बड़ा हादसा टल गया। एटीसी ने रनवे 29L पर उतरने की अनुमति दी थी, लेकिन विमान रनवे 29R पर उतरा।

◾डबल अटैक’ से दहला पाकिस्तान! धमाके में तीन लोगों की मौत, लगातार हो रही गोलीबारी
पाकिस्तान से एक खबर सामने आई है। यहां पैरामिलिट्री फोर्स के मुख्यालय पर आत्मघाती बम धमाका हुआ, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। धमाके के बाद इलाके में लगातार गोलीबारी की सूचना है, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

◾50 लाख की रंगदारी मांगी, किराना व्यापारी का किया कत्ल; अमृतसर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में गैंगस्टर ढेर
अमृतसर के रइया इलाके में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक गैंगस्टर मारा गया। मृतक गैंगस्टर ने पहले एक किराना व्यापारी की हत्या की थी और उसके बेटे से रंगदारी मांग रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर किसी और वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं, जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी की और मुठभेड़ हुई।

◾कनाडा में पोते से मिलने गया बुजुर्ग लेकिन स्कूली लड़कियों को करने लगा परेशान, कोर्ट का आदेश- तुरंत भारत भेजो
◾राजस्थान में 101 ट्रैक्टर पर निकली किसान के बेटे की बारात, देखता रह गया हर कोई..

◾रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे कुरुक्षेत्र, ब्रह्म सरोवर पर किया हवन और पूजन, हरियाणा पवेलियन का किया उद्घाटन
🔸अरुणाचल हमारा है, न पालें कोई भ्रम; भारत की बेटी को टॉर्चर करने पर चीन से दो टूक
🔸ताइवान-चीन तनाव के बीच जापान ने तैनात की मिसाइलें, ट्रंप-शी के बीच फोन पर बातचीत

🔸भारत के 53वें CJI बनेंगे जस्टिस सूर्यकांत, अनुच्छेद 370, SIR और पेगासस जैसे अहम मामलों में निभाई थी बड़ी भूमिका
🔸भारत में बनेगा राफेल का सबसे खूंखार हथियार HAMMER, फ्रांस के साथ डील डन

🔸नहीं रहे बॉलीवुड के ”हीमैन”: अभिनेता धमेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, अपने घर पर ली अंतिम सांस
🔸भारत की ओर बढ़ी इथियोपिया के ज्वालामुखी की राख, प्रदूषण के बीच दिल्ली-NCR के AQI पर असर पड़ने की आशंका

🔸अभेद्य किले में बदली अयोध्या: ब्लैक कैट कमांडो और 30 हजार जवान तैनात, PM मोदी के लिए पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा
🔸Ayodhya Flag Hoisting: ध्वजारोहण से पहले पीएम मोदी का संदेश, प्रभु श्री राम भारत की आत्मा, चेतना और गौरव का आधार
🔸कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने लगाया बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा “एसआईआर के ज़रिए अभी वोट छीन रहे हैं, आगे नागरिकता छीनेंगे”

🔸44 जगह एक ही महिला! बंगाल में एक QR स्कैन से ‘वोट चोरी’ का काला खेल बेनकाब
🔸बंगाल में कटेंगे 10 लाख नाम? एसआईआर पर ECI की ‘ग्राउंड रिपोर्ट’ चौंकाने वाली

🔸गोल्ड माइनिंग में निवेश करो और… भारत को अफगानिस्तान ने दिया मेगा ऑफर
🔸27वें संविधान संशोधन पर चुनौती खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा याचिका फेडरल कॉन्स्टिट्यूशन कोर्ट में दर्ज करें

🔸दिल्ली के सरकारी दफ्तरों को 50% वर्क फ्रॉम होम का आदेश, प्राइवेट ऑफिस वाले भी ध्यान दें!
🔸राजनीतिक दलों को नकद चंदा लेने से रोकने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस

🔸बिहार में हनुमान जी की मूर्ति तोड़ने के बाद भारी बवाल, मौके पर पहुंचे सिटी SP और DSP, माहौल गरमाया
🔸भारतीयों के लिए खुशखबरीः कनाडा ने नागरिकता कानून में किया ऐतिहासिक बदलाव, C-3 बिल को मिली मंजूरी

🔸JDU के नरेंद्र नारायण बने बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर, लगातार 8वीं बार जीते हैं चुनाव
🔹IND vs SA 2nd Test Day 3 Stumps : दक्षिण अफ्रीका के बिना विकेट खोए 26 रन, 314 रन की बढ़त बनाई


==================================

==================================




























