नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > हिसार व अन्य आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – हांसी के काली देवी चौक के समीप मकान की छत से गिरने से एक युवती की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए हिसार के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। युवती की पहचान कलानौर निवासी 21 वर्षीय रचना के रूप में हुई है। घायल युवक विकास हांसी के ही रहने वाला है।घटना की सूचना पर सुबह पुलिस मौके पर पहुंची।

फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों शनिवार रात को छत से नीचे गिर गए। जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक युवती के परिजनों को सूचना दे दी है। शहर थाना प्रबंधक सुखजीत सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हांसी शहर के काली देवी मंदिर रोड पर ब्रह्मकुमारी आश्रम के पास शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। एक दुकान के ऊपरी कमरे में शराब पार्टी के दौरान खिड़की से गिरने से कलानौर निवासी एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, कमरे में तीन युवक और एक युवती शराब पी रहे थे।

इसी बीच किसी विवाद पर धक्का-मुक्की हो गई, जिसकी अफरा-तफरी में दोनों खिड़की से नीचे गिर पड़े। मृतक युवती की पहचान कलानौर निवासी के रूप में हो चुकी है, जबकि घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की गहन जांच चल रही है। अच्छी बात यह है कि पूरा हादसा आसपास के CCTV में कैद हो गया है, जिसका फुटेज खंगाला जा रहा है। पुलिस अन्य दो युवकों से भी पूछताछ कर रही है।

पटेल नगर हिसार मे गारमेंट्स की दुकान पर फर्जी फोन-पे मैसेज दिखा खरीदारी कर भागा, पुलिस ने पकड़ा !

हिसार टाइम्स – पी.एल.ए. चौकी पुलिस ने फोन-पे के माध्यम से धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी एएसआई अनूप ने बताया कि lसतीश कुमार पुत्र श्री मेहर चन्द, निवासी 8 मरला कॉलोनी पटेल नगर हिसार ने शिकायत दी कि वह पटेल नगर में “पाहवा गारमेंट्स” के नाम से दुकान करता है। दिनांक 24 जनवरी को शाम लगभग 7:50 बजे एक अज्ञात युवक उसकी दुकान पर आया और जैकेट खरीदने के बहाने ₹6,000 की फोन-पे पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर उससे नकद राशि लेकर फरार हो गया। बाद में खाता चेक करने पर राशि जमा नहीं पाई गई।

शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थाना सिविल लाइन हिसार में सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग अंकित कर आरोपी गांव सातरोड खास निवासी हर्ष कुमार उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹5,000 नकद एवं जैकेट बरामद की है। आरोपी को पूछताछ उपरांत माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

रेलवे स्टेशन हिसार के बाहर चाकू के बल पर फोनपे एप से जबरन पैसे ट्रांसफर करवाए फिर मोबाइल और नकदी छीन भागे

हिसार टाइम्स – अर्बन एस्टेट हिसार पुलिस ने रेलवे स्टेशन हिसार के बाहर हुई वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना अर्बन एस्टेट में शिकायतकर्ता संजय कुमार निवासी गांव सुलताना अहिरान, जिला झुंझुनूं (राजस्थान) ने 22 जनवरी को दी शिकायत में बताया कि दिनांक 9 जनवरी को वह देर रात रेलवे स्टेशन हिसार पहुंचा था। स्टेशन के बाहर आग तापते समय तीन युवकों ने उसे चाकू के बल पर डरा-धमकाकर उसका

मोबाइल फोन व नगद रुपये लूट लिए तथा मोबाइल में चल रहे फोन-पे एप के माध्यम से जबरन 13 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर करवा ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अर्बन एस्टेट में सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग अंकित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने जांच के दौरान भाटिया कॉलोनी फतेहाबाद निवासी सागर उर्फ बूटी तथा आजाद नगर फतेहाबाद निवासी शंकर लाल उर्फ दादा को गिरफ्तार किया है।

जांच अधिकारी ASI रामजीलाल ने बताया कि उक्त आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ हरिद्वार से हिसार आए थे और रेलवे स्टेशन के बाहर आग ताप रहे थे। पीड़ित के वहां बैठते ही आरोपियों ने चाकू के बल पर उसका मोबाइल फोन छीना और फोन-पे के माध्यम से राशि ट्रांसफर करवा कर उसे नकद में निकलवा लिया।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पूछताछ उपरांत माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपी की तलाश जारी है तथा छीना गया मोबाइल फोन और राशि की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

◾पंजाब में गणतंत्र दिवस से पहले धमाका, सरहिंद में रेलवे की आउटर लाइन पर ब्लास्ट, सुरक्षा अधिकारी घायल


◾ गोल्डन टेंपल के सरोवर में मुस्लिम युवक के कुल्ला करने का मामला, निहंग सिखों ने दर्ज कराई


◾ पाकिस्तान भी टी-20 वर्ल्ड कप से हट सकता है, PCB बोला- बांग्लादेश के साथ गलत हुआ, सरकार ने मना किया तो हम भी नहीं खेलेंगे


◾ चंडीगढ़ PGI ने 2 मरीजों की जान बचाई, 257 किलोमीटर दूर से लाकर लीवर ट्रांसप्लांट हुआ, पैंक्रियाज ट्रांसप्लांट भी सफल रहा


◾बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, भारत में खेलने से इनकार किया था, ICC ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया

◾Border2 फ़िल्म रिव्यू 4.5 star

यह फ़िल्म Pure Cinema है। Border की लिगेसी को Border 2 आगे लेकर गई है। लेकिन अगर आप पहले वाली बॉर्डर को याद करते हुए सिनेमा में जाते हैं तो आपको थोड़ी निराशा होती हैआप जब तक थिएटर में रहोगे तब तक आप Goosebumps पाते रहोगे, इस फ़िल्म की सबसे अच्छी बात स्टोरी टेलिंग है,सनी देओल ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वह ऐसे ही रोल करने के लिए बने हैं। इस फ़िल्म की देशभक्ति की भावना को देखते हुए वरुण धवन, दिलजीत दोसंज और अहान शैट्टी ने भी तगड़ी एक्टिंग की है।

◾Middle East में अमेरिकी युद्धपोतों की तैनाती से भड़का ईरान, IRGC बोला- ‘उंगली ट्रिगर पर, हमले को मानेंगे ऑल-आउट वॉर…’

◾US-ईरान तनाव चरम पर: प्रमुख यूरोपीय एयरलाइनों ने मिडिल ईस्ट की सभी उड़ानें रोकीं

◾ईरान ने भारत का जताया आभार: कहा- UNHRC में साथ देने के लिए शुक्रिया… आपने न्याय का पक्ष लिया

◾पाकिस्तान में शादी के जश्न में आत्मघाती धमाका; 7 की मौत व दर्जनों घायल, 17 साल के हमलावर का सिर बरामद

◾अगर चीन से ट्रेड डील की तो 100% लगाएंगे टैरिफ, कनाडा को ट्रंप की धमकी

◾संविधान को पवित्र मानते हैं पीएम मोदी, RSS ने भी इसे अपना लिया: शशि थरूर

◾भारी हिमपात का पूर्वानुमान : एयर इंडिया ने रद्द की न्यूयॉर्क और नेवार्क की उड़ानें, परिचालन पर होगा असर

◾मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- “इसे जल्द ही पूरे देश में लागू किया जाएगा”

◾पूर्व कांग्रेसी नेता शकील अहमद ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा “कांग्रेस में कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं है”

◾’बेटियों का उज्ज्वल भविष्य, देश की प्राथमिकता’, पीएम मोदी ने कहा- पिछले 10 वर्षों में शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहा विशेष जोर

◾जुबीन गर्ग के परिवार ने PM को लेटर लिखा: केस की सुनवाई के लिए विशेष कोर्ट बनाने की मांग, सिंगर की मौत सिंगापुर में हुई थी

◾बंगाल SIR,EC ने गड़बड़ी वाले 1.25 करोड़ नाम सार्वजनिक किए: पंचायत-ब्लॉक ऑफिस में चिपकाई जाएगी लिस्ट, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- जांच पारदर्शी रहे

◾पति-पत्नी के विवाद ने रोकी दिल्ली की बिजली: पति ने नहीं दिए ₹250, गुस्से में पत्नी हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ी, 3 घंटे बंद रही लाइन

◾जस्टिस उज्जल भुइयां बोले– जजों का तबादला न्यायपालिका का आंतरिक मामला: सरकार के खिलाफ फैसला देने पर ट्रांसफर ठीक नहीं, संविधान सर्वोच्च है

◾Cong v BJP: खरगे बोले- केंद्र ने राज्यपालों को कठपुतली बनाया; राहुल का आरोप- EC वोट चोरी में सहभागी

◾Korba: छत्तीसगढ़ में रातोंरात चुरा ले गए 40 साल पुराना 10 टन लोहे का पुल… कबाड़ में बेचा, पांच गिरफ्तार

◾Alert: लश्कर और जैश ने गणतंत्र दिवस पर देश को दहलाने की रची साजिश, पीओके से ऑपरेट हो रहे हैं पंजाब के गैंगस्टर

◾तीसरी संतान के जन्म पर भी महिला कर्मचारियों को पेड मैटरनिटी लीव देने का मद्रास हाई कोर्ट का निर्देश

◾बिहार में अजीबो गरीब सरकारी नोटिस : नाम है पानी की टंकी, पिता का नाम नल-जल योजना… अतिक्रमण हटाने के ऐसे नोटिस तामिल नहीं हो रहे

◾’भारत पर से 25% टैरिफ हटाने पर विचार कर सकता है अमेरिका’, Donald Trump के मंत्री ने दिए संकेत

◾क्या पाकिस्तान नहीं खेलेगा वर्ल्ड कप? बांग्लादेश के समर्थन में उतरा PCB, ICC पर लगाया भेदभाव का आरोप

◾अमेरिका में ‘बर्फानी’ कयामत… 15 राज्यों में इमरजेंसी घोषित, 1800 उड़ानें रद्द, तूफान की चपेट में 18 करोड़ लोग

◾Hazaribagh: सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, झड़प में 7 लोग घायल

◾पहली बार 14 कैरेट का सोना भी हुआ एक लाख रुपए : चांदी पहुंची साढ़े तीन लाख के पास

◾जीत के सिक्सर से चूकी RCB, दिल्ली कैपिटल्स ने रोका विजयरथ; प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

==================================

========================================