नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – हिसार के गांव मय्यड़ के पास शनिवार सुबह सिरसा-दिल्ली ट्रैक पर मालगाड़ी के आगे आकर एक महिला ने बेटी संग आत्महत्या कर ली। मृतका की छोटी बेटी का बचाव हो गया। उसे गंभीर हालत में हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। शवों को हांसी के नागरिक अस्पताल में रखवाया है। पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा। इस मामले महिला के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।

घटना को मय्यड़ वासी उमेद ने देखा था। उसने बताया वह रामायण रेलवे फाटक के पास था। एक महिला 2 बच्चियों का हाथ पकड़े मालगाड़ी की तरफ जा रही थी। ड्राइवर ने ब्रेक भी लगाई लेकिन छोटी बेटी ठोकर लगने पर पटरी के बीच में गिर गई। बड़ी बेटी ने हाथ छुड़वाने का प्रयास किया लेकिन महिला ने छोड़ा नहीं। उसे साथ लेकर ट्रेन के आगे कूद गई जिससे दोनों की जान चली गई। वहीं, दूसरी बच्ची मालगाड़ी के नीचे फंस गई थी। गाड़ी रुकने के बाद तुरंत दौड़कर गया और बच्ची को नीचे से निकाला।

खून से लथपथ हालत में अपनी शर्ट में लपेट बाइक से रामायण टोल पर गया। वहां एंबुलेंस से बच्ची को हांसी के अस्पताल में दाखिल करवाया जिसके बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया। मुझे मालगाड़ी स्टाफ ने बच्ची को उठाने से रोका था। बोले कि पुलिस आने के बाद लेकर जाना। मैंने कहा केस करवा लेना लेकिन उसे लेकर जाऊंगा।
हादसे के बाद गांव में सन्नाटा: गांव में चर्चा, सवाल- क्यों जान दी भगाना गांव में हादसे के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रमिला ने सुसाइड का कदम क्यों उठाया? यह सवाल हर जुबां पर था। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार में कोई झगड़े की बात नहीं सुनी। न घर में किसी प्रकार की कमी। पढ़ा-लिखा परिवार। न मायका पक्ष की कोई भी शिकायत है और न ही ससुराल पक्ष से कोई शिकायत है। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया ये अभी कहा नहीं जा सकता।

ट्रेन रुकी तो अनहोनी का अंदेशा हुआ, पास जाकर देखा तो वही महिला थी : अजय
11.47 बजे हांसी की तरफ से मालगाड़ी आई और रामायण-मय्यड़ फाटक के बीच रुक गई। मुझे अनहोनी का अंदेशा हुआ। जब गाड़ी रुकने के बारे में पता किया तो वही महिला अपनी 2 बेटियों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई थी, जिसमें से एक बच्ची की जान बच गई। मां व बड़ी बेटी दम तोड़ चुकी थी। रेलवे पुलिस के आने और शव उठाने तक लगभग एक घंटा 11 मिनट तक गाड़ी खड़ी रही। 12.58 बजे ट्रैक क्लियर होने पर हिसार स्टेशन की तरफ रवाना हुई। महिला के कदम उठाने की जानकारी नहीं है।” -जैसे गेटमैन, अजय कुमार ने बताया।

मायके जाने की कह निकली थी, मैंने कहा बस अड्डे तक छोड़ आता हूं, वह खुद चली गई : पति
मेरी वर्ष 2006 में खेड़ी गगन वासी प्रमिला से शादी हुई थी। हमारी 4 बेटियां हैं। इनमें बड़ी बेटी प्राची 11वीं व दूसरे नंबर पर परिधि 8वीं कक्षा में पढ़ती है, जो कि स्कूल गई थी। तीसरे नंबर पर निकिता तीसरी कक्षा व चौथे नंबर पर बेटी प्रीत थी। सुबह करीब सवा 11 बजे निकिता व प्रीत को लेकर पत्नी प्रमिला मायके जाने की कहकर निकल रही थी। मैंने कहा था कि बस अड्डे तक छोड़ आता हूं लेकिन वह बोली कि खुद चली जाऊंगी। कुछ देर बाद हादसे का पता चला। छोटी बच्ची घायल है और जिंदल अस्पताल में दाखिल है। हमारे बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव नहीं था। न कोई झगड़ा था। उसके मन में क्या चल रहा था? यह नहीं पता। अगर वह मन की बात साझा करती तो…। -जैसा कि महिला के पति नरेंद्र पंघाल ने बताया।

पटेल नगर हिसार मे गारमेंट्स की दुकान पर फर्जी फोन-पे मैसेज दिखा खरीदारी कर भागा, पुलिस ने पकड़ा !
हिसार टाइम्स – पी.एल.ए. चौकी पुलिस ने फोन-पे के माध्यम से धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी एएसआई अनूप ने बताया कि lसतीश कुमार पुत्र श्री मेहर चन्द, निवासी 8 मरला कॉलोनी पटेल नगर हिसार ने शिकायत दी कि वह पटेल नगर में “पाहवा गारमेंट्स” के नाम से दुकान करता है। दिनांक 24 जनवरी को शाम लगभग 7:50 बजे एक अज्ञात युवक उसकी दुकान पर आया और जैकेट खरीदने के बहाने ₹6,000 की फोन-पे पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर उससे नकद राशि लेकर फरार हो गया। बाद में खाता चेक करने पर राशि जमा नहीं पाई गई।

शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थाना सिविल लाइन हिसार में सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग अंकित कर आरोपी गांव सातरोड खास निवासी हर्ष कुमार उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹5,000 नकद एवं जैकेट बरामद की है। आरोपी को पूछताछ उपरांत माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

रेलवे स्टेशन हिसार के बाहर चाकू के बल पर फोनपे एप से जबरन पैसे ट्रांसफर करवाए फिर मोबाइल और नकदी छीन भागे
हिसार टाइम्स – अर्बन एस्टेट हिसार पुलिस ने रेलवे स्टेशन हिसार के बाहर हुई वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना अर्बन एस्टेट में शिकायतकर्ता संजय कुमार निवासी गांव सुलताना अहिरान, जिला झुंझुनूं (राजस्थान) ने 22 जनवरी को दी शिकायत में बताया कि दिनांक 9 जनवरी को वह देर रात रेलवे स्टेशन हिसार पहुंचा था। स्टेशन के बाहर आग तापते समय तीन युवकों ने उसे चाकू के बल पर डरा-धमकाकर उसका

मोबाइल फोन व नगद रुपये लूट लिए तथा मोबाइल में चल रहे फोन-पे एप के माध्यम से जबरन 13 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर करवा ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अर्बन एस्टेट में सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग अंकित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने जांच के दौरान भाटिया कॉलोनी फतेहाबाद निवासी सागर उर्फ बूटी तथा आजाद नगर फतेहाबाद निवासी शंकर लाल उर्फ दादा को गिरफ्तार किया है।

जांच अधिकारी ASI रामजीलाल ने बताया कि उक्त आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ हरिद्वार से हिसार आए थे और रेलवे स्टेशन के बाहर आग ताप रहे थे। पीड़ित के वहां बैठते ही आरोपियों ने चाकू के बल पर उसका मोबाइल फोन छीना और फोन-पे के माध्यम से राशि ट्रांसफर करवा कर उसे नकद में निकलवा लिया।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पूछताछ उपरांत माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपी की तलाश जारी है तथा छीना गया मोबाइल फोन और राशि की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।





◾पंजाब में गणतंत्र दिवस से पहले धमाका, सरहिंद में रेलवे की आउटर लाइन पर ब्लास्ट, सुरक्षा अधिकारी घायल
◾ गोल्डन टेंपल के सरोवर में मुस्लिम युवक के कुल्ला करने का मामला, निहंग सिखों ने दर्ज कराई

◾ पाकिस्तान भी टी-20 वर्ल्ड कप से हट सकता है, PCB बोला- बांग्लादेश के साथ गलत हुआ, सरकार ने मना किया तो हम भी नहीं खेलेंगे
◾ चंडीगढ़ PGI ने 2 मरीजों की जान बचाई, 257 किलोमीटर दूर से लाकर लीवर ट्रांसप्लांट हुआ, पैंक्रियाज ट्रांसप्लांट भी सफल रहा
◾बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, भारत में खेलने से इनकार किया था, ICC ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया

◾Border2 फ़िल्म रिव्यू 4.5 star
यह फ़िल्म Pure Cinema है। Border की लिगेसी को Border 2 आगे लेकर गई है। लेकिन अगर आप पहले वाली बॉर्डर को याद करते हुए सिनेमा में जाते हैं तो आपको थोड़ी निराशा होती हैआप जब तक थिएटर में रहोगे तब तक आप Goosebumps पाते रहोगे, इस फ़िल्म की सबसे अच्छी बात स्टोरी टेलिंग है,सनी देओल ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वह ऐसे ही रोल करने के लिए बने हैं। इस फ़िल्म की देशभक्ति की भावना को देखते हुए वरुण धवन, दिलजीत दोसंज और अहान शैट्टी ने भी तगड़ी एक्टिंग की है।

◾Middle East में अमेरिकी युद्धपोतों की तैनाती से भड़का ईरान, IRGC बोला- ‘उंगली ट्रिगर पर, हमले को मानेंगे ऑल-आउट वॉर…’
◾US-ईरान तनाव चरम पर: प्रमुख यूरोपीय एयरलाइनों ने मिडिल ईस्ट की सभी उड़ानें रोकीं

◾ईरान ने भारत का जताया आभार: कहा- UNHRC में साथ देने के लिए शुक्रिया… आपने न्याय का पक्ष लिया
◾पाकिस्तान में शादी के जश्न में आत्मघाती धमाका; 7 की मौत व दर्जनों घायल, 17 साल के हमलावर का सिर बरामद
◾अगर चीन से ट्रेड डील की तो 100% लगाएंगे टैरिफ, कनाडा को ट्रंप की धमकी

◾संविधान को पवित्र मानते हैं पीएम मोदी, RSS ने भी इसे अपना लिया: शशि थरूर
◾भारी हिमपात का पूर्वानुमान : एयर इंडिया ने रद्द की न्यूयॉर्क और नेवार्क की उड़ानें, परिचालन पर होगा असर
◾मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- “इसे जल्द ही पूरे देश में लागू किया जाएगा”

◾पूर्व कांग्रेसी नेता शकील अहमद ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा “कांग्रेस में कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं है”
◾’बेटियों का उज्ज्वल भविष्य, देश की प्राथमिकता’, पीएम मोदी ने कहा- पिछले 10 वर्षों में शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहा विशेष जोर
◾जुबीन गर्ग के परिवार ने PM को लेटर लिखा: केस की सुनवाई के लिए विशेष कोर्ट बनाने की मांग, सिंगर की मौत सिंगापुर में हुई थी

◾बंगाल SIR,EC ने गड़बड़ी वाले 1.25 करोड़ नाम सार्वजनिक किए: पंचायत-ब्लॉक ऑफिस में चिपकाई जाएगी लिस्ट, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- जांच पारदर्शी रहे
◾पति-पत्नी के विवाद ने रोकी दिल्ली की बिजली: पति ने नहीं दिए ₹250, गुस्से में पत्नी हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ी, 3 घंटे बंद रही लाइन
◾जस्टिस उज्जल भुइयां बोले– जजों का तबादला न्यायपालिका का आंतरिक मामला: सरकार के खिलाफ फैसला देने पर ट्रांसफर ठीक नहीं, संविधान सर्वोच्च है

◾Cong v BJP: खरगे बोले- केंद्र ने राज्यपालों को कठपुतली बनाया; राहुल का आरोप- EC वोट चोरी में सहभागी
◾Korba: छत्तीसगढ़ में रातोंरात चुरा ले गए 40 साल पुराना 10 टन लोहे का पुल… कबाड़ में बेचा, पांच गिरफ्तार
◾Alert: लश्कर और जैश ने गणतंत्र दिवस पर देश को दहलाने की रची साजिश, पीओके से ऑपरेट हो रहे हैं पंजाब के गैंगस्टर

◾तीसरी संतान के जन्म पर भी महिला कर्मचारियों को पेड मैटरनिटी लीव देने का मद्रास हाई कोर्ट का निर्देश
◾बिहार में अजीबो गरीब सरकारी नोटिस : नाम है पानी की टंकी, पिता का नाम नल-जल योजना… अतिक्रमण हटाने के ऐसे नोटिस तामिल नहीं हो रहे
◾’भारत पर से 25% टैरिफ हटाने पर विचार कर सकता है अमेरिका’, Donald Trump के मंत्री ने दिए संकेत

◾क्या पाकिस्तान नहीं खेलेगा वर्ल्ड कप? बांग्लादेश के समर्थन में उतरा PCB, ICC पर लगाया भेदभाव का आरोप
◾अमेरिका में ‘बर्फानी’ कयामत… 15 राज्यों में इमरजेंसी घोषित, 1800 उड़ानें रद्द, तूफान की चपेट में 18 करोड़ लोग
◾Hazaribagh: सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, झड़प में 7 लोग घायल

◾पहली बार 14 कैरेट का सोना भी हुआ एक लाख रुपए : चांदी पहुंची साढ़े तीन लाख के पास
◾जीत के सिक्सर से चूकी RCB, दिल्ली कैपिटल्स ने रोका विजयरथ; प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

==================================

==================================

































