नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – हरियाणा के हांसी में शराब पार्टी के दौरान छत से गिरकर मृत युवती रजनी (20) के मामले में नया खुलासा हुआ है। इतनी कम उम्र में रजनी ने सिवानी के बड़वा, कलानौर और रोहतक में तीन शादियां कर ली थीं। वर्तमान में वह रोहतक में रह रही थी।चरखी दादरी निवासी रजनी के माता-पिता हांसी पहुंचे, लेकिन शव ले जाने से साफ इनकार कर दिया। प्रशासन की मौजूदगी में हांसी में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

परिजनों का कहना है कि रजनी का व्यवहार ठीक नहीं था, इसलिए उन्होंने उसे काफी समय पहले बेदखल कर दिया था।रजनी के माता-पिता ने बताया कि उनके पांच संतानें हैं—तीन बहनें और दो भाई। रजनी चौथी संतान थी। उसकी एक छोटी बेटी नाना-नानी के पास रह रही है। शनिवार शाम 6 बजे रजनी ने परिवार से आखिरी बार फोन पर बात की, तबीयत खराब बताई और सुबह दोबारा कॉल करने का वादा किया। सुबह पिता के कॉल पर फोन कट गया, फिर मौत की खबर मिली।

ब्रेकर पर उछलने से पटाखों से भरे ट्रक में विस्फोट, ट्रक की बॉडी फटी, दूर तक हुए धमाके !

हिसार टाइम्स – हिसार जिले के भिवानी रोहिल्ला गांव के पास पटाखों से भरी एक गाड़ी में अचानक विस्फोट हो गया। यह घटना सड़क पर बने एक ब्रेकर पर गाड़ी के उछलने के कारण हुई। विस्फोट इतना तेज था कि ट्रक की बॉडी फट गई और सड़क पर पटाखे बिखर गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह ट्रक करनाल से पटाखों की खेप लेकर मध्य प्रदेश की ओर जा रहा था। जैसे ही गाड़ी ब्रेकर से उछली, पटाखों में धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग सतर्क हो गए और कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी बाधित हो गया।

विस्फोट के बाद ट्रक ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को तुरंत गांव के रिहायशी इलाके से बाहर निकाला। ड्राइवर ने बिना देरी किए दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

राहत की बात यह रही कि विस्फोट के बावजूद ट्रक में आग नहीं लगी। यदि आग लग जाती तो रिहायशी इलाके के पास एक बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में पटाखे बिखर गए, जिन्हें आसपास के लोग उठाकर अपने घरों को ले गए।घटना की सूचना मिलने पर बालसमंद पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जयबीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दमकल विभाग को सूचित कर हालात का जायजा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह विस्फोट कुछ देर बाद गांव के अंदर होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

26 जनवरी को ड्रोन उडाने पर पूर्ण प्रतिबंध

हिसार टाइम्स – जिलाधीश महेंद्र पाल ने 26 जनवरी को गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। कार्यक्रम स्थल को ड्रोन नियम 2021 के अनुसार रेड जोन घोषित कर निषेधाज्ञा जारी की गई है।

आदेशों के मुताबिक, VVIP मार्गों, कार्यक्रम स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना, 2 किमी दायरे में लाठी, डंडा, तलवार, गंडासा, आग्नेयास्त्र या घातक हथियार ले जाना, खुले पेट्रोल-डीजल के कंटेनर रखना तथा VVIP/VIP स्थलों के 75 मीटर परिसर में सड़क किनारे वाहन खड़ा करना पूरी तरह प्रतिबंधित है।ये आदेश जिला हिसार की आधिकारिक वेबसाइट https://hisar.gov.in पर उपलब्ध हैं। उल्लंघन करने वालों पर धारा 223 सहित अन्य प्रावधानों के तहत कार्रवाई होगी। हिसारवासी समारोह का आनंद लेने के लिए इन नियमों का पालन करें।

ट्रक की टक्कर लगने से बाइक पर सवार महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

हिसार टाइम्स – हिसार के टोकस गांव के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक पर जा रहे एक दंपति को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 45 वर्षीय महिला सुमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके 50 वर्षीय पति सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सुमन और सुभाष बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। उनके साथ उनका 13 वर्षीय बेटा भी था। अचानक पीछे से आया ट्रक बाइक से टकरा गया। हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि सुमन को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुभाष को गंभीर हालत में नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

◾अयोध्या में हड़कंप! 26 जनवरी के दिन राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने संदिग्ध को दबोचा

◾Divorce is final: अमेरिका के अलग होने पर WHO ने तोड़ी चुप्पी, टेड्रोस बोले-आपके फैसले से दुनिया में खतरा बढ़ा

◾अब तेजस्वी यादव संभालेंगे RJD की कमान, बनाए गए पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

◾’भारत जो चाहता है वही होगा’, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर ईयू कमिश्नर ने दिए संकेत

◾10 हजार जवान, 3000 कैमरे और AI चश्मे से निगरानी… गणतंत्र दिवस पर दिल्ली अभेद किले में तब्दील

◾धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्मश्री सम्मान: शिबू सोरेन-अलका याग्निक को पद्म भूषण, 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार का ऐलान

◾पंजाब सीमा पार नार्को-आतंकवाद मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, पूछताछ जारी

◾किसान आत्महत्या मामला : कांग्रेस ने गठित की 9 सदस्यीय समिति, पीड़ति परिवार और अधिकारियों से बात कर तथ्यों की जांच करने का दिया निर्देश

◾मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम : ऑनलाइन आवेदन शुरू, युवाओं को मिलेगा 10 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण

◾अनोखी चोरी: व्यापारी को लूटने के बाद बदमाशों ने मंदिर में चढ़ाएं पचास हजार रुपये

◾कांग्रेस हाईकमान से मतभेद की अटकलों के बीच शशि थरूर ने माफी मांगने से किया इनकार

◾गणतंत्र दिवस से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश, कहा- ‘महिला नेतृत्व से ही बनेगा विकसित भारत’

◾जेएनयू ने पीएचडी के अंतिम वर्ष के छात्रों को दी बड़ी राहत, मई 2026 तक हॉस्टल सुविधा रहेगी जारी

◾अमेरिकी परिवारों से अरबों डॉलर लूट रहे चीन से जुड़े स्कैम नेटवर्क, अब सख्त कानून लाने की तैयारी

◾J&K: सांबा जिले में बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया

◾’ये तो हमारा अपमान…’, हसीना के भाषण से भड़क गई बांग्लादेश सरकार, भारत से रिश्तों की दुहाई

◾एक कप चाय बनी तलाक की वजह, दूध कम पड़ा तो थाने पहुंच गए पति-पत्नी

◾लखनऊ मेट्रो की ईमानदारी… ट्रेन में छूटा नोटों से भरा बैग, UPMRC ने मात्र 20 मिनट में लौटाए 1 लाख रुपये

◾Bangladesh Hindu murder: गराज में सो रहे हिंदू युवक को जिंदा जलाया, सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की करतूत

◾अमेरिका में बर्फीले तूफान का तांडव, 12 राज्यों में इमरजेंसी, 40% आबादी प्रभावित और लाखों घरों की बिजली गुल

◾बदरीनाथ-केदारनाथ में भी अब गैर-हिंदुओं की ‘नो एंट्री’! हरिद्वार में उठी मांग, BKTC सरकार को भेजेंगी प्रस्ताव

◾ICC ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी, T20 विश्व कप से हो सकता है बैन

◾अबू धाबी में रूस और यूक्रेन के बीच अमेरिकी मध्यस्थता में शांति वार्ता बिना किसी ठोस नतीजे के खत्म हो गई.

◾T20 World Cup 2026 : बहिष्कार की धमकी से डरा पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान

◾अभिषेक-सूर्यकुमार की आंधी में उड़ी न्यूजीलैंड, 60 गेंद में चेज कर डाले 154 रन; टीम इंडिया की 8 विकेट से बंपर जीत

==================================

==================================