◾सर्वोदय मल्टी स्पेशलिटी एवं कैंसर अस्पताल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया


हिसार टाइम्स – हिसार स्थित सर्वोदय मल्टी स्पेशलिटी एवं कैंसर अस्पताल में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल के सभी डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, सपोर्टिंग स्टाफ, गार्ड्स तथा मैनेजमेंट के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा फहराकर की गई, जिसके बाद आसमान में गुब्बारे छोड़कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।

सभी उपस्थितजनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया तथा देशभक्ति गीतों के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. विनीत यादव ने अपने संदेश में कहा कि जिस प्रकार हमारे सैनिक सरहद पर देश की रक्षा करते हैं,

उसी प्रकार डॉक्टर, नर्सिंग एवं पूरा अस्पताल स्टाफ देश के भीतर रहकर मरीजों का उपचार कर मानव सेवा के माध्यम से राष्ट्र सेवा करता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों के समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।कार्यक्रम का समापन देश सेवा एवं मानव कल्याण के संकल्प के साथ किया गया।