नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र में रिश्ता देखने गए एक ही परिवार की खुशियों पर रविवार रात दर्दनाक हादसे ने विराम लगा दिया। बनभौरी मार्ग पर रविवार देर रात भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब सगाई समारोह से लौट रही एक ब्रेजा गाड़ी पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई और फिर बेकाबू होकर पेड़ से जा भिड़ी।बरवाला उपमंडल में हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

टक्कर से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसमें बैठे लोग अंदर ही फंस गए थे। पुलिस ने सभी को किसी तरह गाड़ी से बाहर निकाला। घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। साथ ही तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।पुलिस के मुताबिक, गांव संदलाना निवासी सुरेश अपने परिवार के साथ रविवार को बरवाला में एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। परिवार के कुल 9 सदस्य ब्रेजा गाड़ी से इस समारोह में शामिल होने आए थे। सगाई समारोह में शामिल होने के बाद रात करीब 9 बजे ये सभी वापस लौट रहे थे।

सरहेड़ा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई गाड़ी
पुलिस के मुताबिक, वापस लौट समय इस परिवार की गाड़ी सरहेड़ा के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद बाद गाड़ी सड़क किनारे एक पेड़ से भी टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार सभी 9 लोग घायल हो गए

मृतकों की पहचान गांव संदलाना के रहने वाले सुरेश (35), रेखा (30) और मासूम अरमान (7) हैं। वहीं, रामनिवास, विनोद, सोनिया, सुनीता, रानी और रोशनी घायल हो गए हैं। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि ट्रैक्टर ट्राली और पेड़ से टकराने के बाद गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए थे। इस पर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। साथ ही गाड़ी में फंसे लोगों को भी निकालने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

तीन की मौत, 6 घायल
पुलिस के मुताबिक, हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 6 लोग घायल हो गए थे। मृतकों की पहचान सुरेश (35), रेखा (30) और मासूम अरमान (7) के रूप में हुई, जबकि रामनिवास, विनोद, सोनिया, सुनीता, रानी और रोशनी घायल हो गए। पुलिस ने किसी तरह इन सभी को गाड़ी से निकाला और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

हिसार,कमरे मे आग जलाकर सोए तीन लोगों की हुई मौत !
हिसार टाइम्स – हिसार में सोमवार को दम घुटने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है। हादसा ढंडूर गांव में स्थित एक फर्नीचर फैक्ट्री में हुआ। पांचों लोग लोहे की बाल्टी में आग लगाकर कमरा बंद कर सोए थे।साथी कर्मचारी कमरे में आया तो पांचों लोग बेसुध पड़े हुए थे। इसके बाद तुरंत पांचों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां 3 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मरने वाले एक युवक की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। मंगलवार को तीनों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।मिली जानकारी के अनुसार, ढंडूर गांव स्थित एक फर्नीचर फैक्ट्री में उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के रहने वाले अनुज, अमरजीत, शिवा, संजय और अंबेडकर नगर निवासी साहिल पांच दिन पहले ही काम करने आए थे। गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के कारण सोमवार को फैक्ट्री में कोई काम नहीं था,

इसलिए पांचों कमरे में सोए हुए थे।सोमवार दोपहर करीब 1 बजे तक जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई और बाहर की लाइट भी जलती रही, तो पास के क्वार्टर में रहने वाले फैक्ट्री कर्मचारी आशुतोष को शक हुआ। आशुतोष ने आसपास के अन्य कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद कमरे की ऊपर बनी कांच की खिड़की से झांक कर देखा गया, जहां पांचों लोग बेसुध हालत में पड़े मिले।
हिसार में शिक्षा मंत्री ढांडा ने फहराया तिरंगा,सभी शिक्षण संस्थानों में की छुट्टी की घोषणा, फिर भी खुले हैं स्कूल !
हिसार टाइम्स – हिसार के राजकीय कॉलेज मैदान में आज 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरी गरिमा और देशभक्ति के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद पूरा मैदान राष्ट्रगान की धुन से गूंज उठा।


ध्वजारोहण के पश्चात शिक्षा मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। इस बार परेड की कमान महिला शक्ति का परिचय देते हुए DSP ने संभाली। परेड में जिला पुलिस, हरियाणा सशस्त्र पुलिस, हरियाणा गृह रक्षी की प्लाटूनों के साथ-साथ NCC और स्काउट की टुकड़ियों ने अनुशासित कदमताल करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों तथा उनके परिजनों को सम्मानित भी किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए पांच लाख रुपए की राशि देने तथा जिला के सभी शिक्षण संस्थानों में मंगलवार के लिए छुट्टी की घोषणा भी की।



◾भारत-EU के बीच होने जा रही दुनिया की सबसे बड़ी डील, आज होगा ऐलान
◾ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने मध्य पूर्व में तैनात किया एयरक्राफ्ट कैरियर, तेहरान ने दी कड़ी चेतावनी

◾ गणतंत्र दिवस पर भारत ने उड़ाया वही BS-022 राफेल, जिसे PAK ने किया था मार गिराने का दावा
◾पंजाब में बड़ी कार्रवाई: कुख्यात गैंगस्टर Goldy Brar के माता-पिता गिरफ्तार
◾अमेरिका के बैंगोर एयरपोर्ट पर प्राइवेट जेट क्रैश: बर्फीले तूफान के बीच टेकऑफ के दौरान हुआ हादसा, 8 लोग थे सवार

◾77वां गणतंत्र दिवस: कर्तव्य पथ पर दिखी आत्मनिर्भर भारत की झलक, ऑपरेशन सिंदूर की झांकी भी हुई शामिल
◾अमेरिका में सदी की सबसे खतरनाक सर्दी: बर्फबारी से -31 डिग्री हुआ तापमान, ठहरी जिंदगी; उत्तरपूर्व में 25 मौतें

◾अमेरिका के बिना यूरोप असुरक्षित?: NATO प्रमुख का तंज, बोले- खुद रक्षा कर लेंगे, ऐसा सोचने वालों को शुभकामनाएं
◾प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई, कहा- भारत की आन-बान और शान का प्रतीक है ये महापर्व

◾गाजा में अंतिम इजरायली बंधक का मिला शव, मानवीय सहायता के लिए खुल सकता है रफाह बॉर्डर
◾आधार में फिंगरप्रिंट की जगह चेहरे से पहचान की तैयारी: हर महीने 100 करोड़ ऑथेंटिकेशन का टारगेट, AI और क्वांटम तकनीक से सुरक्षा बढ़ेगी

◾सदानंद सरस्वती बोले- अविमुक्तेश्वरानंद को तीनों शंकराचार्यों का समर्थन:अविमुक्तेश्वरानंद बोले- अब लड़ाई असली-नकली हिंदू में, जब योगी चाहेंगे तभी स्नान होगा
◾कोलकाता में भीषण अग्निकांड, मोमो फैक्ट्री और डेकोरेटर गोदाम में आग लगने से 8 की मौत, 20 लापता
◾ट्रंप ने भारत को ‘दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र’ बताया, शी जिनपिंग ने कहा-‘अच्छा पड़ोसी’

◾शेख़ हसीना के दिल्ली से दिए बयान पर बांग्लादेश नाराज़, भारत पर कूटनीतिक मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाया
◾राष्ट्रपति की भी न मानी बात? एट होम कार्यक्रम में राहुल ने नहीं पहना असम का पटका
◾पहले पूछा धर्म फिर मारा चाकू, अमेरिका में पहलगाम जैसा हमला, अब खुद के दरवाजे तक पहुंची नफरत
◾रिश्ते संभालने में जुटे ट्रंप, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला से 50 मिनट की बात

◾बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन पर गरमाया मुद्दा, मुस्लिम संगठन ने जताई आपत्ति
◾सात दिवसीय जयपुर आर्ट वीक का आयोजन : 27 जनवरी से 3 फरवरी तक, शहर के 11 स्थलों पर आयोजित
◾मध्य मेक्सिको में फुटबॉल मैच के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी में 11 लोगों की मौत, पुलिस जांच जारी
◾ट्रंप प्रशासन की सख्ती से भारतीय पेशेवरों की बढ़ी मुश्किलें, 2027 तक के लिए इंटरव्यू स्लॉट खत्म

◾गणतंत्र दिवस पर राहुल-खड़गे तीसरी लाइन में बैठे दिखे: कांग्रेस का मोदी-शाह पर अपमान करने का आरोप; पहली लाइन में बैठे आडवाणी की पुरानी फोटो दिखाई
◾जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सर्च ऑपरेशन जारी, कल मुठभेड़ के बाद 2–3 आतंकी फरार हुए
◾राजस्थान के 3 शहरों में माइनस में तापमान: MP-यूपी सहित 7 राज्यों में बारिश, हिमाचल में तूफान का अलर्ट; बर्फबारी से 835 सड़कें बंद

◾Cricket News: सदी का सूखा खत्म, बिहार ने रणजी ट्रॉफी का फाइनल 568 रन से जीता; प्लेट ग्रुप के खिताब पर कब्जा
◾बांग्लादेश की जगह शामिल Scotland ने T20 World Cup 2026 के लिए किया टीम का एलान, रिची बेरिंगटन करेंगे कप्तानी
◾वेस्टइंडीज का टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड रिलीज: क्वेंटिन सैम्प्सन और शमार जोसेफ को पहली बार मौका; विकेटकीपर शाई होप कप्तानी करेंगे

◾वायुसेना ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पाकिस्तान को याद दिलाया ऑपरेशन सिंदूर, IAF ने दिखाए एयर स्ट्राइक वाले हथियार
◾पीएम मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इंडिया एनर्जी वीक (आईईडब्ल्यू) 2026 सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम 27 से 30 जनवरी के बीच दक्षिण गोवा में आयोजित होने वाला है।
◾भारत-यूरोपीय यूनियन के बीच सबसे बड़ी ट्रेड डील आज, 200 करोड़ लोगों का मार्केट बनेगा, दुनिया की 25% इकोनॉमी इसके दायरे में होगी

◾राष्ट्रपति की भी न मानी बात, राहुल गांधी ने एट होम कार्यक्रम में नहीं पहना असम का पटका; BJP का दावा
◾कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पलटवार किया। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे भी पटका पहने हुए नहीं दिख रहे हैं। पवन खेड़ा ने सवाल उठाया, ‘क्या आप राजनाथ सिंह जी से भी माफी मांगने को कहेंगे?

◾लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को गणतंत्र दिवस समारोह में तीसरी पंक्ति में बैठाने पर कांग्रेस नेताओं ने सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की मानसिकता और विपक्ष के नेताओं की गरिमा के प्रति असम्मान को दर्शाता है,2014 तक विपक्ष के नेता सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और एलके आडवाणी हमेशा पहली पंक्ति में वहीं बैठते थे
◾कांग्रेस ने मोदी सरकार की जाति जनगणना की नीयत पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि जनगणना के फॉर्म में ओबीसी का जिक्र न होना शक पैदा करता है। कांग्रेस ने मांग की है कि प्रक्रिया तय करने से पहले सभी दलों और राज्यों से बात की जाए

◾जिनपिंग ने भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई दी, कहा- ड्रैगन और हाथी साथ डांस करें; ट्रम्प बोले- भारत-अमेरिका का ऐतिहासिक रिश्ता
◾उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता संशोधन अध्यादेश को राज्यपाल की मंजूरी, तुरंत प्रभाव से हुआ लागू;
◾ महाराष्ट्र में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ। ‘राष्ट्र प्रथम’ पहल के तहत राज्य के एक लाख से ज्यादा स्कूलों के दो करोड़ से अधिक छात्रों ने एक साथ देशभक्ति गीतों पर सामूहिक व्यायाम किया। यह आयोजन इतना बड़ा था कि इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता दी है

◾ पश्चिम बंगाल में दो गोदामों में आग, 8 की मौत, कई मजदूर के फंसे होने की आशंका; सात घंटे में 12 दमकल गाड़ियों ने आग बुझाई
◾ सरकारी बैंकों में आज हड़ताल, नकद लेनदेन और चेक क्लियरेंस जैसे काम नहीं होंगे, लगातार चौथे दिन बैंक बंद
◾ कश्मीर से दिल्ली तक ठंड का सितम, पश्चिमी विक्षोभ से बदल रहा मौसम का मिजाज; IMD ने जारी किया अलर्ट

◾ट्रंप को झटका देने की तैयारी में कनाडा के PM मार्क कार्नी! जल्द कर सकते हैं भारत दौरा, बड़ी डील की तैयारी
◾ अमेरिका में बर्फ़ीले तूफ़ान के बीच प्राइवेट जेट क्रैश, 7 लोगों की मौत 1 गंभीर रूप से घायल

◾ दुनिया को डराने वाले ट्रम्प यूरोप के आगे क्यों झुके, 27 देशों ने ‘ट्रेड बाजूका’ की धमकी दी; घबराए ट्रम्प ने 10% टैरिफ हटाया
◾अमेरिका ने अपना बड़ा युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन और उसके साथ तीन युद्धपोत (डिस्ट्रॉयर) पश्चिम एशिया भेज दिए हैं। इससे साफ संकेत मिलता है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड के मुताबिक यह जहाजों का समूह अभी हिंद महासागर में है, ईरान के पास वाले अरब सागर में नहीं। लेकिन इसके आने से इलाके में हजारों अमेरिकी सैनिक और सैन्य ताकत बढ़ गई है।
=======================================

========================================


































