नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – हरियाणा के पंचकूला जिला अंतर्गत पिंजौर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में धोखाधड़ी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शातिर जालसाज ने बैंक के अधिकृत सुनारों के साथ मिलीभगत कर नकली सोने पर करीब सवा 13 लाख रुपए का गोल्ड लोन ले लिया। इस बड़ी ठगी का खुलासा तब हुआ जब आरोपी द्वारा लोन न चुकाने पर बैंक ने उन जेवरों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की। बैंक मैनेजर कुष्ण कुमार सौरभ की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कर्जदार और बैंक पैनल के दो सुनारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, हिसार के पटेल नगर निवासी संदीप ने खुद को कर्ज की जरूरत बताकर बैंक से संपर्क किया था। उसने पहली बार 10 अक्टूबर 2024 को सोने की चूड़ियां गिरवी रखकर लोन की अर्जी दी। बैंक के नियमों के अनुसार जेवरों की शुद्धता जांचने के लिए पैनल पर मौजूद सुनार अनमोल बंसल और हरीश बंसल को बुलाया गया, जिन्होंने जेवरों को असली प्रमाणित किया। इसके आधार पर बैंक ने संदीप को 4 लाख 30 हजार रुपए का लोन जारी कर दिया। विश्वास जमने के बाद, आरोपी ने इसी तरह 16 नवंबर और 13 दिसंबर 2024 को भी बैंक को झांसा दिया और दो किस्तों में लगभग 8 लाख 95 हजार रुपए का अतिरिक्त लोन प्राप्त कर लिया।

धोखाधड़ी की यह परतें तब खुलीं जब संदीप ने समय पर लोन की किस्तें जमा नहीं कीं। बैंक द्वारा बार-बार नोटिस भेजने और अखबारों में नीलामी की सूचना प्रकाशित करवाने के बावजूद जब वह नहीं लौटा, तो बैंक ने जेवरों की ऑक्शन की तैयारी की। नीलामी के लिए बुलाए गए ‘लक्ष्मी ज्वैलर्स’ ने जब जेवरों की गहन जांच की, तो पाया कि वे असली सोना नहीं बल्कि केवल ‘गोल्ड प्लेटेड’ यानी सोने की परत चढ़े हुए नकली जेवर थे। बैंक अधिकारियों के होश तब उड़ गए जब उन्हें अहसास हुआ कि उनके अपने ही पैनल के सुनारों ने गलत रिपोर्ट देकर बैंक को चूना लगवाया है। फिलहाल पुलिस इस त्रिकोणीय मिलीभगत की बारीकी से जांच कर रही है।

हिसार की महिला बॉक्सर ने रोड पर शराब की बोतले फेंकने का आरोप पर व्यक्ति को थप्पड़ मारा,बोली हमारे साथ छेड़छाड़ की !

हिसार टाइम्स – हिसार की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर स्वीटी बूरा का उत्तराखंड के अल्मोड़ा में टैक्सी यूनियन के साथ तीखा विवाद हो गया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। टैक्सी यूनियन का आरोप है कि स्वीटी की फॉर्च्यूनर गाड़ी से सड़क पर शराब की बोतलें फेंकी गईं और रोकने पर उन्होंने पुलिस की धौंस दिखाते हुए एक ड्राइवर को थप्पड़ मारा। इसके विपरीत, स्वीटी बूरा ने बोतल फेंकने की बात से इनकार करते हुए दावा किया कि टैक्सी चालकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद उन्होंने अपना बचाव किया।

अल्मोड़ा में टैक्सी यूनियन के कर्मचारी को थप्पड़ मारतीं स्वीटी बूरा।

इस पर स्वीटी बूरा ने कहा- हम नीम करोली बाबा गए थे दर्शन करने गए थे। हमारे पास कोई शराब नहीं थी। हमने संतरे के छिलके फेंके थे। मैं इंटरनेशनल खिलाड़ी हूं और लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करती हूं। टैक्सी यूनियन के कर्मचारियों ने हमसे छेड़छाड़ की। जब हमने कहा कि हम पुलिस में शिकायत करेंगे तो उन्होंने झूठे आरोप लगाए।

अल्मोड़ा में टैक्सी यूनियन के कर्मचारी हिमांशु पांडे ने बताया कि 26 जनवरी को हरियाणा नंबर की फॉर्च्यूनर गाड़ी (HR 21Q 6722) में आईं युवतियों ने शहर की एक मेन रोड पर गाड़ी का शीशा खोलकर कूड़ा नीचे गिरा दिया। उन युवतियों को कूड़ा कूड़ेदान में डालने के लिए कहा।

हिमांशु ने आगे बताया कि कूड़ा उठाने की बात कहते ही युवतियां भड़क गईं। वह मुझसे ही हाथापाई करने लगी। उन्होंने मेरा फोन भी छीन लिया। इस दौरान वहां कुछ स्थानीय लोग भी आ गए। वे भी युवतियों को समझाने लगे। इसके बाद युवतियां उन्हें पुलिस में होने की धमकी देने लगीं। उनकी गाड़ी में बैठे उनके एक साथी ने बीच-बचाव कराने की कोशिश की।अल्मोड़ा टैक्सी यूनियन कार्यालय के अध्यक्ष विनोद सिंह बिष्ट ने बताया कि यह घटना 26 जनवरी की है। कूड़े में शराब की बोतलें और नमकीन के पैकेट थे। 26 जनवरी को ड्राई डे था, ऐसे में शराब की बोतलें कहां से आईं?

व्यक्ति का फोन छीनने के बाद उसे धक्का देतीं स्वीटी बूरा। - Dainik Bhaskar

30 गांवों में ओलावृष्टि, गेहूं में 25 तो सरसों में 50 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान

हिसार टाइम्स – हिसार जिले में मंगलवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। करीब 30 गांवों में ओले गिरे और फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं। गेहूं में 25 तो सरसों व सब्जी की फसलों में 50 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान होने की संभावना है। हालांकि कृषि विभाग के पास अभी तक ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की पूरी रिपोर्ट नहीं है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बुधवार शाम तक उनके पास जिलेभर से नुकसान की रिपोर्ट आ जाएगी।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार सुबह बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी देखकर किसानों के चेहरों पर खुशी आ गई। मगर सुबह साढ़े 10 बजे फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई। अचानक ही कई जगहों पर बारिश के साथ ओले भी गिरने लगे। इन ओलों को देखकर किसानों के चेहरों की रौनक गायब हो गई और माथे पर चिंता की लकीरें आ गईं। इस दौरान कहीं कम तो कहीं ज्यादा ओलावृष्टि हुई। कुछ जगहों पर ओलों की सफेद चादर सी बिछ गई।

किसान सभा के अनुसार जिले के मिर्जापुर, धान्सू, जगान, असरावा, खैरी, चमारखेड़ा, कंडूल, किनाला, श्यामसुख, खासा महाजन, कालीरावण, अग्रोहा, सिवानी बोलान, किराडा, खेड़ी बर्की, नंगथला, साबरवास, कुलेरी, बुड़ाक, सरसाना, बांडाहेड़ी, बगला, सीसवाला, सुंडावास, खारिया, डोभी, भिवानी रोहिल्ला, बालसमंद, कुतियावाली, तेलनवाली, काबरेल, घुड़साल आदि गांवों में ओलावृष्टि हुई।

सिंगल-यूज प्लास्टिक के खिलाफ मारे छापे, पांच दुकानों के चालान


हिसार टाइम्स – हांसी मे हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित सिंगल-यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के मुख्य बाजार में छापामार की। इस दौरान पांच दुकानदारों के 3,500 रुपये के चालान काटे गए और 800 ग्राम प्रतिबंधित सिंगल-यूज प्लास्टिक जब्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान टीम के पहुंचते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदारों ने प्लास्टिक सामग्री छिपाने का प्रयास किया। निरीक्षण टीम में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जूनियर एनवायरमेंटल इंजीनियर राहुल और नगर परिषद के सफाई निरीक्षक संजय कुमार शामिल रहे। टीम ने रिटेल दुकानों, रेहड़ी-पटरी वालों और थोक विक्रेताओं सहित विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

बैंक रहे बंद,हड़ताल कर पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग

हिसार टाइम्स – पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को जिलेभर के बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के तहत विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने पुलिस लाइन एरिया (पीएलए) स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के सामने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।

मंगलवार को हल्की बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कर्मियों ने हड़ताल में भाग लिया। यूनियन नेताओं ने कहा कि वर्ष 2015 और 2023 में सरकार की ओर से शेष शनिवार की छुट्टी को लेकर आश्वासन दिए गए थे लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। यह प्रस्ताव काफी समय से सरकार के पास लंबित है।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए पांच दिवसीय बैंकिंग बेहद जरूरी है। यदि मांगों को जल्द नहीं माना गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले समझौते होने के बाद उन्हें लागू कर दिया जाता था लेकिन अब समझौतों को नजरअंदाज किया जा रहा है। आरबीआई, सिडबी (स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया) और सेबी (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) सहित कई संस्थानों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है और विश्व के अधिकांश देशों में भी यही व्यवस्था है फिर भी बैंक कर्मियों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है।

हिसार सिटी में आज होने वाले कार्यक्रम


मेला : गांव कैमरी में वाटर वर्कर्स के नजदीक बाबा रामदेव हनुमान मंदिर में बाबा रामदेव के 47वें वार्षिक मेला सुबह 10 बजे से।

ट्रायल : साई सेंटर में एथलीट खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल सुबह 10 बजे से।

जागरूकता रैली : दयानंद महाविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर में जागरूकता रैली दोपहर 1 बजे से।

◾सऊदी क्राउन प्रिंस का ऐलान: ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए हमारा हवाई क्षेत्र या जमीन इस्तेमाल नही होगी

◾’हां, मैंने इस्तीफा दे दिया…’ पत्नी से बात करते-करते फफक कर रो पड़े अयोध्या GST डिप्टी कमिश्नर,योगी के समर्थन में Dy कमिश्नर ने छोड़ा पद

◾India-EU FTA 2026: यह साझा समृद्धि का नया ब्लू प्रिंट: India- EU के बीच हुई FTA डील पर पीएम मोदी का बयान

◾90% समर्थन देने वाला समाज अब विरोध में! UGC के नए नियम से BJP को नुकसान तय?

◾सुप्रीम कोर्ट में महाकाल मंदिर की वीआईपी दर्शन याचिका खारिज: हाईकोर्ट का फैसला बरकरार रखा; गर्भगृह में किसे प्रवेश मिलेगा कलेक्टर ही तय करेंगे

◾सुप्रीम कोर्ट बोला- एसिड अटैक पर केंद्र सख्त कानून बनाए: आरोपियों को जब तक दर्दनाक सजा नहीं होगी, ऐसे अपराध नहीं रुकेंगे

◾दुनिया की 25% GDP, ट्रंप को चैलेंज… भारत-EU समझौता यूं ही नहीं कहलाया ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’

◾कर्नाटक कांग्रेस में रार! सिद्धारमैया के सामने लगे ‘डीके-डीके’ के नारे, मंच से भड़के CM

◾भारत-ईयू डील पर अमेरिका की तीखी प्रतिक्रिया, ‘वो अपने ख़िलाफ़ हो रहे युद्ध को फ़ंड कर रहे हैं’

◾अमेरिका में बर्फीले तूफान का तांडव… 30 की मौत, 8 लाख घरों की बत्ती गुल और 10,000 उड़ानें रद्द

◾’UGC समानता नियमों के खिलाफ’ भाजपा नेता ने खून से लिखा पीएम मोदी को पत्र, कानून वापस लेने की मांग की

◾’किसी के साथ नहीं होगा भेदभाव’, UGC विवाद पर केंद्र सरकार की सफाई

◾वाराणसी SIT का बड़ा एक्शन: 2000 करोड़ के कफ सिरप घोटाले में 3 वांटेड तस्करों को दबोचा, दुबई कनेक्शन का खुलासा

◾अमेरिकी सीनेटर का दावा- भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध कर रहे हैं वेंस, नवारो और ट्रंप

◾वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘हलवा सेरेमनी’ के साथ बजट को दिया अंतिम रूप, 1 फरवरी को खुलेगा पिटारा

◾अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट की, शॉक्ड हुए फैंस

◾बजट सत्र में भी हंगामे के आसार; SIR, मनरेगा-विदेश नीति पर कांग्रेस ने ठान ली रार

◾दावोस के बाद लंदन, 12 दिनों बाद झारखंड वापस लौटे CM हेमंत सोरेन, कहा- विकास के रास्ते खुलेंगे

◾पीएम मोदी ने कहा, भारत तेल-गेस क्षत्र में निवेश को 100 अरब डालर तक पहुंचाना है मकसद

◾भाजपा का मजबूती से मुकाबला केवल ममता कर रहीं- अखिलेश: सपा नेता बोले- पश्चिम बंगाल में नफरत की राजनीति सफल नहीं होगी, SIR से लोग परेशान

◾शिमला में कश्मीरी व्यक्ति के वीडियो पर बवाल: कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया; भारत माता की जय बोलने से मुकरा, हिंदू वाहिनी भड़की

◾जयपुर : अजमेर-दिल्ली हाईवे पर एम्बुलेंस पलटी; हार्ट पेशेंट और उनके भाई की मौत, चार गंभीर घायल

◾मध्य प्रदेश में पंचायत का फरमान: घर छोड़कर अंतरजातीय शादी करने वालों के परिवारों का सामाजिक बहिष्कार

◾हिमाचल में 4 फीट जमी बर्फ में 7km चले दूल्हा-दुल्हन: MP-UP में तेज बारिश-ओलावृष्टि; जम्मू-कश्मीर में 60 लोगों का रेस्क्यू, इसमें 40 सेना के जवान

◾अंडर-19 वर्ल्डकप; भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया: विहान का शतक, वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी; कप्तान आयुष म्हात्रे ने 3 विकेट लिए

◾अंडर 19 विश्व कप : सुपर सिक्स में पाकिस्तान की दूसरी जीत, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से पीटा

◾भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्कल ने किया संजू सैमसन का समर्थन, फॉर्म में वापसी के लिए बस एक पारी दूर हैं

========================================

========================================