नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – हिसार शहर में बुधवार को रोजाना खाना खिलाने वाली 10 साल की बच्ची को ही कुत्तों ने अपना शिकार बना लिया। कुत्तों ने बच्ची को तीन जगह पर काटा। इसके बाद परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसका टीकाकरण किया। वहीं, जयदेव की ढाणी जा रहे एक युवक पर भी आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया।

नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची मुस्कान ने बताया कि जिंदल पुल की मछली मार्केट के पास रोजाना कुत्तों को खाना खिलाती थी। बुधवार को वह खाना खिला रही थी तो कुत्ते ने झुंड सहित उस पर हमला कर दिया। उसे हाथ और पैर पर तीन जगह काट लिया। गली में मौजूद युवक भागकर मौके पर आया और कुत्तों से बचाकर उसे उसके परिजनों के पास लेकर पहुंचा। मुस्कान कुत्तों के हमले के बाद काफी घबरा गई। वह घबराहट में परिजनों को यह भी नहीं बता पाई कि उसे कुत्तों ने कहां-कहां काटा है। उसकी मां ने जब उसके कपड़े देखे तो पता चला कि 3 जगहों पर कुत्तों ने उसे काटा है।

दुकान के बाहर लगा अवैध शेड हटवाया, एक सप्ताह का अल्टीमेटम

हिसार टाइम्स -हिसार नगर निगम की तहबाजारी टीम ने बुधवार को निरंकारी भवन रोड से एक दुकान के बाहर लगे अवैध शेड को हटवाया। टीम ने बाकी दुकानदारों को शेड हटाने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया। इस रोड पर 50 से ज्यादा दुकानदारों ने दुकानों के आगे शेड बनाकर अतिक्रमण किया हुआ है।
नगर निगम की तहबाजारी टीम ने बुधवार को निरंकारी भवन रोड पहुंची।

किसी व्यक्ति ने शिकायत की हुई थी कि एक दुकानदार ने दुकान के आगे अवैध रूप से शेड लगाकर अतिक्रमण किया हुआ है। टीम के मौके पर पहुंचने पर दुकानदार ने खुद ही शेड हटाना शुरू कर दिया। वहीं टीम ने रोड के बाकी दुकानदारों को भी अपने-अपने शेड हटाने के निर्देश दिए।कार्यालय सहायक सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि एक सप्ताह में दुकानदार शेड हटा लें अन्यथा निगम इन शेड को हटाने का कार्य करेगा। इसके अलावा टीम ने बस स्टैंड के पास से एक रेहड़ी को भी जब्त किया। सुरेन्द्र वर्मा ने बताया कि निरंकारी भवन रोड के अलावा टीम ने बस स्टैंड के आसपास, तलाकी गेट, ऋषि नगर, रेलवे रोड और राजगुरु मार्केट सहित कई व्यस्त बाजार क्षेत्रों में भी निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाया

महिला की हत्या कर जेवरात लूटे,बेटा घर लौटा तब वारदात का पता चला

हिसार टाइम्स – गांव खांडा खेड़ी में मंगलवार को वृद्ध महिला कमला देवी (61) की हत्या कर चेन और झुमके लूट लिए गए। मृतका के बेटे मोहित का आरोप है जेवरात लूटने की नीयत से उनकी मां की हत्या की गई है। हालांकि घर की अलमारी में रखे 2.10 लाख रुपये और अन्य जेवरात सुरक्षित मिले। नारनौंद थाना पुलिस ने हत्या और लूट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

मृत महिला के बेटे मोहित ने बताया कि परिवार में दो भाई और एक बहन हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पिता की मृत्यु 23-24 साल पहले हो चुकी थी। वह और उनकी मां कमला देवी गांव में ही रहते थे। उनकी मां हृदय रोग से पीड़ित थीं और हिसार के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। 20-21 जनवरी को मोहित ने मां को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले गया था।मोहित ने बताया कि 26 जनवरी को वह विदेश जाने के लिए मेडिकल कराने दिल्ली गया था।

जाते समय वह बहन के घर रोहतक रुक गया और काम निपटाकर 27 जनवरी को शाम करीब 6 बजे घर लौटा। घर पहुंचने पर मुख्य दरवाजा खुला मिला। घर के अंदर जाकर मां को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। वह अंदर वाले कमरे के पास पहुंचा तो दरवाजे का एक पल्ला बंद और दूसरा आधा खुला था। मां फर्श पर बेहोशी की हालत में में पड़ी थी। इसके बाद बड़े भाई मनदीप और पड़ोसियों को घटना की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण किया।

हिसार,जिंदल टॉवर पर कड़ी की सुरक्षा व्यवस्था,अब सिर्फ मोबाइल ले जा सकेंगे

हिसार टाइम्स – जिंदल टॉवर पर चढ़कर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अब टॉवर के टॉप फ्लोर पर जाने वाले पर्यटकों को केवल मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी। बैग, खाने-पीने का सामान या अन्य वस्तुएं ऊपर ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। बैग और सामान नीचे तैनात सुरक्षाकर्मियों के पास जमा कराए जा रहे हैं। इसके अलावा लिफ्ट और टॉवर के टॉप फ्लोर पर भी तैनात सुरक्षा गार्ड लगातार निगरानी रख रहे हैं।

आजाद नगर अस्पताल के लिए जमीन तलाशेगी तीन सदस्यीय कमेटी

हिसार टाइम्स – आजाद नगर में 50 बेड के अस्पताल (पॉलीक्लिनिक) के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए जमीन के चयन को लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पिछले साल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आजाद नगर में अर्बन हेल्थ सेंटर के निर्माण का ऐलान किया था, जिसे अब औपचारिक मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग अभी भी जमीन के चयन में जुटा हुआ है। वार्ड नंबर 19 के पार्षद सत्यवान पान्नू ने बताया कि इस हफ्ते तक जमीन चयन पर रिपोर्ट आ सकती है, जिसके बाद अस्पताल के निर्माण के लिए जमीन को फाइनल किया जाएगा।

हरियाणा के 20 स्कूलों को उड़ाने की धमकी, खाली कराए, गुरुग्राम, करनाल में भेजी ईमेल, लिखा- पानी चाहिए तो खालिस्तान को सपोर्ट करें; CM का भी जिक्र

हरियाणा में बुधवार को 20 स्कूलों को बस से उड़ाने की धमकी मिली। इनमें साइबर सिटी गुरुग्राम के 13 और करनाल के 7 स्कूल शामिल है। धमकी भरे ये ईमेल मिलते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को मामले की जानकारी देते ही स्कूलों में छुट्‌टी घोषित कर दी।
उधर, मैसेज मिलते ही बड़ी संख्या में पैरेंट्स स्कूल पहुंचे और अपने बच्चों को घर ले आए। कुछ बच्चों को स्कूलों की ओर से तुरंत बसों में बैठाकर उनके घर भेजा गया। सूचना मिलते ही उधर, सूचना मिलते ही पुलिस और बम स्क्वायड टीम ने स्कूलों में जांच की, हालांकि यहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

गुरुग्राम और करनाल जिलों में भेजी गई ईमेल भी सामने आई है। इसमें खालिस्तान और हरियाणा के सीएम नायब सैनी के नाम का जिक्र किया गया है। इस बारे में गुरुग्राम के ACP विकास कौशिक ने कहा कि शुरुआती जांच में यह एक ‘हॉक्स कॉल’ (झूठी धमकी) प्रतीत होती है। सभी स्कूलों में सर्च अभियान चला गया है।अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। जिस आईडी से ईमेल भेजी गई है, उसकी जांच की जा रही है।

यहां बता दें कि हरियाणा और पंजाब के बीच लंबे समय सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर का विवाद चल रहा है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच अब तक छह बैठकें हो चुकी है, लेकिन हल नहीं निकल सका है। दो दिन पहले भी सीएम नायब सैनी और सीएम भगवंत मान के बीच चंडीगढ़ में दो घंटे इस मुद्दे पर मंथन चला था।

◾महाराष्ट्र में प्लेन क्रैश: उप मुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य की मौत, 16 साल पुराना था विमान

◾’किसी के निधन पर घटिया राजनीति करना दुखद’: ममता बनर्जी पर भड़के फडणवीस, बोले- ओछी राजनीति कर रहीं बंगाल की CM, महाराष्ट्र मे तीन दिन का राजकीय शोक

◾Ajit Pawar Last Rites महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार आज, बारामती में उमड़ा जनसैलाब

◾एक और हादसा टला, एयर इंडिया विमान की लैंडिंग फेल, पूर्व डिप्टी CM, कांग्रेस प्रभारी बाल-बाल बचे

◾भारत बनाएगा ‘सुखोई’ जैसा विमान, रूसी कंपनी के साथ HAL की बड़ी डील

◾’ये हादसा है, इसमें कोई राजनीति नहीं’, भतीजे अजित के निधन पर शरद पवार का पहला बयान आया सामने

◾गृह मंत्रालय बोला- जनगणना 2027 के दूसरे चरण मे जाति जनगणना होगी: कुछ लोग सिर्फ भ्रम फैला रहे; अखिलेश यादव ने कहा था- BJP जाति जनगणना नहीं कराएगी

◾संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण, 45 मिनट स्पीच दी: VB- जी राम जी कानून का जिक्र करते ही विपक्ष का हंगामा, कानून वापस लो के नारे लगे

◾इंदौर में दूषित पानी से 30वीं मौत: अब भी 3 मरीज ICU और एक वेंटिलेटर पर; हाईकोर्ट ने बनाया जांच आयोग

◾US-Weather: अमेरिका में दशकों की सबसे लंबी और कड़ाके की ठंड, बर्फीली सड़कों पर फंसे लोग; 50 से ज्यादा मौतें

◾जमीन के बदले नौकरी: लालू यादव से जुड़े मामले पर दिल्ली कोर्ट में आज होगी सुनवाई

◾यूजीसी के विरोध में अनोखा प्रदर्शन, कानपुर में सवर्ण समाज के लोगों ने मुंडन कर जताया आक्रोश

◾मतभेदों को परे रख विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए एकजुट होकर काम करें सांसद : मुर्मु

◾रूस को काम करने वालों की जरूरत है. कामगारों की कमी दूर करने के लिए वह भारत का रुख कर रहा है.

◾SSP दफ्तर के बाहर मर्डर पर घिरी पंजाब सरकार, परगट सिंह ने उठाए तीखे सवाल

◾RCEP पर भारत का क्लियर कट मैसेज, चीन समर्थित व्यापार समझौते शामिल नहीं होगा

◾दिग्विजय सिंह का बड़ा दावा, UGC के फाइनल नियमों में नहीं शामिल कीं कुछ सिफारिशें

◾मिशन क्लीन-अप: असम की मतदाता सूची से हटेंगे 5 लाख नाम, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का बड़ा एलान

◾संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान हंगामे को लेकर केंद्र सरकार ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- संसदीय मर्याद को किया तार तार

◾कोलंबिया में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त: उड़ान के कुछ मिनट बाद हुआ क्रैश, पहाड़ियों में समा गई 15 जिंदगियां

◾US-Canada Row: ‘अमेरिका से टकराव पड़ सकता है भारी’, ट्रंप के मंत्री ने कनाडाई पीएम मार्क कार्नी को दी चेतावनी

◾UP के दस लाख शिक्षकों को मिल सकती है कैशलेस इलाज की सुविधा, कैबिनेट की बैठक में आज फैसला संभव

◾IND vs NZ 4th T20I : न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रनों से हराया, शिवम दुबे की मेहनत बेकार

========================================

========================================