नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – हिसार में अवैध भ्रूण लिंग जांच के काले कारोबार का भंडाफोड़ होने के बाद आज शुक्रवार को मुख्य आरोपी और जेजेपी नेता डॉ. अनंतराम बरवाला को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वीरवार को आजाद नगर इलाके में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त छापेमारी के दौरान पकड़े गए डॉ. अनंतराम की पेशी से पहले अचानक तबीयत बिगड़ गई, जहाँ लो-बीपी और घबराहट के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

उपचार के बाद पुलिस ने उन्हें उनके सहयोगियों सूरजमल, प्रेम और प्रियंका के साथ कोर्ट में पेश किया। जहाँ अदालत ने सूरजमल को गिरोह के अन्य नेटवर्क खंगालने के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है, वहीं आरोपी महिला प्रियंका की जमानत याचिका पर कल सुनवाई होगी। गौरतलब है कि इस छापेमारी में मौके से अवैध अल्ट्रासाउंड मशीन, लैपटॉप और भारी मात्रा में प्रतिबंधित गर्भपात व नशीली दवाइयां बरामद हुई थीं, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न कानूनों के तहत 23 गंभीर धाराएं लगाते हुए कानूनी शिकंजा कस दिया है।


हिसार, 2 बच्चों की मां को चरित्र के नाम पर प्रताड़ित कर,ससुराल वालों ने किया जिंदा जलाने का प्रयास !
हिसार टाइम्स – जींद के हनुमान नगर की बेटी सुमन के साथ बरवाला (हिसार) में ससुराल पक्ष द्वारा की गई बर्बरता ने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। सात साल पहले हुई शादी और दो बच्चों की मां होने के बावजूद सुमन को लगातार दहेज और चरित्र के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा था। हाल ही में क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए ससुराल वालों ने सुमन पर तेल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया, दो बार गला दबाकर जान लेने की कोशिश की और उसे घर में बंधक बना लिया। पीड़िता का मोबाइल भी छीन लिया गया ताकि वह मदद न मांग सके।

दोषियों के हौसले इतने बुलंद थे कि 9 दिसंबर 2025 को पति विक्रम ने सुमन के भाई को फोन कर चुनौती देते हुए कहा, “तेरी बहन को खूब मारा है, तुमसे जो बने वो कर लो।” इस अहंकार के बीच, 11 दिसंबर को भाई ने साहस दिखाते हुए अपनी बहन को ससुराल के चंगुल से छुड़ाया और जींद लाकर उसका इलाज व मेडिकल करवाया। पीड़िता के पास मौजूद कॉल रिकॉर्डिंग और साक्ष्यों के आधार पर महिला थाना जींद ने आरोपी पति विक्रम और सास गुड्डी के खिलाफ बीएनएस की धारा 85, 115, 351(3) और 3(5) के तहत गंभीर मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल ससुर और जेठ जांच के दायरे में हैं। जांच अधिकारी एसआई मोनिका ने स्पष्ट किया है कि मेडिकल रिपोर्ट और रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि पीड़िता को पूर्ण न्याय मिल सके।


बैंक में चोरी मामले में 12 लाख रुपये बरामद,मास्टरमाइंड कुंदन दो दिन के रिमांड पर !
हिसार टाइम्स – अग्रोहा क्षेत्र के गांव नंगथला में हरियाणा ग्रामीण बैंक में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने मास्टरमाइंड कुंदन कुमार को दो दिन के और रिमांड पर लिया है ताकि उससे बाकी की जानकारी और अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा सके। चारों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 12 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि बिहार के मुंगेर जिले के गांव चारगांव निवासी कुंदन कुमार, बिहार के भागलपुर जिले के मंदिरविल गांव निवासी गौतम कुमार, पश्चिम बंगाल के वर्धमान निवासी सूरज मिस्त्री और चेतन को आठ दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान आरोपियों को बैंक ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट कराया गया।

हरियाणा रोडवेज की चोरी हुई बस बालसमंद पुलिस को रावलवास गांव की गलियों में मिली !
हिसार टाइम्स – भादरा बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो की एक बस को अज्ञात शख्स चोरी कर ले गया। चोरी की गई यह बस बालसमंद पुलिस को लावारिस हालत में बरामद हुई है। पुलिस टीम ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, लेकिन आरोपी तक नहीं पहुंच पाई।

हेड कांस्टेबल भूपसिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि बालसमंद के गांव रावलवास की गली में तेज रफ्तार से आई एक रोडवेज बस ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। बिजली के खंभे पर लगे मीटर को भी तोड़ दिया। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम रात को ही वहां पर पहुंची। आरोपी बस को छोड़कर वहां से फरार हो चुका था। छानबीन करने पर पता चला कि यह बस हिसार रोडवेज डिपो की है। इस संबंध में भादरा थाने में 27 जनवरी को चोरी की शिकायत दर्ज है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल भूप सिंह, कांस्टेबल सतीश, संजय, सुभाष सहित अन्य जवान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बीच सड़कों में खड़े व झुके बिजली खंभों को 10 फरवरी तक हटाने के निर्देश
हिसार टाइम्स – दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) में प्रबंध निदेशक (एमडी) विक्रम सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। विद्युत सदन के कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित बैठक में एमडी ने बीच सड़कों में खड़े पोल बदलने और झुके हुए पोल हटाने का कार्य 10 फरवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए। खेतों में लटक रही ढीली बिजली तारों के लिए फरवरी के अंत तक जीपीएस सर्वे कराने और 30 अप्रैल 2026 तक सुधार पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। खतरनाक पोलों को तुरंत शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में सबस्टेशनों की ओवरलोडिंग समाप्त करने, खराब मीटर बदलने और औसत बिलों में त्रुटियों को सुधारने पर जोर दिया गया। बकाया राशि की वसूली तेज करने और डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ लैंड रिकवरी एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ट्यूबवेल कनेक्शनों के मामले में भी तेजी लाने और 31 दिसंबर 2025 तक राशि जमा करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन प्राथमिकता पर जारी करने के निर्देश दिए गए।




◾ पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रिश्तों को नया दौर शुरू हुआ है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक फ्लाइट बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के कराची में जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी। इस नए घटनाक्रम से 14 साल बाद दोनों देशों के बीच नॉन-स्टॉप हवाई कनेक्टिविटी फिर से शुरू हो गई है।

◾हरियाणा में कल रात से बदलेगा मौसम: बारिश के साथ फिर ओले गिरने की संभावना; तापमान गिरा, महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा रहा
◾सिरसा में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज पब्लिक हेल्थ के एक्सईन और डीएफओ को सस्पेंड किया

◾हिसार से सिरसा वाया अग्रोहा फतेहाबाद नई रेलवे लाईन मंजुर 15800 करोड़ रुपए
◾ओबीसी समुदाय से आने वाले यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाया गया,,यूपी के विधायक ब्रजभूषण सिंह ने बंधक बनाया

◾क्रैश हुई चांदी, ₹67,000 गिरकर ₹3.32 लाख पर आई: सोना 15 हजार रुपए सस्ता, 1.54 लाख रुपए पर आया; वजह मुनाफा वसूली.
◾सरकारी अस्पतालों में मिलेंगी एमआरआई सुविधा, पांच नई कैथ लैब भी बनेंगी..!
◾हरियाणा में शहीदों के बच्चों को मिलेगा ₹8000 महीना, सरकार ने शुरू की स्कॉलरशिप योजना..

◾जाति-आधारित भेदभाव से निपटने के लिए जारी यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई, कहा हम पीछे जा रहे है
◾ट्रंप का यू टर्नः पहली बार वेनेजुएला का जब्त तेल टैंकर लौटाने का ऐलान, दुनिया रह गई हैरान !
◾UK राजनीति में Shocking ऐलान:ब्रिटिश दूतावास पर हमले का दोषी आंतकी लड़ेगा चुनाव ! बोला-‘अल्लाह की मदद से जीतूंगा भी’

◾UGC के नियमों पर SC के फैसले पर कुमार विश्वास बोले, ‘भारत इस समय विभाजन झेलने की स्थिति में नहीं’
◾बढ़ते तनाव के बीच अचानक ईरान क्यों पहुंचे भारत के डिप्टी NSA? अमेरिका भी हुआ हैरान
◾पुतिन ने पहली बार जेलेंस्की के लिए खोले दरवाजे, मॉस्को आने का न्योता

◾ट्रंप की धमकियों से डरे यूरोपीय देशों के लिए जर्मनी बनाएगा परमाणु बम!
◾पंचतत्व में विलीन हुए अजित दादा, बेटे, पार्थ पवार और जय पवार ने दी मुखाग्नि, आंसुओं के सैलाब के बीच हुआ अंतिम संस्कार
◾अजित पवार की पत्नी महाराष्ट्र की डिप्टी–CM बन सकती हैं:पति की बारामती सीट से चुनाव लड़ सकती हैं; पार्टी के शरद गुट में विलय की भी चर्चा

◾अजित पवार के प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिला:इसमें फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर; यह हादसे का कारण बताएगा
◾राजस्थान- कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद हंगामा-तनाव:पिता का दावा- इंजेक्शन के कारण जान गई; आज होगा अंतिम संस्कार
◾SIR के खिलाफ सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा:याचिकाकर्ता बोले- ECI मनमानी नहीं कर सकता, चुनाव अधिकारी अदालत नहीं जो नागरिकता तय करेंगे
◾हिमाचल में बर्फ देखने उमड़े टूरिस्ट: पर्यटन स्थलों पर मस्ती, सड़कों पर ट्रैफिक जाम, शिमला में रोजाना 15 हजार व्हीकल पहुंच रहे

◾अमेरिका में शटडाउन की आहट: सीनेट में डेमोक्रेट्स ने सरकारी फंडिंग बिल अटकाया, आव्रजन नीति पर अड़े; बातचीत जारी
◾Pakistan-Bangladesh: 14 साल बाद बांग्लादेश से पाकिस्तान सीधी फ्लाइट बहाल, ढाका-कराची हवाई कनेक्टिविटी फिर शुरू

◾Economic Survey: पीएम मोदी ने सर्वे को रिफॉर्म एक्सप्रेस की झलक बताया, कहा- मुश्किल दौर में भारत की रफ्तार तेज
◾Gold Silver Price: चांदी 19500 रुपये उछलकर ₹4.04 लाख प्रति किलो पर पहुंची, सोना 1.83 लाख प्रति 10 ग्राम पर
◾T20 World Cup 2026 : घुटनों पर आया पाकिस्तान, बांग्लादेश के समर्थन में बहिष्कार के बाद खुद ने कटाया कोलंबो का टिकट
◾दिल्ली में स्वॉट कमांडो काजल की खौफनाक हत्या, चीख रही थी बहन और बेबस भाई कुछ नहीं कर पाया

◾झारखंड हाईकोर्ट का चला ‘हंटर’ : मुख्य सचिव को होना पड़ा पेश, अब एक महीने में शुरू होगा सूचना आयोग का काम!
◾महिलाओं के खाते में जाएंगे 2-2 लाख रुपये, बिस्मिल्ला खां के नाम पर खुलेगा कॉलेज, नीतीश कैबिनेट में 32 एजेंडों पर मुहर

◾घरेलू कामगारों के लिए न्यूनतम वेतन तय करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- कोई काम पर नहीं रखेगा
◾Uttarakhand: अब यमुनोत्री धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, बदरी-केदार व गंगोत्री में भी एंट्री नहीं

◾इंडियन फुटबॉल लीग की घोषणा, विदेशी लीग की तर्ज पर अब क्लबों के हाथ में होगा संचालन
◾कड़ाके की ठंड के बीच सरहद पर बड़ी कार्रवाई, BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए किए ढेर

◾RCB W vs UP W: स्मृति मंधाना और Grace Harris की तूफानी पारी, WPL 2026 के फाइनल में पहुंची आरसीबी
◾भारत में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप खेलने आएंगे बांग्लादेश के खिलाड़ी:टी-20 वर्ल्डकप खेलने से मना किया था, मुस्तफिजुर को IPL से बाहर करने पर विवाद

========================================

========================================


































