नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – हिसार के मोती नगर क्षेत्र में रहने वाले क्रशर व्यवसायी राजेंद्र के 16 वर्षीय बेटे माधव ने शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सब्जी मंडी पुलिस चौकी की टीम ने पहुंचकर घटना की जांच की। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है। जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कभी कोई परेशानी परिवार के सामने नहीं रखी :

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि माधव के पिता क्रशर व्यवसाय करते हैं और मां गृहिणी हैं। उनकी बेटी एमबीबीएस की तैयारी कर रही है। माधव ने हाल ही में 11वीं कक्षा की पढ़ाई छोड़कर कोचिंग शुरू की थी। वह पढ़ाई में बहुत अधिक होशियार नहीं था। परिवार छोटा और खुशहाल था और माधव ने कभी अपनी परेशानी को परिवार के सामने नहीं रखा।जांच अधिकारी रामफल के अनुसार, मृतक के पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे तक माधव अपने कमरे से बाहर नहीं आया। उसकी मां हर्षा ने कमरे में जाकर देखा तो उसे शव फंदे से लटक रहा था। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य दौड़े और उसे तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छत से गिरने से घायल युवक ने भी तोड़ा दम, परिजनों ने साथियों पर धक्का देकर गिराने का लगाया था आरोप

हिसार टाइम्स – हांसी के काली देवी चौक के समीप एक सप्ताह पहले छत से गिरने से घायल ढाणी शोभा निवासी विकास की शुक्रवार को मौत हो गई है। हादसे में चरखी दादरी निवासी रजनी की मौके पर ही मौत हो गई थी। विकास के शव का शनिवार को हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। युवक के परिजनों ने वीरवार को भी शहर थाना पहुंचकर कार्रवाई की मांग की थी।

मृतक विकास के चाचा सुभाष के अनुसार 24 जनवरी की रात तो काली देवी चौक के समीप एक दुकान के प्रथम तल पर बने कमरे में शराब की पार्टी में चार लोग थे। उनके बीच आपसी कहासुनी के चलते दो लोगों ने विकास और रजनी को नीचे गिराया है। घटना के बाद से आरोपी सामने नहीं आ रहे। परिजनों पर उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। विकास का हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था जहां शुक्रवार दोपहर उसने दम तोेड़ दिया

हांसी के विधायक से मिलीं नर्सिंग कॉलेज छात्राएं,सात दिन में माइग्रेशन पूरी ना हुई तो देगी धरना !

हिसार टाइम्स – खुशी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने किसान नेताओं और खाप प्रतिनिधियों के साथ विधायक विनोद भयाना से मुलाकात कर माइग्रेशन प्रक्रिया में हो रही देरी पर कड़ा रोष जताया। छात्राओं का कहना है कि एक महीने से जारी इस प्रशासनिक सुस्ती के कारण उनकी पढ़ाई और भविष्य दांव पर लगा है। किसान नेता सुरेश कोथ ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि सात कार्य दिवस के भीतर माइग्रेशन पूरा नहीं हुआ, तो विधायक आवास पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।

शोषण के आरोपों से शुरू हुआ विवाद अब समाधान की दहलीज पर यह विवाद कॉलेज चेयरमैन पर शोषण और उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बाद शुरू हुआ था, जिसके चलते दिसंबर माह में भारी आंदोलन और गिरफ्तारियां हुई थीं। विधायक विनोद भयाना ने छात्राओं को आश्वस्त किया है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मेडिकल बोर्ड से इस संबंध में वार्ता हो चुकी है। गणतंत्र दिवस की व्यस्तता और प्रशासनिक कारणों से हुई देरी को जल्द दूर कर एक सप्ताह के भीतर माइग्रेशन प्रक्रिया संपन्न कर दी जाएगी।


निगम की बैठक के बाद दिखा असर,26 लोगों पर किया जुर्माना !

हिसार टाइम्स – नगर निगम प्रशासन के सख्त रुख का असर शुक्रवार को शहर की सड़कों पर साफ दिखाई दिया। स्वच्छता नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नगर निगम की स्वच्छता शाखा ने विशेष अभियान चलाते हुए 26 लोगों पर जुर्माना लगाया। दरअसल, 28 जनवरी को हुई समीक्षा बैठक के दौरान अतिरिक्त निगमायुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए चालान की संख्या बढ़ाने और नियमों को कड़ाई से लागू करने के कड़े निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शुक्रवार को सीटीएल प्रदीप जाखड़ और तकनीकी एक्सपर्ट जसबीर कुंडू के नेतृत्व में टीम ने कैंट और बस स्टैंड के पास खुले में कूड़ा फेंकने व प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर 10 दुकानदारों के चालान काटे।

कार्रवाई का यह सिलसिला शहर के विभिन्न कोनों तक जारी रहा। एएसआई राहुल सैनी और राहुल पंवार की टीम ने तेलियान पुल पर खुले में कचरा डालने वालों को पकड़ा, जबकि एएसआई विजेता ने पारिजात चौक पर नियम तोड़ने वाले दुकानदार और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। इसके अतिरिक्त, साउथ बाईपास क्षेत्र में एएसआई सरोज ने सक्रियता दिखाई, वहीं एएसआई प्रवीन, दरोगा सुनील और एचएसआई रेखा की संयुक्त टीम ने चंदूलाल बाग, कृष्णा नगर और कैमरी रोड जैसे क्षेत्रों में पांच अन्य दुकानदारों को स्वच्छता मानकों की अवहेलना का दोषी पाते हुए उन पर जुर्माना लगाया।


हिसार लघु सचिवालय के बाहर पटवारियों ने दिया धरना, जनता के काम अटके

हिसार टाइम्स – दी रेवेन्यू पटवार एवं एसोसिएशन की जिला इकाई ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर दिन का सांकेतिक धरना दिया। पटवारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया।साथ ही सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि हमारी मांग नहीं मानी गई तो 2 फरवरी को राज्य कार्यकारिणी बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लिया जा सकता है। पटवारियों की हड़ताल के चलते आम लोगों के काम अटके रहे। धरने की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रधान आजाद सिंह बिश्नोई ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अक्टूबर 2025 में 6 पटवारियों को सस्पेंड किया था। जिनको अभी तक बहाल नहीं किया गया है।

◾इनकम टैक्स की छापेमारी से घबराए करोड़पति रियल एस्टेट कारोबारी सीजे राय ने खुद को गोली मारकर जान दे दी।

सीजे राय कॉन्फिडेंट ग्रुप के मालिक थे और हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति के स्वामी बताए जाते हैं। उन पर टैक्स चोरी के आरोप थे। गुरुवार को इनकम टैक्स की टीम ने उनके घर, ऑफिस और अन्य ठिकानों पर एक साथ रेड की थी। कार्रवाई के दौरान ही उन्होंने अधिकारियों के सामने अपनी रिवॉल्वर से सिर में गोली मार ली, जिससे मौके पर ही हड़कंप मच गया। मामले की जांच जारी है।

◾अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर प्रो रघुवीर सिंह राठौड़ का निधन।

आज उदयपुर के निजी अस्पताल में अपराह्न 4 बजे अंतिम श्वास ली । वे 88 वर्ष के थे और गत 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।वे कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में अंपायरिंग कर चुके थे।खेल के साथ साथ वे मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय से भूगोल विषय के प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

◾MCX: 8 बजते ही मचा हाहाकार, चांदी हाई लेवल से ₹92000 टूटकर 3,38,000 के करीब आई; सोना 1,58,000 रुपए प्रति ग्राम पहुंचा।

◾फरवरी में हो सकता है NCP का विलय, सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री, कल शाम 5 बजे लेंगी शपथ।

◾आनन्दपुर अग्निकाण्डः प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार की मिलेगी मदद।

◾सोमवार से माध्यमिक एक्जाम, अभी तक स्टूडेन्टों को नहीं मिला एडमिट कार्ड, हाईकोर्ट का भवानीपुर के नामी स्कूल पर 10 हजार रुपये जुर्माना।

◾मध्यमग्राम के प्रसिद्ध बिरियानी दुकान का मालिक गिरफ्तार, ड्राईवर के साथ भाग रही पत्नी को मारा था थप्पड़, प्रेमी ड्राईवर-पत्नी भी थाना में कैद।

◾नदियाः मुख्यमंत्री के बांग्ला बाड़ी प्रकल्प में 20 हजार रुपये कटमनी नहीं देने पर उपभोक्ता के फाड़े कागजात, TMC नेता के खिलाफ थाना-BDO को अभियोग।

◾जलपाईगुड़ीः ब्राउन सुगर बेचने के आरोप में गिरफ्तार ऋतिका सिंह के बाद अब भतीजा संतोष सिंह भी दो साथियों के साथ पुलिस की गिरफ्त में।

◾राजस्थान: बांसवाड़ा में 25 करोड़ रुपए की बैंक ठगी कर ज्योतिष बन गया था संजीव दीक्षित, CBI ने त्रिपुरा से दबोचा।

◾राजस्थान: विस में BJP MLA बालमुकुंद आचार्य बोले- मस्जिद का लाउडस्पीकर धीमा करो नहीं तो शहर छोड़ देंगे।

◾ मप्रः बालाघाट जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड से 90 महिलाएं गायब! कलेक्टर के निरीक्षण में खुलासा, जांच के आदेश‌।

◾बेंगलुरु में पालतू कुत्ते ने का महिला पर हमला, नोंच खाई गर्दन; लगे 50 टांके।

◾UP: सड़कों की बदहाली से नाराज BJP MLA ब्रजभूषण राजपूत ने घेरा मंत्री स्वतंत्र देव का काफिला, सुरक्षाकर्मियों-कार्यकर्ताओं में झड़प।

◾यूपीः काले कपड़ों की जगह पहना बुर्का! गोंडा में छात्राओं के परफॉर्मेंस से छिड़ा विवाद; माफी मांगते हुए कॉलेज मैनेजर बोले- ‘भूतों का प्ले था’।

◾ बेंगलुरु में कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन मृत पाए गए, आत्महत्या की आशंका।

◾ दुबई में बनेगा ‘गोल्ड डिस्ट्रिक्ट’ मुख्य आकर्षण होगा सोने की सड़क, यह दुनिया की पहली ‘गोल्ड स्ट्रीट’ होगी।

◾ट्रम्प की धमकी पर बोला ईरान- हमारे 1000 ड्रोन तैयार, जमीन-समुद्र से हमला करने में सक्षम; ईरान की तरफ बढ़ रहे अमेरिकी युद्धपोत।

◾सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की डिप्टी CM बनेंगी: 5 बजे शपथ संभव; NCP नेता फडणवीस से मिले, अजित के विभाग मांगे

◾जूती पहनकर आया पुलिसकर्मी सस्पेंड,VIDEO: झज्जर में ADGP बोले- व्हाट नॉनसेंस, ACP से कहा- बिहेव लाइक गजेटेड ऑफिसर, पुलिस में हैं, पशुपालन विभाग में नहीं

◾2026 टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेशी की एंट्री, ICC ने अपने फैसले से किया सबको हैरान


◾अब नहीं लगाना होगा अंगूठा, डिजिटल फूड कूपन के जरिए मिलेगा फ्री में राशन; क्या है सरकार का प्लान?

सरकार अगले महीने चंडीगढ़, पुडुचेरी और गुजरात के तीन जिलों में मुफ्त राशन योजना के तहत डिजिटल फूड करेंसी का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगी। लाभार्थियों को मोबाइल पर डिजिटल कूपन मिलेंगे, जिन्हें वे राशन दुकानों पर QR कोड स्कैन कर रिडीम कर सकेंगे।

========================================

========================================